FASTag को लेकर NHAI का फैसला, 1 अप्रैल से प्राइवेट कार वालों के लिए महंगा होगा हाइवे का सफर
FASTag के ऐनुअल पास के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। 1 अप्रैल से प्राइवेट कार, जीप और वैन चलाने वाले ग्राहकों के लिए ऐनुअल पास महंगा होने वाला है। अभी इसके लिए ग्राहकों को 3 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

हाइवे का सफर महंगा होने वाला है। FASTag के ऐनुअल पास के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। NHAI यानी नैशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने FASTag Annual Pass की फी को फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए रिवाइज कर दिया है। यह बदलाव 1 अप्रैल से लागू होगा। अभी ऐनुअल पास के लिए ग्राहकों को 3 हजार रुपये देने पड़ते हैं। 1 अप्रैल से प्राइवेट कार, जीप और वैन चलाने वाले ग्राहकों को ऐनुअल पास के लिए 3075 रुपये खर्च करने होंगे। सब्सक्रिप्श प्राइस में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद नए फाइनेंशियल ईयर के लिए डिजिटल पास के मेन ऑपरेशनल बेनिफिट्स और वैलिडिटी पैरामीटर्स में कोई बदलाव नहीं होगा।






नैशनल हाइवे और एक्सप्रेसवे नेटवर्क पर 200 टोल क्रॉसिंग
3075 रुपये की नई कीमत के बावजूद FASTag ऐनुअल पास रेग्युलर ट्रैवेलर्स के काफी पैसे बचाता है। यह पास प्राइवेट वीईकल ओनर्स को बड़े नैशनल हाइवे और एक्सप्रेसवे नेटवर्क पर 200 टोल क्रॉसिंग पर प्रीपेड एंट्री की सुविधा देता है। यह पास तब खत्म होता है, जब ग्राहक 200 टोल क्रॉसिंग पूरी कर लेते हैं या पास के डिजिटल ऐक्टिवेशन एक साल पूरे हो जाते हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के आंकड़ों से पता चलता है कि वाहन चालकों के बीच इस ऐनुअल पास काफी पसंद किया जा रहा है। इस वक्त देश भर में 5 लाख से अधिक ग्राहक टोल पेमेंट के लिए FASTag ऐनुअल पास का यूज कर रहे हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda SP 125
₹ 87,878 - 95,465

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.83 - 2.18 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
रेग्युलेटरी प्रोटोकॉल के अनुसार बढ़ती है कीमत
ऐनुअल पास की कीमत बढ़ाने का फैसला रेग्युलेटरी प्रोटोकॉल के अनुसार है। हाइवे टोल फी हर वित्तीय वर्ष की शुरुआत में रिवाइज किए जाते हैं। ये सिस्टमैटिक एडजस्टमेंट नैशनल हाइवे फी ऐक्ट के तहत कानूनी रूप से अनिवार्य हैं और नैशनल होलसेल प्राइस इंडेक्स से सीधे जुड़े हुए हैं। 2.5 पर्सेंट का प्राइस हाइक पिछले फाइनेंशियल ईयर में दर्ज होलसेल इंफ्लेशन रेट को दिखाता है।
जारी किए जा चुके हैं लगभग 11.86 करोड़ FASTag
रेग्युलर हाइवे ट्रैवल करने वाले ग्राहकों के सफर को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए साल 2025 में स्वतंत्रता दिवस पर FASTag ऐनुअल पास की शुरुआत की गई थी। ऐनुअल पास खासतौर से नॉन-कमर्शियल यूज के लिए रजिस्टर्ड वीईकल्स के लिए बनाया गया है। वैलिड FASTag से लैस कोई भी कार, जीप या वैन इसका फायदा उठा सकती है। भारत में 2016 में शुरू होने के बाद से FASTag प्राइमरी टोल पेमेंट सिस्टम के रूप में उभरा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक लगभग 11.86 करोड़ FASTag जारी किए जा चुके हैं। इनमें से लगभग 5.9 करोड़ FASTag अभी भी ऐक्टिव हैं और इनका यूज देश भर में इलेक्ट्रॉनिक टोल पेमेंट के लिए किया जाता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


