
हो जाइए तैयार! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी निसान की ये धांसू कॉम्पैक्ट MPV; जानिए खासियत
निसान मोटर इंडिया साल 2026 की शुरुआत एक बिल्कुल नए प्रोडक्ट के साथ करने जा रही है। कंपनी 21 जनवरी, 2026 को अपनी नई कॉम्पैक्ट MPV निसान ग्राविट (Nissan Gravite) को लॉन्च करेगी।
निसान मोटर इंडिया साल 2026 की शुरुआत एक बिल्कुल नए प्रोडक्ट के साथ करने जा रही है। कंपनी की अपकमिंग मॉडल नई कॉम्पैक्ट एमपीवी निसान ग्राविट (Nissan Gravite) होगी। खास बात यह है कि ग्राविट आने वाले डेढ़ साल में निसान की तीन नए प्रोडक्ट्स की स्ट्रैटजी की शुरुआत करेगी। इसके बाद कंपनी 4 फरवरी को Tekton नाम की 5-सीटर C-सेगमेंट SUV पेश करेगी। जबकि एक बड़ी 3-रो C-SUV को 2027 में प्रोडक्शन में लाने की तैयारी है। ये तीनों मॉडल भारत में ही बनाए जाएंगे और चुनिंदा विदेशी बाजारों में एक्सपोर्ट भी किए जाएंगे। gaadiwaadi में छपी एक खबर के अनुसार, कंपनी 21 जनवरी, 2026 को इसे लॉन्च करेगी।






एक्सपोर्ट लगातार मजबूत
ग्राविट की लॉन्चिंग ऐसे समय पर हो रही है जब निसान का एक्सपोर्ट बिजनेस लगातार मजबूत हो रहा है। बता दें कि दिसंबर, 2025 में कंपनी ने 13,470 गाड़ियों का एक्सपोर्ट किया। जो पिछले एक दशक से ज्यादा समय में उसका सबसे बेहतर मासिक प्रदर्शन रहा। इतना ही नहीं, साल 2025 में निसान के कुल एक्सपोर्ट 12 लाख यूनिट के आंकड़े को भी पार कर चुके हैं। ऐसे में ग्रावाइट से कंपनी को घरेलू बाजार के साथ-साथ ग्लोबल लेवल पर भी अच्छी उम्मीदें हैं।
कुछ ऐसी होगी डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो निसान ग्राविट, रेनॉल्ट ट्राइबर की तरह CMF-A प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। लेकिन लुक के मामले में निसान ने इसे पूरी तरह अलग पहचान देने की कोशिश की है। इसके फ्रंट में चौड़ा ब्लैक-आउट ग्रिल, स्लिम LED लाइट स्ट्रिप और इंटीग्रेटेड हेडलैम्प्स दिए गए हैं। बोनट पर उभरी हुई लाइन्स और सामने की तरफ लिखा Gravite नाम इसे और प्रीमियम फील देता है। रियर में कनेक्टेड LED टेललैंप्स, सीधा टेलगेट डिजाइन और रूफ स्पॉइलर मिलता है। बंपर में स्किड प्लेट जैसे एलिमेंट्स इसे थोड़ा स्पोर्टी टच देते हैं।
इंटीरियर भी होगा शानदार
इंटीरियर में निसान ग्राविट थ्री-रो सीटिंग लेआउट के साथ आएगी और इसमें मॉड्यूलर सीट्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी केबिन की पूरी जानकारी नहीं दी है। लेकिन फोकस स्पेस, रोजमर्रा की जरूरतों और काम के फीचर्स पर रहेगा। पावर के लिए इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो नेचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो दोनों ऑप्शन में आएगा। माना जा रहा है कि मार्च 2026 से इसकी डिलीवरी शुरू हो सकती है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




