नए टीजर में दिखा नेक्स्ट-जेनरेशन i20 का जलवा, गजब है कार का लुक, फीचर भी कमाल के
नए टीजर में कार के फ्रंट डिजाइन और नई लाइटिंग सेटअप की झलक देखने को मिलती है। नए टीजर से साफ हो गया है कि आने वाली i20 का लुक मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी ज्यादा मॉडर्न और अपीलिंग होगा।

हुंडई अपनी पॉप्युलर हैचबैक i20 के 4th Generation को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले हुंडई ब्राजील ने नई i20 का दूसरा टीजर जारी किया है। इस टीजर में कार के फ्रंट डिजाइन और नई लाइटिंग सेटअप की झलक देखने को मिलती है। नए टीजर से साफ हो गया है कि आने वाली i20 का लुक मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी ज्यादा मॉडर्न और अपीलिंग होगा। नई i20 की सबसे बड़ी खासियत इसका नया फ्रंट लाइटिंग डिजाइन है। कंपनी ने कार के फ्रंट में फुल वाइड LED लाइट बार दी है, जो दोनों तरफ की लाइट्स को आपस में कनेक्ट करती है। इसके अलावा कार के एज पर Y-शेप LED DRLs दिए गए हैं। इनका डिजाइन काफी हद तक लेम्बोर्गिनी रेवुएल्टो जैसी मॉडर्न सुपरकार्स से मिलता-जुलता नजर आता है।
पहले से ज्यादा ज्यादा फ्यूचरिस्टिक और प्रीमियम लुक
पहले जारी किए गए टीजर में लाइटिंग की केवल हल्की झलक दिखाई गई थी, लेकिन नए टीजर में LED सेटअप को ज्यादा क्लियर तरीके से दिखाया गया है। DRLs के नीचे अलग हाउसिंग में रेक्टेंगुलर प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं। यह पूरा सेटअप नई i20 को पहले से काफी ज्यादा फ्यूचरिस्टिक और प्रीमियम लुक देता है। कार के पिछले हिस्से में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नई i20 में कनेक्टेड LED टेललाइट बार दी गई है, जो दोनों तरफ की टेललाइट्स को जोड़ती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai i20 N Line
₹ 9.14 - 11.6 लाख
Hyundai i20
₹ 5.99 - 10.57 लाख
Tata Altroz Racer
₹ 9.49 - 10.99 लाख
Tata Altroz
₹ 6.3 - 10.77 लाख
MG Comet EV
₹ 7.5 - 10 लाख
Tata Tiago EV
₹ 6.99 - 9.99 लाख
पहले से ज्यादा शार्प डिजाइन
टीजर में कार की साइड प्रोफाइल की भी झलक देखने को मिली है। पहले सामने आए स्पाई फोटोज के मुताबिक नई i20 का डिजाइन पहले से ज्यादा शार्प होगा। कार की विंडो लाइन, रूफ डिजाइन और साइड प्रोफाइल में नए कट्स और क्रीज दिए गए हैं। इससे इसका लुक कुछ हद तक क्रॉसओवर कारों जैसा लगता है। स्पाई शट्स अनुसार कार में नए डिजाइन के अलॉय वील्स, अपडेटेड बंपर और ज्यादा अपराइट फ्रंट फेसिया मिलेगा।
हुंडई का फोकस कार को ज्यादा दमदार रोड प्रेजेंस देने पर फोकस्ड लग रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक नई i20 के इंटीरियर के फोटोज को रिलीज नहीं किया है, लेकिन पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक केबिन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई i20 में कर्व्ड ड्यूल-स्क्रीन सेटअप दिया जा सकता है।
फीचर, सेफ्टी और पावरट्रेन
इसके अलावा कार में कंपनी का नया Pleos Connect इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी मिल सकता है। साथ ही आपको इसमें नया डैशबोर्ड डिजाइन, नई सीट अपहोल्स्ट्री, 360-डिग्री कैमरा और टॉप वेरिएंट्स में लेवल-2 ADAS जैसी एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी देखने को मिल सकती है। इंजन की बात करें, तो ग्लोबल मार्केट्स में नई i20 को हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ भी ऑफर किया जा सकता है।
हालांकि, भारत में मौजूदा इंजन ऑप्शन ही ऑफर किए जाने की उम्मीद है। इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिले, जो मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 83 PS और iVT ऑटोमैटिक के साथ 88 PS की पावर जेनरेट करता है। वहीं, i20 N Line में मौजूदा 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ही मिलने संभावना है, जो 120 PS की पावर और 172 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


