NHAI की स्कीम: हाईवे पर चलते-फिरते कर लें ये छोटा सा काम, आपके FASTag में आ जाएंगे ₹1000
ये स्कीम सितंबर 2025 में लॉन्च हुए क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज का हिस्सा है। NHAI ने इस योजना को 30 जून, 2027 तक के लिए बढ़ा दिया है। कई लोगों ने इस योजना का फायदा भी उठाया है। उन्होंने NHAI को गंदे टॉयलेट की जानकारी देकर फास्टैग रिचार्ज कमाया है।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) एक खास स्कीम लेकर आई है। दरअसल, इस बार NHAI लोगों को पैसे देने का काम कर रहा है। जी हां, इस स्कीम में लोगों को 1000 रुपए के फास्टैग रिवार्ड दिए जाएंगे। दरअसल, इस स्कीम के तहत हाईवे और एक्सप्रेसवे पर मौजूद गंदे टॉयलेट की जानकारी देने वाले वेरिफाइड और योग्य VRN को FASTag रिचार्ज के रूप में 1,000 रुपए का रिवॉर्ड दिया जाएगा। ऐसे में आप भी इस रिवॉर्ड को जीतना चाहते हैं तब आपको क्या करना होगा, चलिए जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
Maruti Suzuki Brezza
₹ 7.4 - 13.71 लाख
Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख
Bajaj Pulsar 150
₹ 1.15 - 1.23 लाख
Honda SP 125
₹ 89,748 - 97,335
ये स्कीम सितंबर 2025 में लॉन्च हुए क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज का हिस्सा है। NHAI ने इस योजना को 30 जून, 2027 तक के लिए बढ़ा दिया है। कई लोगों ने इस योजना का फायदा भी उठाया है। उन्होंने NHAI को गंदे टॉयलेट की जानकारी देकर फास्टैग रिचार्ज कमाया है। 2026 में अब तक 429 कम्यूटर्स ने गंदे टॉयलेट की जानकारी देकर 1000 रुपए का फास्टैग रिचार्ज हासिल किया है। इस स्कीम का फायदा नेशनल हाईवे पर चलने वाले सभी कम्यूटर्स उठा सकते हैं।
> इसमें हिस्सा लेने के लिए साफ तस्वीर अपलोड करनी होगी। इसके लिए Rajmargyatra मोबाइल ऐप पर जियो-टैगिंग और टाइम-स्टैम्प के साथ फोटो को अपलोड करना होगा।
> यूजर्स को अपनी बेसिक जानकारी भी देनी होगी। इसके तहत उन्हें अपना नाम, लोकेशन, व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर की जानकारी फोटो सबमिट करते हुए देनी होगी।
> फोटो और डेटा को एनालाइज करने के बाद सभी वैलिड व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर से मिली ऐसी जानकारी के लिए वेरिफाइड और योग्य VRN को FASTag रिचार्ज के के लिए 1000 रुपए का रिवॉर्ड मिलेगाय़
> ये रिवॉर्ड फास्टैग रिचार्ज के रूप में मिलेगा। पूरे स्कीम के दौरान एक गाड़ी को सिर्फ एक बार ही रिवॉर्ड मिलेगा। ये रिवॉर्ड नॉन-ट्रांसफरेबल होगा और इसे कैश में क्लेम नहीं किया जा सकेगा।
क्यों शुरू की ये स्कीम?
हाईवे पर सफर करते हुए बहुत से लोगों की शिकायत टॉयलेट से जुड़ी हुई होती है। सरकार ने हाईवे और एक्सप्रेसवे पर कई पब्लिक टॉयलेट बनवाए हैं, लेकिन लोगों की शिकायत वहां सफाई को लेकर होती है। उचित साफ-सफाई ना होने की वजह से लोग हाईवे और एक्सप्रेसवे पर बने इन टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में लोगों को होने वाली इस असुविधा को लेकर NHAI ने ये प्लान तैयार किया है।


