2 CNG सिलेंडर वाली देश की पहली 7-सीटर कार की बिक्री शुरू; ये अर्टिगा, इनोवा, कैरेंस या ट्राइबर नहीं
निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (NMIPL) ने ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट के लिए सरकार द्वारा सर्टिफाइट CNG रेट्रोफिटमेंट किट लॉन्च करने का एलान किया। सेगमेंट में पहली बार स्मार्ट ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी पेश की गई है, जिससे 7-सीटर मॉड्यूलैरिटी और यूजएबिलिटी दोनों बनाए रखने में मदद मिलेगी।

निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (NMIPL) ने ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट के लिए सरकार द्वारा सर्टिफाइट CNG रेट्रोफिटमेंट किट लॉन्च करने का एलान किया। सेगमेंट में पहली बार स्मार्ट ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी पेश की गई है, जिससे 7-सीटर मॉड्यूलैरिटी और यूजएबिलिटी दोनों बनाए रखने में मदद मिलेगी। इसे 16 राज्यों में 82,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रेवाइट CNG को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा स्मार्ट, ज्यादा किफायती और पर्यावरण के दृष्टिकोण से ज्यादा बेहतर समाधान मिलेगा। साथ ही इस किट के लगने के बाद भी तीसरी पंक्ति में पर्याप्त जगह रहेगी, जिससे कम्फर्ट और रोजाना की गतिविधियों की व्यावहारिकता बनी रहेगी।
व्यावहारिक और भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार ग्रेवाइट CNG में ‘स्मार्ट पावर को स्मार्ट सेविंग्स’ के साथ मिलाया गया है, जिससे बेहतरीन मॉड्यूलैरिटी, कम्फर्ट और रोजाना की गतिविधियों को बनाए रखने के साथ-साथ प्रति किलोमीटर पर कम खर्च होगा। सरकार द्वारा सर्टिफाइट इस CNG किट को डेवलप करने, मैन्यूफैक्चर करने और क्वालिटी एश्योरेंस की जिम्मेदारी मोटोजेन ने संभाली है। ग्राहक निसान के अधिकृत डीलर के माध्यम से CNG किट इंस्टॉलेशन के लिए ऑर्डर कर सकते हैं। इससे उन्हें बेहद सुविधाजनक और भरोसेमंद तरीके से CNG सॉल्यूशन मिल सकेगा। किट कंपोनेंट्स पर थर्ड पार्टी प्रोवाइडर की तरफ से 3 साल / 1,00,000 किलोमीटर की वारंटी भी मिलेगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Nissan Gravite
₹ 5.65 - 9.2 लाख
Renault Triber
₹ 5.81 - 8.69 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख
निसान एंड इन्फिनिटी के डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट एवं मिडल ईस्ट, केएसए, सीआईएस व भारत के प्रेसिडेंट थियरी सबाग ने कहा, "भारत निसान के लिए लगातार रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है और हम यहां ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप प्रासंगिक, सुगम और भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी सॉल्यूशंस एवं प्रोडक्ट उपलब्ध कराने पर फोकस कर रहे हैं। ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट के साथ CNG विकल्प की पेशकश इस दिशा में उल्लेखनीय कदम है। ग्रेवाइट CNG के साथ हम ऐसे ग्राहकों को सर्टिफाइट एवं व्यावहारिक समाधान दे रहे हैं, जो परिवार के लिए भरपूर स्पेस, रोजाना की आवाजाही और प्रमुख CNG मार्केट्स में कम लागत पर यात्रा का विकल्प चाहते हैं।"
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, "मैग्नाइट CNG को लेकर ग्राहकों की तरफ से बेहतर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट के लिए सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सॉल्यूशन पेश करने की हमें खुशी है। इसे ऐसे ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो रोजाना की पारिवारिक जरूरतों के लिए 7-सीटर एमपीवी के साथ व्यावहारिकता, लचीलापन और सहूलियत चाहते हैं। सरकार द्वारा सर्टिफाइट CNG रेट्रोफिटमेंट किट के माध्यम से हम एक ऐसा समाधान दे रहे हैं, जो न केवल किफायती है, बल्कि स्मार्ट ट्विन-सिलेंडर सेटअप के जरिये 7-सीटर की पूरी फ्लेक्सिबिलिटी, मॉड्यूलैरिटी और क्षमता का भी लाभ मिलता है। इससे रोजाना के प्रयोग में स्पेस की कोई कमी नहीं महसूस होती।"
सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए CNG सिस्टम को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे कम्फर्ट से कोई समझौता किए बिना परफॉर्मेंस, सुरक्षा और दक्षता मिलती है। यह सिक्वेंशियल बीएस 6.2 कम्प्लायंट CNG किट है, जिसमें सुरक्षा एवं विश्वसनीयता के लिए आईसीएटी द्वारा सर्टिफाइट सिस्टम लगाया गया है। इसमें ज्यादा टिकाऊपन के लिए 8.1 एमएम मोटाई वाला हैवी ड्यूटी सिलेंडर लगाया गया है। विशेषरूप से ग्रेवाइट को ध्यान में रखते हुए इसमें डायनामिक एडवांसर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस सिस्टम में फ्यूल लिड के नीचे फ्यूल फिलिंग पॉइंट दिया गया है। इसमें अच्छी तरह से डिजाइन किए गए कंपोनेंट ब्रेकेट्स के साथ क्लीन फैक्टरी फिनिश मिलता है। साथ ही इसमें रियर सीट को इस तरह से ऑप्टिमाइज किया गया है, जिससे पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए पूरा आराम सुनिश्चित होता है और पेट्रोल एवं CNG में स्विचओवर भी आसानी से होता है।
ऑफिस व स्कूल आने-जाने वाले और नियमित रूप से शहर से बाहर जाने वाले हाई-माइलेज यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट CNG में पेट्रोल के मुकाबले काफी कम खर्च आता है। इससे CNG की उपलब्धता वाले बाजारों में 7-सीटर का इस्तेमाल ज्यादा व्यावहारिक एवं किफायती बनेगा। साथ ही इससे स्वच्छ हवा एवं पर्यावरण के ज्यादा अनुकूल समाधान में भी योगदान मिलेगा। यह विशेषरूप से ज्यादा ट्रैफिक वाली जगहों और शहरों के लिए महत्वपूर्ण है। इससे परिवारों को अपनी सहूलियत से समझौता किए बिना ज्यादा बेहतर विकल्प चुनने में मदद मिलेगी। ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट CNG रेट्रोफिटमेंट किट आज से 16 राज्यों में निसान के अधिकृत डीलर नेटवर्क पर उपलब्ध है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


