₹5.62 लाख की SUV पर 100% ऑनरोड लोन... RTO, इंश्योरेंस भी नहीं लगेगा, सिर्फ 5.55% का इंटरेस्ट रेट
निसान मैग्नाइट देश की सबसे सस्ती सब फोर-मीटर SUV में से एक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 5.62 लाख से 10.96 लाख रुपए तक हैं। ऐसे में अब कंपनी ने अपनी इस सस्ती SUV को ग्राहकों के लिए खरीदना आसान बनाने के लिए नए फाइनेंस ऑफर का एलान किया है। ये ऑफर मार्च 2026 तक वैलिड रहेगा।

निसान मैग्नाइट देश की सबसे सस्ती सब फोर-मीटर SUV में से एक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 5.62 लाख से 10.96 लाख रुपए तक हैं। ऐसे में अब कंपनी ने अपनी इस सस्ती SUV को ग्राहकों के लिए खरीदना आसान बनाने के लिए नए फाइनेंस ऑफर का एलान किया है। ये ऑफर मार्च 2026 तक वैलिड रहेगा। इस ऑफर के तहत, ग्राहक 5.55% रेट ऑफ इंटरेस्ट (ROI) पर 5 लाख रुपए के लोन अमाउंट पर लोन ले सकते हैं। इस ऑफर से कई बड़े बैंकों के लोन के मुकाबले मंथली EMI कम होती है, जिससे खरीदारों को लोन पीरियड के दौरान पैसे बचाने में मदद मिलती है।






मैग्नाइट ओनरशिप को और आसान बनाने के लिए, कंपनी ने 100% तक ऑन-रोड फंडिंग शुरू की है। इसका मतलब है कि कस्टमर ऐसा लोन ले सकते हैं जो कार की एक्स-शोरूम कीमत, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और दूसरे संबंधित चार्ज को कवर करता है। साथ ही, एक बड़े अपफ्रंट पेमेंट की जरूरत को कम करता है। रेनो फाइनेंशियल सर्विसेज इंडिया 7 साल तक का लोन टेन्योर दे रही है, जिससे कस्टमर को मंथली EMI मैनेज करने में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। इसमें दूसरे फाइनेंस बेनिफिट्स में शामिल रहेंगे।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Nissan Magnite
₹ 5.62 - 10.76 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Bolero Neo
₹ 8.49 - 10.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan Gravite
₹ 5.65 - 9.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen C3X
₹ 7.91 - 9.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
24 महीने के बाद कोई फोरक्लोजर चार्ज नहीं
पार्ट-पेमेंट सुविधा
टेल्ड फाइनेंस प्रोडक्ट्स
प्रायोरिटी लोन प्रोसेसिंग
फाइनेंस प्रोसेस काफी हद तक डिजिटल है, जिसमें KYC और RTO फॉर्म को छोड़कर सभी डॉक्यूमेंटेशन ऑनलाइन पूरे किए जाते हैं। कस्टमर्स को ये बेनिफिट मिलेंगे।
24x7 वॉट्सऐप चैटबॉट सपोर्ट
खास कस्टमर केयर हेल्प
इन एक्स्ट्रा सुविधाओं का मकसद कार खरीदने और फाइनेंसिंग के एक्सपीरियंस को आसान बनाना है।
निसान रेनो फाइनेंशियल सर्विसेज इंडिया के जरिए फाइनेंस चुनने वाले कस्टमर्स 22,000 रुपए तक के खास एक्स्ट्रा फायदे पा सकते हैं। NRFSI फाइनेंस चुनने वाले मौजूदा निसान कस्टमर्स भी खास लॉयल्टी फायदे के लिए एलिजिबल हैं, जिससे ओवरऑल ओनरशिप प्रपोजिशन और बेहतर होगा। यह फाइनेंस ऑफर मार्च 2026 के आखिर तक की गई निसान मैग्नाइट बुकिंग पर लागू है।
ग्लोबल NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली
निसान ने मैग्नाइट के अपडेटेड मॉडल के सेफ्टी पैकेज में धीरे-धीरे कई फीचर्स को शामिल किया है। इसके रिवाइज्ड मॉडल में 6 एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे कई जरूरी चेंजेस किए हैं। मैग्नाइट दक्षिण अफ्रीका में बेची गई पहली ऐसी गाड़ी बन गई जिसे मौजूदा ग्लोबल NCAP परीक्षण मानकों के तहत एडल्ट सेफ्टी रेटिंग के लिए 5-स्टार मिले हैं। वहीं, चाइल्ड सेफ्टी के लिए इसे 3-स्टार मिले हैं। बता दें कि मैग्नाइट के पिछले वर्जन में 2 एयरबैग स्टैंडर्ड थे, जिसके चलते इसे सिर्फ 2-स्टार रेटिंग मिली थी।
निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट के फीचर्स
इस कार में 1.0-लीटर NA पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसका पहला इंजन 71bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करने में कैपेबिल है। इसे 5-स्पीड MT या 5-स्पीड AMT के साथ लिया जा सकता है। यह इंजन 6-स्पीड MT या CVT के साथ उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि ये कार बेस्ट इन क्लास कम्फर्ट के साथ आती है। इसमें 360 डिग्री लेदर टच मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह इस सेगमेंट में पहली बार है। इसमें हीट इंसुलेशन कोटिंग वाली सीट्स मिलती हैं।
इसमें वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री कैमरा, अराउंड व्यू मॉनिटर, न्यू i Key, वॉक अवे लॉक, रिमोट इंजन स्टार्ट इन 60 मीटर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। क्लीन एयर के लिए इसमें कंपनी ने एडवांस एयर फिल्टर लगाया है। ऑटो डिम फ्रेमलेस IRVM (Inside Rear-View Mirror) इसको और खास बनाते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग समेत कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसमें 4 एम्बिएंट लाइटिंग है। इसमें 540 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। अपने सेगमेंट में इसका मुकाबला किआ सोनेट, महिंद्रा XUV 3XO, टाटा नेक्सन, रेनो काइगर, मारुति ब्रेजा जैसे मॉडल से होता है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


