Hyundai की पॉप्युलर SUV का नेक्स्ट जेनरेशन, लॉन्च से पहले सामने आया दमदार लुक

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

हुंडई अपनी पॉप्युलर एसयूवी- Tucson का नेक्स्ट जेनरेशन लाने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले इसके कुछ स्पाई शॉट्स भी सामने आए हैं। नई Tucson दिखने में बड़ी और बॉक्सी डिजाइन के साथ रगेड लुक ऑफर करेगी।

Hyundai की पॉप्युलर SUV का नेक्स्ट जेनरेशन, लॉन्च से पहले सामने आया दमदार लुक

हुंडई अपनी एक पॉप्युलर एसयूवी का नेक्स्ट जेनरेशन लाने की तैयारी कर रही है। इस एसयूवी का नाम - Tucson है। कंपनी ने इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसे साउथ कोरिया में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कंपनी इसे साल 2027 में लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले इसके कुछ स्पाई शॉट्स भी सामने आए हैं। स्पाई शॉट्स को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि नई Tucson दिखने में बड़ी और बॉक्सी डिजाइन के साथ रगेड लुक ऑफर करेगी। आइए डीटेल में जानते हैं इसमें कंपनी क्या-क्या अपग्रेड ऑफर कर सकती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

डिजाइन में दिखेंगे ये बदलाव

स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि 2027 Tucson मौजूदा मॉडल के सॉफ्ट, पैरामेट्रिक कर्व्स को छोड़कर नई Santa Fe से इंस्पायर्ड एक रगेड और बॉक्सी लुक ऑफर करेगी। इसका फ्रंट फेसिया ज्यादा वर्टिकल होगा और इसका फ्लैट डिजाइन सड़क पर दमदार रोड प्रेजेंस ऑफर करेगा। नई हुंडई Tucson में एक यूनीक 'क्लैमशेल' हुड है, जो प्रीमियम लुक के लिए फ्रंट फेंडर्स को कवर करता है। 2027 हुंडई Tucson में एक नया लाइटिंग सिस्टम होगा। एंजल विंग डीआरएल की बजाय इस नई एसयूवी में वर्टिकल एलईडी टर्न सिग्नल और नीचे की तरफ लगे हेडलाइट पॉड्स होंगे। यह अपकमिंग Hyundai Palisade जैसा होगा। इसके अलावा, एसयूवी में मस्कुलर, स्क्वेयर वील आर्च हैं, जो इसे एक प्लांटेड और वाइड-ट्रैक वाला लुक देते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra 3XO EV

Mahindra 3XO EV

₹ 13.89 - 15.46 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Leapmotor C10

Leapmotor C10

₹ 13 - 18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Windsor EV

MG Windsor EV

₹ 14 - 18.39 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch EV

Tata Punch EV

₹ 9.69 - 12.59 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Photo: The Korean car blog

इंटीरियर में भी लग्जरी

नेक्स्ट जेनरेशन हुंडई Tucson में मिनिमलिस्ट डिजाइन वाला, टेक्नोलॉजी से लैस केबिन होगा। इसमें 17 इंच का बड़ी सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट और 9.9 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल मिलने की उम्मीद है। इंफोटेनमेंट सिस्टम में Pleaos ऑपरेटिंग सिस्टम होगा, जो एक नया ऐंड्रॉयड-बेस्ड सिस्टम है और स्मार्टफोन जैसा इंटरफेस और इंटीग्रेटेड ऐप स्टोर ऑफर करता है।

एआई असिस्टेंट से लैस

इसमें कंपनी Gleo नाम का एक एआई असिस्टेंट भी देने वाली है, जो चैटजीपीटी जैसा एक एआई असिस्टेंट है। यह नेविगेशन और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए कॉम्प्लेक्स लैंग्वेज के कमांड को समझ सकता है। सबसे बड़ा अपडेट यह है कि हुंडई वॉल्यूम और जरूरी क्लाइमेट कंट्रोल फंक्शन्स के लिए फिजिकल नॉब भी देने वाली है।

पावरट्रेन ऑप्शन

कोरियाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेक्स्ट जेनरेशन Tucson में नई जेनरेशन का TMED-II हाइब्रिड आर्किटेक्चर होगा। यह PHEV लगभग 100 किमी की ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज ऑफर करेगा। इसमें परफॉर्मेंस N वेरिएंट भी आने की उम्मीद है, जिसमें 300+ hp का AWD टर्बो-हाइब्रिड सेटअप होने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस बारे में पक्के तौर पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। SUV में कंपनी Level 2.5 Autonomous Driving Capabilities भी देने वाली है।

SUV में एक नया XRT Pro वेरिएंट भी आएगा, जिसमें बेहतर ऑफ-रोड कैपेबिलिटीज होंगी। SUV में बढ़ा हुआ ग्राउंड क्लीयरेंस और ऊंचा सस्पेंशन, कॉन्टिनेंटल क्रॉसकॉन्टैक्ट ऑल-टेरेन टायर, फंक्शनल रेड टो हुक और हेवी-ड्यूटी रूफ रेल भी देखने को मिलेगी।

(Spy Shot Credit: the korean car blog)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।