अर्टिगा-कैरेंस की 'नाक में दम' करने आ रही ये 7-सीटर, इंटीरियर से उठ गया पर्दा; करीब ₹5.75 लाख होगी कीमत!

Feb 10, 2026 07:22 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

निसान इंडिया इस महीने की 17 फरवरी को भारतीय बाजार में ग्रेवाइट (Gravite) लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रेनो ट्राइबर पर बेस्ड ग्रेवाइट में कई समानताएं देखने को मिलेंगी। जापानी कार बनाने वाली कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्री-लॉन्च के जरिए अपकमिंग सब-कॉम्पैक्ट MPV को टीज किया है।

अर्टिगा-कैरेंस की 'नाक में दम' करने आ रही ये 7-सीटर, इंटीरियर से उठ गया पर्दा; करीब ₹5.75 लाख होगी कीमत!
लॉन्च की सूचना पाएं

निसान इंडिया इस महीने की 17 फरवरी को भारतीय बाजार में ग्रेवाइट (Gravite) लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रेनो ट्राइबर पर बेस्ड ग्रेवाइट में कई समानताएं देखने को मिलेंगी। जापानी कार बनाने वाली कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्री-लॉन्च के जरिए अपकमिंग सब-कॉम्पैक्ट MPV को टीज किया है। निसान के लेटेस्ट प्रमोशनल कैंपेन से ग्रेवाइट के इंटीरियर के बारे में काफी कुछ पता चल गया है। चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
अर्टिगा-कैरेंस की 'नाक में दम' करने आ रही ये 7-सीटर

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Renault Triber

Renault Triber

₹ 5.76 - 8.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.59 - 10.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kiger

Renault Kiger

₹ 5.76 - 10.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 5.74 - 9.61 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 5.62 - 10.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

निसान ग्रेवाइट एक्सपेक्टेड इंटीरियर

वीडियो में ग्रेवाइट की एक छोटी सी झलक से दिखाई दी। ग्रेवाइट के इंटीरियर में स्टीयरिंग व्हील पर रेनो बैजिंग के अलावा काफी कुछ ट्राइबर से लिए गए हैं। करीब से देखने पर यह पता चलता है कि ग्रेवाइट में अपने फ्रेंच कजिन जैसा ही सेंटर कंसोल और गियर लीवर के साथ वायरलेस फोन चार्जिंग ट्रे है। ट्राइबर की तरह, ग्रेवाइट में 7-सीट लेआउट है जिसमें तीनों रो ऊपर होने पर कुछ लगेज स्पेस है।

इसमें सेंट्रल फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वही डैशबोर्ड लेआउट है। फीचर्स की बात करें तो, निसान ग्रेवाइट में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, ड्राइवर आर्मरेस्ट, पावर्ड ORVMs और पार्किंग सेंसर होंगे। टॉप एंड वैरिएंट में 360 डिग्री कैमरा और शायद सनरूफ जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।

सेफ्टी की बात करें तो, निसान ट्राइबर में ABS के साथ EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीटबेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे। एक्स्ट्रा सेफ्टी फीचर्स में ESP, ब्रेक असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, इम्पैक्ट-सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक और स्पीड-सेंसिंग ऑटो डोर लॉक शामिल हैं। पुरानी ट्राइबर को ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग में 4-स्टार मिले थे, जबकि फेसलिफ्टेड वर्जन का क्रैश टेस्ट होना बाकी है।

निसान ग्रेवाइट एक्सपेक्टेड एक्सटीरियर
कंपनी ने भले ही वीडियो में ग्रेवाइट का एक्सटीरियर काफी हद तक छिपा लिया है, लेकिन निसान ग्रेवाइट का एक्सटीरियर रेनो ट्राइबर जैसा ही लगता है, जिससे साफ पता चलता है कि यह आखिरकार एक रीबैज्ड मॉडल है। ट्राइबर वाले CMF-A प्लेटफॉर्म पर बेस्ड, निसान ग्रेवाइट में सेंटर में निसान बैज के साथ रीडिजाइन की गई ग्रिल और कुछ क्रोम एलिमेंट्स दिए जाने की उम्मीद है। पीछे की तरफ, ग्रेवाइट में रिवाइज्ड टेललैंप सेटअप होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि ग्रेवाइट का ओवरऑल प्रोफाइल और सिल्हूट ट्राइबर जैसा ही है।

निसान ग्रेवाइट एक्सपेक्टेड पावरट्रेन
निसान ग्रेवाइट में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन होगा जो 72 bhp और 96 Nm का पीक टॉर्क देगा। इस मोटर को 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। ट्राइबर की तरह, निसान ग्रेवाइट को डीलरशिप लेवल पर आफ्टरमार्केट CNG किट के साथ ऑफर कर सकता है। बता दें कि रेनो ट्राइबर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.75 लाख रुपए है। ऐसे में ग्रेवाइट की कीमत भी इसके आसपास ही रहने की उम्मीद है। इसका मुकाबला रेनो ट्राइबर के साथ मारुति अर्टिगा, किआ कैरेंस जैसे मॉडल से होगा।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।