आपके घर के पास वाले शोरूम पर पहुंच गई, देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार; कीमत सिर्फ ₹5.65 लाख
निसान इंडिया में हाल ही में अपनी ऑल न्यू ग्रेवाइट को लॉन्च किया है। ये देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV भी है। जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 5.65 लाख रुपए है। मार्केट में आने के बाद, यह नई 7-सीटर अब देश भर के डीलरशिप पर पहुंचने लगी है। ग्रेवाइट असल में ट्राइबर का निसान वर्जन है।

निसान इंडिया में हाल ही में अपनी ऑल न्यू ग्रेवाइट को लॉन्च किया है। ये देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV भी है। जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 5.65 लाख रुपए है। मार्केट में आने के बाद, यह नई 7-सीटर अब देश भर के डीलरशिप पर पहुंचने लगी है। ग्रेवाइट असल में ट्राइबर का निसान वर्जन है और इसे बड़े परिवारों को ध्यान में रखकर एक सस्ती, सब-फोर-मीटर MPV के तौर पर पेश किया गया है। इसमें निसान की सिग्नेचर V-मोशन ग्रिल, नया फ्रंट बम्पर, बदले हुए हेडलैंप और हल्के कॉस्मेटिक बदलाव हैं जो इसे अपने रेनो सिबलिंग से अलग बनाते हैं। हालांकि, इसका ओवरऑल सिल्हूट और डाइमेंशन डोनर मॉडल जैसा ही है।






बता दें कि कंपनी ने ग्रेवाइट 8 वैरिएंट में आती है। इनमें विसिया, एसेंटा, एन-कनेक्टा, एन-कनेक्टा EZ शिफ्ट, टेक्ना, टेक्ना लॉन्च एडिशन, टेक्ना EZ शिफ्ट और टेक्ना लॉन्च एडिशन EZ शिफ्ट शामिल हैं। सभी वैरिएंट में 999 cc का पेट्रोल इंजन है जो 71 bhp पावर और 96 Nm टॉर्क देता है। मैनुअल ट्रांसमिशन 5 स्पीड के साथ आता है। वहीं, EZ शिफ्ट एक ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
1. निसान ग्रेवाइट विसिया
एक्स-शोरूम कीमत: 5.65 लाख रुपए (मैनुअल ट्रांसमिशन)
इस बेस वैरिएंट में प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलते हैं। दूसरी लाइन की सीटें फोल्ड, स्लाइड और रिक्लाइन हो सकती हैं। कार्गो स्पेस के लिए तीसरी लाइन की सीटें हटा दी जाती हैं। केबिन में ऑल-ब्लैक अपहोल्स्ट्री और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसमें चारों पावर विंडो, 6 एयरबैग, ESP और ट्रैक्शन कंट्रोल शामिल हैं।
2. निसान ग्रेवाइट एसेंटा
एक्स-शोरूम कीमत: 6.59 लाख रुपए (मैनुअल ट्रांसमिशन)
इस वैरिएंट में वायरलेस फोन मिररिंग के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। स्टीयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल हैं। पीछे के AC वेंट दूसरी और तीसरी लाइन में दिए हैं। इसमें भी चारों पावर विंडो, 6 एयरबैग, ESP और ट्रैक्शन कंट्रोल शामिल हैं।
3/4. निसान ग्रेवाइट एन-कनेक्टा
एक्स-शोरूम कीमत: 7.20 लाख रुपए (मैनुअल ट्रांसमिशन)
एक्स-शोरूम कीमत: 7.80 लाख रुपए (EZ शिफ्ट ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन)
इसमें क्रिस्टल-एज LED टेल लैंप हैं। रूफ रेल 50 किलोग्राम तक वजन उठा सकती है। डिफॉगर वाला रियर वाइपर काम करता है। इंटीरियर डुअल-टोन बेज और ब्लैक है। इस ट्रिम में कूल्ड ग्लवबॉक्स, सेंटर कंसोल और रिवर्स कैमरा है।
5/6. निसान ग्रेवाइट टेक्ना
एक्स-शोरूम कीमत: 7.91 लाख रुपए (मैनुअल ट्रांसमिशन)
एक्स-शोरूम कीमत: 8.49 लाख रुपए (EZ शिफ्ट ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन)
इस टॉप ट्रिम में LED हेडलाइट्स और 15-इंच के डुअल-टोन फ्लेक्स व्हील हैं। 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जानकारी दिखाता है। पुश-बटन स्टार्ट, फ्रंट पार्किंग सेंसर और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
7/8. निसान ग्रेवाइट टेक्ना लॉन्च एडिशन
एक्स-शोरूम कीमत: 8.35 लाख रुपए (मैनुअल ट्रांसमिशन)
एक्स-शोरूम कीमत: 8.93 लाख रुपए (EZ शिफ्ट ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन)
पहले 1001 ग्राहकों के लिए यह लिमिटेड एडिशन JBL साउंड सिस्टम, डुअल-चैनल डैश कैम, एयर प्यूरीफायर और एम्बिएंट लाइटिंग के साथ आता है। पहली रो के लिए नेक कुशन और दूसरी रो के लिए लम्बर कुशन स्टैंडर्ड आते हैं। बॉडी ग्राफिक्स इसे अलग बनाते हैं।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


