इस चीनी कार के सामने निकल गई वेन्यू की 'हवा', सभी को पछाड़ जीता 'वर्ल्ड अर्बन कार ऑफ द ईयर' अवॉर्ड

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

चीनी कंपनी नियो (NIO) को एक शानदार उपलब्धि हाथ लगी है। दरअसल, उसकी फायरफ्लाई (Firefly) इलेक्ट्रिक कार को न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो में 2026 वर्ल्ड अर्बन कार ऑफर द ईयर का अवॉर्ड से नवाजा गया। ये शो 1 अप्रैल को न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया था।

इस चीनी कार के सामने निकल गई वेन्यू की 'हवा', सभी को पछाड़ जीता 'वर्ल्ड अर्बन कार ऑफ द ईयर' अवॉर्ड

चीनी कंपनी नियो (NIO) को एक शानदार उपलब्धि हाथ लगी है। दरअसल, उसकी फायरफ्लाई (Firefly) इलेक्ट्रिक कार को न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो में 2026 वर्ल्ड अर्बन कार ऑफर द ईयर का अवॉर्ड से नवाजा गया। ये शो 1 अप्रैल को न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया था। इस कार ने 2026 के WUCOTY अवॉर्ड के लिए दौड़ में शामिल दूसरे शानदार मॉडल बाओजुन येप प्लस/शेवरले स्पार्क ईयूवी (Yep Plus/Chevrolet Spark EUV) और हुंडई वेन्यू Hyundai Venue) को भी पीछे छोड़ दिया। बता दें कि NIO फायरफ्लाई एक इलेक्ट्रिक SUV है। चीनी बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 119,800 CNY (लगभग 16 लाख रुपए) है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

WCOTY अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने के लिए उस व्हीकल का प्रोडक्शन हर साल कम से कम 10,000 यूनिट होना अनिवार्य था। साथ ही, उनकी कीमत उनके प्राइमरी मार्केट में लग्जरी कारों के स्तर से कम होनी चाहिए थी। उन्हें 1 जनवरी, 2025 से 30 मार्च, 2026 के बीच कम से कम दो अलग-अलग महाद्वीपों के दो प्रमुख कार बाजारों (चीन, यूरोप, भारत, जापान, कोरिया, लैटिन अमेरिका और अमेरिका) में बिक्री के लिए उपलब्ध होना आवश्यक था।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mercedes-Benz EQB

Mercedes-Benz EQB

₹ 72.2 - 78.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz EQA

Mercedes-Benz EQA

₹ 67.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW iX1

BMW iX1

₹ 66.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia EV6

Kia EV6

₹ 65.97 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tesla Model Y

Tesla Model Y

₹ 59.89 - 67.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

NIO फायरफ्लाई के फीचर्स

चीन में NIO फायरफ्लाई को मल्टीपल बैटरी ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 119,800 CNY (लगभग 16 लाख रुपए) है। वहीं, ज्यादा रेंज वाले वैरिएंट की कीमत 125,800 CNY (लगभग 17 लाख रुपए) हो जाती है। NIO के 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' (BaaS) मॉडल के तहत, शुरुआती कीमत घटकर 79,800 CNY (लगभग 10 लाख रुपए) रह जाती है।

इस हैचबैक की लंबाई 4,003 mm है। यह पीछे की तरफ लगी एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर से चलती है, जो 105 kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी 41.2 kWh लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी WLTP-रेटेड 330Km (205 मील) की रेंज देती है। यह लगभग 8 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ लेती है।

DC फास्ट चार्जर से इसकी चार्जिंग की अधिकतम कैपेसिटी 100 kW है, जिससे बैटरी 29 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है। इसमें बैटरी स्वैप करने की सुविधा भी जल्द ही आने वाली है। NIO के 5वीं जनरेशन के स्वैप स्टेशनों तक पहुंच मई 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।

NIO फायरफ्लाई की बिक्री के आंकड़े

मार्च 2026 के आखिर तक चीन में इसकी कुल 50,935 यूनिट्स की डिलीवर हो चुकीं हैं। 50,000 यूनिट्स का आंकड़ा 28 मार्च को पार हुआ, जो पहली डिलीवरी के लगभग 11 महीने बाद का समय था। दिसंबर 2025 में मंथली सेल्स 7,084 यूनिट्स के साथ अपने चरम पर थी, लेकिन 2026 की शुरुआत धीमी रही। जनवरी में 2,807 यूनिट्स की डिलीवरी हुई। फरवरी में यह आंकड़ा और गिरकर 2,657 पर आ गया।

मार्च में इसकी बिक्री में जबरदस्त सुधार देखने को मिला, जिसमें 6,117 यूनिट्स की डिलीवरी हुई। यह फायरफ्लाई का अब तक का दूसरा सबसे बेहतरीन मंथली प्रदर्शन भी थीा। फरवरी के मुकाबले इसमें 130% की बढ़ोतरी हुई। इससे 2026 की पहली तिमाही में डिलीवरी की संख्या 11,581 यूनिट्स तक पहुंच गई। कंपनी ने दूसरी तिमाही में हर महीने 6,000 से 6,500 डिलीवरी का एक इंटरनली टारगेट सेट किया है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।