दो CNG सिलेंडर के साथ आ रही ये सस्ती 7-सीटर, अर्टिगा की बढ़ाएगी टेंशन! सिर्फ ₹5.65 लाख कीमत

Feb 18, 2026 06:36 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

भारत के 7-सीटर MPV सेगमेंट को बदलने और बाजार में अपनी पोजीशन के मजूबत करने के लिए निसान ने नई ग्रेवाइट लॉन्च की है। ये देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV भी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 5.65 लाख रुपए है। फिलहाल इस कार को सिर्फ एक इंजन ऑप्शन में खरीद पाएंगे।

दो CNG सिलेंडर के साथ आ रही ये सस्ती 7-सीटर, अर्टिगा की बढ़ाएगी टेंशन! सिर्फ ₹5.65 लाख कीमत
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारत के 7-सीटर MPV सेगमेंट को बदलने और बाजार में अपनी पोजीशन के मजूबत करने के लिए निसान ने नई ग्रेवाइट लॉन्च की है। ये देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV भी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 5.65 लाख रुपए है। फिलहाल इस कार को सिर्फ एक इंजन ऑप्शन में खरीद पाएंगे। इसमें मैनुअल और EZ शिफ्ट ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा। खास बात ये है कि कंपनी जल्द ही इसमें डुअल CNG सिलेंडर वैरिएंट भी जोड़ने वाली है। कंपनी लॉन्च इवेंट में इसकी झलक भी दिखा चुकी है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

निसान का कहना है कि ग्रेवाइट में सेगमेंट-फर्स्ट डुअल-सिलेंडर CNG किट मिलेगी। यह सेटअप पारंपरिक सिंगल-सिलेंडर CNG सिस्टम की तुलना में ज्यादा बूट स्पेस के साथ प्रैक्टिकैलिटी को बेहतर बनाने में मदद करेगा। CNG ऑप्शन से चलाने की लागत में काफी कमी आने की उम्मीद है, जिससे ग्रेवाइट उन खरीदारों के लिए एक मजबूत ऑप्शन बन जाएगा जो फ्यूल-एफिशिएंट 7-सीटर ढूंढ रहे हैं। CNG वैरिएंट आने के बाद इसका मुकाबला मारुति अर्टिगा CNG के साथ दो CNG सिलेंडर वाली कारों से होगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Nissan Gravite

Nissan Gravite

₹ 5.65 - 8.93 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Triber

Renault Triber

₹ 5.76 - 8.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 5.74 - 9.61 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.59 - 10.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 5.62 - 10.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kiger

Renault Kiger

₹ 5.76 - 10.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

सिंगल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध
कंपनी ने ग्रेवाइट में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है जो 72 PS और 96 Nm का टॉर्क देता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और EZ-शिफ्ट AMT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। कंपनी इसके मैनुअल वर्जन के लिए 19.3 Kmpl और AMT वर्जन के लिए 19.6 Kmpl के माइलेज का दावा करती है। CNG वर्जन से और भी कम रनिंग कॉस्ट मिलने की उम्मीद है। हालांकि, ऑफिशियल माइलेज के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। यदि इसका माइलेज 25 Kmkg से 27 Kmkg तक होता है, तब ये सेगमेंट में कई बड़े खिलाड़ियों का खेल बिगाड़ सकती है।

लोएस्ट रेंटरेस्ट रेट का भी फायदा
निसान ग्रेवाइट 8 वैरिएंट में उपलब्ध है। जिसमें विसिया, एसेंटा, एन-कनेक्टा, टेक्ना और एक लिमिटेड लॉन्च एडिशन शामिल हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपए है। ये एक इंट्रोडक्ट्री कीमत है, जिसका फायदा पहली 5,000 बुकिंग पर ही मिलेगा। निसान 5 साल के लिए जीरो सर्विस कॉस्ट और अपने लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत फायदे भी दे रहा है। यानी ग्राहकों को 5.55% रेट ऑफ इंटरेस्ट (ROI) से शुरू होने वाले फाइनेंस ऑप्शन चुन सकते हैं। इसमें स्टैंडर्ड वारंटी 3 साल या 1 लाख किलोमीटर तक मिलेगी, जिसे 10 साल या 2 लाख किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है।

निसान ग्रेवाइट का एक्सटीरियर, इंटीरियर, फीचर्स

ग्रेवाइट असल में रेनो ट्राइबर प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है, लेकिन इसमें निसान-स्पेसिफिक स्टाइलिंग देखने को मिलती है। इसके फ्रंट में बड़ी ग्रिल, ज्यादा एंगुलर बंपर और अलग LED DRL ट्रीटमेंट है। दिखाए गए कलर ऑप्शन में फॉरेस्ट ग्रीन, ओनिक्स ब्लैक, मेटैलिक ग्रे, ब्लेड सिल्वर और स्टॉर्म व्हाइट शामिल हैं। कार में आपको LED सेक्शन देखने को नहीं मिलेंगे। वहीं, इसमें आपको ट्राइबर की झलक देखने को मिलती है। ग्रेवाइट की लंबाई 3987mm है।

ये एक प्रैक्टिकल 7-सीटर लेआउट वाली MPV देता है। इसकी सबसे बड़ी खास बात ये है कि इसकी थर्ड-रो में रिमूवेबल सीट मिलती हैं। दूसरी-रो की सीटों में फ्लेक्सिबिलिटी के लिए स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग फंक्शन हैं। इस तरह इस कार के स्पेस और कम्फर्ट को बढ़ा जा सकता है। कंपनी के दावे के मुताबिक ट्राइबर की तरह सीट को 100 तरह से एडजेट्स कर सकते हैं। सीट हटाने के बाद इसका बूट स्पेस काफी बढ़ जाता है।

इसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 8-इंच (20.32 cm) का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसे JBL स्पीकर्स के साथ कनेक्ट किया गया है। इसमें डुअल डैश कैम, एम्बिएंट लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर, वायरलेस चार्जर, रेन सेंसिंग वाइपर्स, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, क्रूज कंट्रोल, वॉक-अवे लॉक / वॉक-टू-कार अप्रोच फीचर और इंटीग्रेटेड DRLs के साथ ऑटो LED हेडलैंप्स दिए हैं। लिमिटेड लॉन्च एडिशन गर्दन और लंबर सपोर्ट जैसे एक्स्ट्रा कम्फर्ट मिलते हैं।

निसान ग्रेवाइट के सेफ्टी फीचर्स
निसान ग्रेवाइट में 30+ स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसमें 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) शामिल हैं। इसमें रियर पार्किंग सेंसर, रिवर्स कैमरा, हिल स्टार्ट असिस्ट और शुरुआती मॉडल्स के लिए, एक फ्रंट/रियर डैशकैम के साथ एक पूरा, बजट-फ्रेंडली सेफ्टी पैकेज देता है। चाइल्ड सेफ्टी के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट मिलती है। इसमें ऑटो हेडलैंप और रेन-सेंसिंग वाइपर्स शामिल हैं। अभी इसका BNCAP या कोई दूसरा NCAP क्रैश टेस्ट नहीं हुआ है, लेकिन इसे ट्राइबर के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है जिसे GNCAP में 4-स्टार रेटिंग मिली है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।