कार कंपनी ने दिया तगड़ा झटका, महंगी हो गई यह 7 सीटर MPV, फरवरी में हुई थी लॉन्च
निसान ने अपनी पॉप्युलर MPV यानी Gravite को महंगा कर दिया है। कंपनी ने इस 7-सीटर MPV को फरवरी 2026 में इंट्रोडक्टरी कीमतों के साथ लॉन्च किया था। अब लॉन्च ऑफर का टाइम पीरियड खत्म होने के बाद इसकी कीमतों को रिवाइज किया गया है।

निसान ने इंडियन बायर्स को तगड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपनी पॉप्युलर MPV यानी Gravite को महंगा कर दिया है। कंपनी ने इस 7-सीटर MPV को फरवरी 2026 में इंट्रोडक्टरी कीमतों के साथ लॉन्च किया था। अब लॉन्च ऑफर का टाइम पीरियड खत्म होने के बाद इसकी कीमतों को रिवाइज किया गया है। नई कीमतों के बाद निसान ग्रेवाइट की एक्स-शोरूम कीमत 5.73 लाख रुपये से शुरू होकर 9.08 लाख रुपये तक पहुंच गई है। आइए जानते हैं डीटेल।
18 हजार रुपये तक महंगी हुई ग्रेवाइट
कंपनी ने ग्रेवाइट के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में 8 हजार रुपये से लेकर 18 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। एंट्री-लेवल Visia MT वेरिएंट अब 8 हजार रुपये महंगा होकर 5.73 लाख रुपये का हो गया है। वहीं, N-Connecta MT वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 18 हजार रुपये का इजाफा हुआ है। अब इसकी कीमत 7.38 लाख रुपये हो गई है। ग्रेवाइट के ज्यादातर दूसरे वेरिएंट्स की कीमतों में भी 15 हजार रुपये से 17 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। लाइनअप के टॉप मॉडल Limited Launch Edition AMT की कीमत अब 9.08 लाख रुपये हो गई है, जिससे यह निसान ग्रेवाइट का सबसे महंगा वेरिएंट बन गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Nissan Gravite
₹ 5.65 - 9.2 लाख
Renault Triber
₹ 5.81 - 8.69 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख
शानदार इंटीरियर और फीचर
निसान ग्रेवाइट का प्लेटफॉर्म रेनो ट्राइबर वाला है, लेकिन इसका डिजाइन काफी रिफ्रेशिंग है। MPV के फ्रंट में कंपनी की सिग्नेचर V-Motion ग्रिल, DRLs के साथ स्टाइलिश हेडलैंप्स, मस्कुलर बंपर, सिल्वर स्किड-प्लेट स्टाइल एलिमेंट्स और खास ‘Gravite’ बैजिंग दी गई है। केबिन की बात करें तो निसान ग्रेविटे में 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।
इसके अलावा इसमें ड्यूल-टोन इंटीरियर थीम और जरूरत के अनुसार इस्तेमाल की जा सकने वाली 7-सीटर सीटिंग लेआउट दिया गया है। इसमें आपको वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, एम्बिएंट लाइटिंग और सेलेक्टेड वेरिएंट्स में एयर प्यूरीफायर देखने को मिलेगा।
इंजन और माइलेज
इंजन की बात करें तो निसान ग्रेवाइट में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 71 हॉर्सपावर की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। माइलेज के मामले में कंपनी का दावा है कि ग्रेवाइट का मैनुअल वर्जन 19.3 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। वहीं, AMT वेरिएंट 19.6 किमी प्रति लीटर तक की फ्यूल एफिशिएंसी ऑफर करता है। बताते चलें कि निसान 9 जुलाई को इंडियन मार्केट में अपनी टेक्टॉन को लॉन्च करने वाली है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


