टाटा सिएरा के प्लेफॉर्म पर बेस्ड होगी न्यू जेनरेशन Jeep Compass, 2028 में हो सकती है लॉन्च

लाइव हिन्दुस्तान
share

जीप अपनी नई कंपास को साल 2028 में लॉन्च करने की तैयारी में है। खास बात है कि इसे टाटा सिएरा के प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। टाटा मोटर्स ने अपने ARGOS प्लेटफॉर्म को स्टेलेंटिस के साथ शेयर करने के लिए लाइसेंस दिया है।

New Jeep Compass will be based on Tata Sierra
टाटा सिएरा के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी नई कंपास

जीप अपनी न्यू जेनरेशन Compass को भारत में 2028 की पहली छमाही में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस बार एसयूवी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसे टाटा सिएरा के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। टाटा मोटर्स ने अपने ARGOS प्लेटफॉर्म को स्टेलेंटिस (Stellantis) के साथ शेयर करने के लिए लाइसेंस दिया है, लेकिन इसकी ओनरशिप टाटा के पास ही रहेगी। नई कंपास को कंपनी के अंदर J1J कोडनेम दिया गया है। इसे टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और स्टेलेंटिस की बढ़ती पार्टनरशिप के तहत डिवेलप किया जा रहा है। इसमें पेट्रोल और इलेक्ट्रिक, दोनों पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा 4x4 ड्राइव सिस्टम भी दिया जा सकता है।

टाटा सिएरा के प्लेटफॉर्म का होगा इस्तेमाल

टाटा मोटर्स और स्टेलेंटिस ने नई जीप एसयूवी के लिए पार्टनरशिप की है। अब यह साफ हो गया है कि इस पार्टनरशिप के तहत आने वाली नई जीप एसयूवी नेक्स्ट जेनरेशन कंपास होगी। इससे जीप को नया प्लेटफॉर्म तैयार करने में लगने वाला समय और खर्च बचाने में मदद मिलेगी। वहीं, टाटा मोटर्स भी अपने प्लेटफॉर्म की डिवेलपमेंट कॉस्ट को ज्यादा व्हीकल्स में डिस्ट्रीब्यूट सकेगी। फिलहाल टाटा सिएरा के पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मॉडल अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं। इसके पेट्रोल वर्जन में ARGOS (All-Terrain Ready, Omni-Energy and Geometry Scalable) प्लेटफॉर्म मिलता है। वहीं, इलेक्ट्रिक मॉडल Acti.EV+ आर्किटेक्चर पर बना है।

नई कंपास के पेट्रोल और इलेक्ट्रिक वर्जन भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकते हैं। हालांकि, ARGOS एक मल्टी-एनर्जी प्लेटफॉर्म है और इसलिए इलेक्ट्रिक कंपास में भी इसका इस्तेमाल संभव है। कंपनी ने अभी इस बारे में फाइनल जानकारी नहीं दी है।

जीप जैसा होगा डिजाइन और ड्राइविंग एक्सपीरियंस

नई कंपास के कुछ मेकैनिकल पार्ट्स और टेक्नोलॉजी टाटा सिएरा से ली जा सकती है, लेकिन इसके एक्सटीरियर और केबिन का डिजाइन जीप की आइडेंटिटी के मुताबिक होगा। इसके अलावा एसयूवी की ड्राइविंग और हैंडलिंग को भी जीप के अंदाज में तैयार किया जाएगा। नई कंपास इस मॉडल की थर्ड जेनरेशन होगी। इसकी ग्लोबल जेनरेशन को मई 2025 में लाया गया था। हाल ही में स्टेलेंटिस ने इसके डिजाइन का पेटेंट भारत में भी फाइल किया है। इससे भारत में इसकी लॉन्चिंग की तैयारी के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है।

पेट्रोल और इलेक्ट्रिक, दोनों विकल्प मिलेंगे

नई कंपास के पेट्रोल वर्जन में टाटा सिएरा वाला 1.5-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल Hyperion इंजन दिया जा सकता है। हालांकि, इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा या नहीं यह अभी साफ नहीं है। इलेक्ट्रिक वर्जन में टाटा सिएरा EV से जुड़ी टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद की जा रही है। अगर ऐसा होता है, तो इसमें Acti.EV+ प्लेटफॉर्म के साथ 63kWh और 75kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिल सकते हैं। ड्यूल-मोटर सेटअप के साथ AWD का ऑप्शन भी दिया जा सकता है। फिलहाल ये पावरट्रेन से जुड़ी संभावनाएं हैं। जीप ने नई कंपास के फाइनल स्पेसिफिकेशन को अभी ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़सिएरा के प्लेफॉर्म पर बेस्ड होगी नई जीप कंपास, 2028 में हो सकती है लॉन्च