गजब है इस कंपनी के कारों की डिमांड, एक झटके में 75% बढ़ गई बिक्री; ये महिंद्रा, टाटा, किआ भी नहीं

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जापानी कार निर्माता कंपनी निसान मोटर इंडिया के लिए नए वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत बेहद शानदार रही है। बता दें कि बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 में कंपनी ने घरेलू मार्केट में 75 पर्सेंट की भारी सालाना ग्रोथ दर्ज की है।

गजब है इस कंपनी के कारों की डिमांड, एक झटके में 75% बढ़ गई बिक्री; ये महिंद्रा, टाटा, किआ भी नहीं

जापानी कार निर्माता कंपनी निसान मोटर इंडिया के लिए नए वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत बेहद शानदार रही है। बता दें कि बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 में कंपनी ने घरेलू मार्केट में 75 पर्सेंट की भारी सालाना ग्रोथ दर्ज की है। यानी पिछले साल के मुकाबले इस बार निसान की गाड़ियों को खरीदने के लिए शोरूम पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई। कंपनी ने इस दौरान भारतीय बाजार में कुल 3,203 गाड़ियां बेचीं। जबकि अगर एक्सपोर्ट को भी जोड़ लिया जाए तो यह आंकड़ा 5,388 यूनिट्स तक पहुंच जाता है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

क्या है कामयाबी की बजहें

निसान की इस जबरदस्त कामयाबी के पीछे दो बड़ी वजहें रही हैं। पहली है कंपनी की हाल ही में लॉन्च हुई 7-सीटर एसयूवी निसान ग्रेविट और दूसरी कंपनी की सबसे भरोसेमंद कॉम्पैक्ट एसयूवी निसान मैग्नाइट है। मैग्नाइट पहले से ही बाजार में अपनी जगह बनाए हुए है। जबकि नई 'ग्रेविट' ने आते ही ग्राहकों का दिल जीत लिया है। निसान का कहना है कि लोग इस नई 7-सीटर कार के स्पेस, इसके फीचर्स और रोजमर्रा के इस्तेमाल में इसकी सहूलियत को काफी पसंद कर रहे हैं।

क्या कहती है कंपनी

परफॉर्मेंस पर खुशी जताते हुए निसान इंडिया के अधिकारी सौरभ वत्सा ने कहा कि, ‘वित्त वर्ष की यह मजबूत शुरुआत दिखाती है कि हमारी रणनीति सही दिशा में जा रही है। हम ग्राहकों की बदलती जरूरतों के हिसाब से गाड़ियां तैयार कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि ग्रेविट को मिला शानदार रिस्पॉन्स और मैग्नाइट की लगातार बनी हुई लोकप्रियता ने भारतीय बाजार में निसान के भरोसे को और मजबूत किया है। अब कंपनी आने वाले समय में और भी उत्साह के साथ नए प्रोडक्ट्स लाने की तैयारी कर रही है।”

क्या है निसान की प्लानिंग

निसान की प्लानिंग सिर्फ नई कारें लॉन्च करने तक सीमित नहीं है। कंपनी इस साल देशभर में अपने शोरूम और सर्विस सेंटर्स का जाल यानी नेटवर्क भी तेजी से बढ़ाने वाली है। कंपनी का लक्ष्य है कि वह भारत के कोने-कोने तक अपनी पहुँच बनाए ताकि ग्राहकों को गाड़ी खरीदने और उसकी सर्विस कराने में कोई दिक्कत न हो। मैग्नाइट और ग्रेविट की सफलता ने यह तो साफ कर दिया है कि निसान अब भारतीय एसयूवी बाजार में एक बड़ी हिस्सेदारी हथियाने की पूरी तैयारी में है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।