सरप्राइज! नए अवतार में आ रही Hyundai Creta, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट; भारत में कब होगी एंट्री?

Mar 02, 2026 05:00 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) एक बार फिर तहलका मचाने की तैयारी कर रही है। दरअसल, दक्षिण कोरिया की सड़कों पर हाल ही में नई पीढ़ी (Next-Gen) की क्रेटा को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

सरप्राइज! नए अवतार में आ रही Hyundai Creta, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट; भारत में कब होगी एंट्री?
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारतीय ग्राहकों के बीच हमेशा डिमांड में रहने वाली एसयूवी हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) एक बार फिर तहलका मचाने की तैयारी कर रही है। दरअसल, दक्षिण कोरिया की सड़कों पर हाल ही में नई पीढ़ी (Next-Gen) की क्रेटा को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि, कार पूरी तरह से ढकी हुई थी। इसकी बनावट और साइज को देखकर साफ लग रहा है कि यह सिर्फ एक मामूली बदलाव नहीं, बल्कि पूरी तरह से एक नया मॉडल होने वाला है। एचटी ऑटो के अनुसार, नई क्रेटा मौजूदा मॉडल से थोड़ी लंबी और ऊंची हो सकती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 18.02 - 24.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki e Vitara

Maruti Suzuki e Vitara

₹ 10.99 - 20.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 22.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser EBELLA

Toyota Urban Cruiser EBELLA

₹ 20 - 25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG ZS EV

MG ZS EV

₹ 17.99 - 20.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कुछ ऐसी होगी डिजाइन

इस बार हुंडई ने क्रेटा के लुक्स के साथ-साथ इसके पहियों पर भी काफी काम किया है। स्पाय तस्वीरों में कार के साथ 19-इंच के शानदार ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स नजर आए हैं। ऐसा आमतौर पर बड़ी और महंगी एसयूवी में देखने को मिलते हैं। इसके फ्रंट और रियर बंपर को भी नए सिरे से डिजाइन किया गया है, जिसमें नई लाइटिंग सिग्नेचर (LED DRLs और टेललैंप्स) देखने को मिल सकती है। कंपनी इसे पूरी तरह से नया फील देने की कोशिश कर रही है।

'बॉस मोड' से लैस होगी एसयूवी

सबसे बड़ी चर्चा इसके केबिन और 'बॉस मोड' फीचर की है। नई क्रेटा के अंदर अब लग्जरी कारों की तरह फ्रंट पैसेंजर सीट को पीछे बैठे यात्री अपनी सुविधा के अनुसार इलेक्ट्रिकली एडजस्ट कर पाएंगे। इसे 'बॉस मोड' कहा जाता है। इसके अलावा, इंटीरियर में बड़ी डिजिटल स्क्रीन, बेहतर कनेक्टेड कार फीचर्स और प्रीमियम लेदरेट सीट्स देखने को मिलेंगी। सेफ्टी के लिहाज से भी इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया जा सकता है।

मिल सकता है हाइब्रिड इंजन

पावरट्रेन की बात करें तो भारत में हुंडई अपनी पुरानी भरोसेमंद तिकड़ी 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन को जारी रख सकती है। लेकिन इस बार सबसे बड़ा सरप्राइज 'हाइब्रिड' (Hybrid) इंजन हो सकता है। भारत में इस नई क्रेटा (कोडनेम SX3) के 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक शोरूम में पहुंचने की संभावना है।

(फोटो क्रेडिट-Autospy)

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।