कल धमाका करेगी ये 7-सीटर कार, मिल सकते हैं अर्टिगा से भी अच्छे फीचर; इतनी हो सकती है कीमत

Feb 16, 2026 11:12 am ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अगर आप कम बजट में एक फीचर-लोडेड 7-सीटर MPV ढूंढ रहे हैं, तो निसान ग्रेवाइट (Nissan Gravite) आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकती है। ये कार 17 फरवरी 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च होगी। यह अर्टिगा (Ertiga) जैसी कारों को सीधे टक्कर दे सकती है।

कल धमाका करेगी ये 7-सीटर कार, मिल सकते हैं अर्टिगा से भी अच्छे फीचर; इतनी हो सकती है कीमत
लॉन्च की सूचना पाएं

भारतीय कार बाजार में एक और किफायती 7-सीटर MPV की एंट्री होने जा रही है। निसान ग्रेवाइट (Nissan Gravite) कल भारत में लॉन्च होने वाली है और इसे सीधे तौर पर मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) जैसी लोकप्रिय MPV को टक्कर देने के लिए तैयार किया गया है। अनुमान है कि इसकी कीमत लगभग ₹5.6 लाख से ₹8.5 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। लॉन्च के बाद इसकी डिलीवरी अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Renault Triber

Renault Triber

₹ 5.76 - 8.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kiger

Renault Kiger

₹ 5.76 - 10.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 5.74 - 9.61 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 5.62 - 10.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.59 - 10.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इंजन और परफॉर्मेंस

निसान ग्रेवाइट (Nissan Gravite) में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो दो विकल्पों में आएगा। इसमें नेचुरली एस्पिरेटेड (NA) और टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसके ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें 5-स्पीड मैनुअल (स्टैंडर्ड) और AMT (ऑटोमैटिक विकल्प) गियरबॉक्स देखने को मिलेगा। भविष्य में कंपनी-फिटेड CNG वैरिएंट भी आ सकता है, जिससे माइलेज पसंद करने वाले ग्राहकों को फायदा होगा।

प्लेटफॉर्म और डिजाइन

ग्रेवाइट (Gravite) को उसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिस पर रेनो ट्राइब (Renault Triber) आधारित है। लेकिन, निसान (Nissan) ने इसके डिजाइन में अलग पहचान देने की कोशिश की है। इसके एक्सटीरियर हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें सिग्नेचर C-शेप LED लाइट्स, बड़ी फ्रंट ग्रिल, रूफ रेल्स, अलॉय व्हील्स और शार्प टेललाइट्स दी गई हैं। इसका लंबा और ऊंचा डिजाइन केबिन में ज्यादा स्पेस देने के लिए तैयार किया गया है।

इंटीरियर और स्पेस

निसान ग्रेवाइट (Nissan Gravite) एक 7-सीटर लेआउट के साथ आएगी। इसमें फ्लैट फ्लोर से बेहतर लेगरूम मिलेगा। इसमें सेकेंड लाइन स्लाइड और रिक्लाइन फीचर मिलेगा। ये 3rd लाइन छोटे सफर के लिए उपयुक्त है। ये फोल्डेबल सीट्स से ज्यादा बूट स्पेस के साथ आएगा। यह परिवारों के लिए एक प्रैक्टिकल विकल्प बन सकती है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

ग्रेवाइट (Gravite) में एडवांस फीचर्स की भरमार देखने को मिल सकती है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, पुश-बटन स्टार्ट और क्रूज कंट्रोल देखने को मिलेगा। इसके टॉप वैरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी मिल सकता है।

सुरक्षा के मामले में भी मजबूत

निसान ग्रेवाइट (Nissan Gravite) में सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है। इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;