Hindi Newsऑटो न्यूज़Nissan Gravite nameplate confirmed for upcoming 7-seater MPV, check all details
मार्केट में तहलका मचाने आई नई 7-सीटर, मारुति अर्टिगा से भी एडवांस; ज्यादा स्पेस और माइलेज भी कमाल; जानिए खासियत

मार्केट में तहलका मचाने आई नई 7-सीटर, मारुति अर्टिगा से भी एडवांस; ज्यादा स्पेस और माइलेज भी कमाल; जानिए खासियत

संक्षेप:

2026 में निसान (Nissan) दमदार वापसी की तैयारी में है। यही वजह है कि कंपनी ने भारत के लिए नई 7-सीटर B-MPV ‘ग्रेवाइट’ पेश कर दी है। कंपनी इसे 2026 की शुरुआत में लॉन्च करेगी। भारत में इसका सीधा मुकाबला मारुति अर्टिगा से हो सकता है।

Dec 18, 2025 04:19 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

निसान मोटर इंडिया अब भारत में अपने नए दौर की शुरुआत करने जा रही है। साल 2026 की शुरुआत में कंपनी अपनी बिल्कुल नई 7-सीटर B-MPV ‘Nissan Gravaite (ग्रेवाइट)’ को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह मॉडल निसान की रीवाइटलाइज्ड प्रोडक्ट स्ट्रेटजी का पहला बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि कंपनी भारतीय बाजार में फिर से मजबूती से पैर जमाने के मूड में है। आइए जरा विस्तार से इस नई 7-सीटर के बारे में जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मारुति डिजायर हो गई टैक्स फ्री! ग्राहकों को सिर्फ ₹5.71 लाख में मिल रहा बेस मॉडल

भारतीय परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार

निसान ग्रेवाइट को खास तौर पर भारतीय परिवारों की बदलती जरूरतों को समझते हुए डिजाइन किया गया है। बड़ी फैमिली, ज्यादा सामान और रोजमर्रा से लेकर लंबी यात्राओं तक, हर जरूरत को पूरा करने के लिए इसमें 7-सीटर लेआउट, बेहतर स्पेस और ज्यादा मॉड्यूलैरिटी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह MPV वैल्यू फॉर मनी चाहने वाले ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प बनेगी।

नाम में ही छिपा है दम

‘ग्रेवाइट’ नाम ग्रेविटी (गुरुत्वाकर्षण) से प्रेरित है, जो संतुलन, मजबूती और आकर्षण का प्रतीक है। निसान का कहना है कि यह नाम ऐसे वाहन की सोच को दर्शाता है, जो परिवारों को आराम, भरोसा और स्मार्ट कनेक्टिविटी का अनुभव दे। 1.4 अरब भारतीयों की विविध संस्कृति से प्रेरित यह कार हर तरह के भारतीय परिवार की जरूरतों के अनुकूल होगी।

डिजाइन में दिखेगा निसान का ग्लोबल DNA

डिजाइन की बात करें तो नई ग्रेवाइट में निसान की ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज साफ नजर आएगी। जी हां, क्योंकि इसमें सिग्नेचर C-शेप्ड फ्रंट ग्रिल, दमदार रोड प्रेजेंस, स्लीक हॉरिजॉन्टल प्रोफाइल, मस्कुलर और कॉन्फिडेंट स्टांस देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि ग्रेवाइट अपने सेगमेंट में हुड ब्रांडिंग और यूनिक रियर डोर बैजिंग के साथ आने वाली इकलौती MPV होगी, जो इसे अलग पहचान देगी।

केबिन में मिलेगा स्पेस और स्मार्ट इस्तेमाल

ग्रेवाइट का इंटीरियर इसकी सबसे बड़ी ताकत होगा। इसमें खुला और एयरि केबिन, क्लास-लीडिंग स्टोरेज सॉल्यूशंस, अल्ट्रा मॉड्यूलर सिटिंग मिलेगा, जिसे पैसेंजर और कार्गो जरूरतों के हिसाब से बदला जा सकेगा। चाहे रोज का ऑफिस जाना हो या फैमिली रोड ट्रिप, ग्रेवाइट हर सफर को आरामदायक बनाने का वादा करती है।

भारत में बनेगी या बाहर?

नई निसान ग्रेवाइट (Nissan Gravaite) को चेन्नई स्थित रेनो-निसान प्लांट में मैन्युफैक्चर किया जाएगा। इससे साफ है कि निसान भारत को सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट हब के रूप में भी देख रही है।

आगे भी आएंगे नए मॉडल

ग्रेवाइट निसान की आने वाली बड़ी प्रोडक्ट लाइन-अप का हिस्सा है। कंपनी की योजना के मुताबिक 2026 की शुरुआत ग्रेवाइट के लॉन्च से होगी। इसके बाद 2026 के मिड में प्रीमियम SUV टेक्टॉन आएगी। वहीं, 2027 की शुरुआत में कंपनी की नई 7-सीटर C-SUV आएगी। इसके साथ ही निसान देशभर में टियर-1 और टियर-2 शहरों में डीलर नेटवर्क भी तेजी से बढ़ा रही है।

निसान मैग्नाइट की सफलता बनी आधार

भारत में बनी निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) पहले ही कंपनी के लिए बड़ी सफलता साबित हो चुकी है, जिसे 65 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किया जा रहा है। यही सफलता अब ग्रेवाइट और आने वाले नए मॉडलों के लिए मजबूत आधार बनेगी।

ये भी पढ़ें:मारुति ई-विटारा सबसे ज्यादा फीचर्स वाली कार होगी, बेस मॉडल में मिलेगा बहुत कुछ

निसान ग्रेवाइट (Nissan Gravaite) सिर्फ एक नई MPV नहीं, बल्कि भारत में निसान के नए सफर की शुरुआत है। कीमत और फीचर्स से जुड़ी पूरी जानकारी आने वाले समय में सामने आएगी, लेकिन इतना तय है कि 2026 में निसान भारतीय बाजार में बड़ा दांव खेलने वाली है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।