बजट में 7-सीटर चाहिए? आज भारत में लॉन्च होगी Nissan की नई-नवेली MPV, कीमत 6 लाख से शुरू?

Feb 17, 2026 09:37 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

निसान आज भारतीय मार्केट में अपनी मोस्ट-अवेटेड MPV ग्रेवाइट को लॉन्च करने जा रही है। निसान ग्रेवाइट (Nissan Gravite) इसलिए खास है क्योंकि यह सब-4 मीटर सेगमेंट में आने वाली गिनी-चुनी 7-सीटर MPV में से एक होगी।

बजट में 7-सीटर चाहिए? आज भारत में लॉन्च होगी Nissan की नई-नवेली MPV, कीमत 6 लाख से शुरू?
लॉन्च की सूचना पाएं

निसान आज भारतीय मार्केट में अपनी मोस्ट-अवेटेड MPV ग्रेवाइट को लॉन्च करने जा रही है। निसान ग्रेवाइट (Nissan Gravite) इसलिए खास है क्योंकि यह सब-4 मीटर सेगमेंट में आने वाली गिनी-चुनी 7-सीटर MPV में से एक होगी। फिलहाल इस सेगमेंट में रेनॉल्ट ट्राइबर ही मौजूद है। कंपनी अब आम भारतीय ग्राहकों पर ज्यादा फोकस कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रेवाइट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 6 लाख रुपये हो सकती है। जबकि टॉप वैरिएंट 9 लाख रुपये तक जा सकता है। आइए जानते हैं एमपीवी के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Renault Triber

Renault Triber

₹ 5.76 - 8.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Sonet

Kia Sonet

₹ 7.3 - 14.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.37 - 14.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kylaq

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कुछ ऐसी होगी डिजाइन

लुक्स के मामले में निसान ने ग्रेवाइट को ट्राइबर से अलग दिखाने की पूरी कोशिश की है। भले ही दोनों कारें एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी हों, लेकिन ग्रेवाइट का फ्रंट ज्यादा बोल्ड नजर आता है। इसमें बड़ा ग्रिल, शार्प डिजाइन वाला बंपर और थोड़ा ऊंचा स्टांस देखने को मिलता है। वहीं, LED हेडलाइट्स का सेटअप ट्राइबर जैसा ही है। जबकि DRL का पैटर्न अलग रखा गया है जिससे पहचान बदल जाती है। बोनट पर दी गई हल्की लाइन्स कार को थोड़ा ज्यादा दमदार और प्रीमियम फील देती हैं।

इंटीरियर होगा दमदार

केबिन की बात करें तो ग्रेवाइट में ब्लैक और व्हाइट डुअल-टोन इंटीरियर मिलने की उम्मीद है। इससे केबिन ज्यादा खुला और स्पेशियस लगेगा। डैशबोर्ड का डिजाइन सीधा-सादा रखा गया है, ताकि आम यूजर को समझने और इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत न हो। थ्री-रो वाली इस MPV में सबसे बड़ा फोकस सीटिंग फ्लेक्सिबिलिटी पर है। जरूरत पड़ने पर तीसरी रो की सीट्स को पूरी तरह हटाया जा सकेगा, जिससे बूट स्पेस काफी बढ़ जाएगा। वहीं, दूसरी रो में स्लाइड और रिक्लाइन का ऑप्शन मिल सकता है।

कुछ ऐसा होगा पावरट्रेन

फीचर्स की बात करें तो ग्रेवाइट में 8-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट होगा। स्टीयरिंग व्हील मैग्नाइट से लिया गया होगा, जिसमें कंट्रोल बटन और प्रीमियम टच मिलेगा। पीछे बैठने वालों के लिए रियर AC वेंट्स और रूफ-माउंटेड ब्लोअर दिया जाएगा। इंजन के तौर पर इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 72bhp की पावर और 96Nm टॉर्क देगा। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प होगा।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;