नई फॉर्च्युनर से लेकर स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट तक, आ रहीं ये 5 धांसू 7 सीटर SUV, लिस्ट में जीप और VW भी
इस साल अभी कुछ जबर्दस्त एसयूवी लॉन्च होने वाली हैं। इस लिस्ट में नई फॉर्च्यूनर के साथ एमजी मैजेस्टर और स्कॉर्पियो-N का फेसलिफ्ट भी शामिल है। हमारी इस लिस्ट में VW यानी फॉक्सवैगन और जीप की एक दमदार एसयूवी भी शामिल है।

7 सीटर SUV बड़ी फैमिली वाले ग्राहकों को काफी पसंद आ रही हैं। इन एसयूवी की मांग भी समय के साथ बढ़ रही है। भारत में पहले से ही कई बेहतरीन 7 सीटर एसयूवी मौजूद हैं। वहीं, अगर आप कुछ अलग और नया ट्राई करना चाहते हैं, तो कुछ दिन वेट कर लीजिए। भारत में इस साल अभी कुछ जबर्दस्त एसयूवी लॉन्च होने वाली हैं। एसयूवी की इस लिस्ट में नेक्स्ट जेनरेशन फॉर्च्यूनर के साथ एमजी मैजेस्टर और स्कॉर्पियो-N का फेसलिफ्ट भी शामिल है। हमारी इस लिस्ट में VW यानी फॉक्सवैगन और जीप की एक दमदार एसयूवी भी शामिल है। तो आइए जानते हैं इन अपकमिंग 7 सीटर एसयूवी के बारे में।






MG Majestor
एमजी की यह एसयूवी अप्रैल में लॉन्च होने वाली है। इसकी डिलिवरी मई में शुरू होगी। एमजी मैजेस्टर की कीमत 40-45 लाख रुपये के बीच होगी। इस बड़ी एसयूवी में 2.0 लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन लगा है, जो 215.5 पीएस की पावर और 478.5 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। यह एक शानदार ऑफ-रोडर भी होगी क्योंकि इसमें ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक, 10 टेरेन मोड और क्रॉल कंट्रोल के साथ कई और जबर्दस्त फीचर मिलेंगे।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jeep Meridian
₹ 23.33 - 37.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Tayron R-Line
₹ 46.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio
₹ 12.98 - 16.7 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Mahindra Scorpio-N फेसलिफ्ट
स्कॉर्पियो फैन्स को इस स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट का बेसब्री से इंतजार है। यह अगस्त में इंट्रोड्यूस हो सकती है। इसकी कीमत 13.5 लाख रुपये से 24 लाख रुपये से बीच हो सकती है। इस एसयूवी के फ्रंट डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें नई एलईडी हेडलाइट्स, नई ग्रिल और नया बम्पर शामिल होगा। इसके अलावा एसयूवी में कंपनी पैनोरमिक सनरूफ, ADAS Level 2, 360-डिग्री कैमरा, 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट गेज क्लस्टर शामिल होंगे। इंजन ऑपशन पहले वाला यानी 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल ही रहेंगे।
नई Toyota Fortuner
नेक्स्ट जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर इस साल के आखिर में लॉन्च हो सकती है। इस बार इसका ओवरऑल लुक मौजूदा मॉडल जैसा ही होगा। हालांकि, फ्रंट डिजाइन न्यू जेनरेशन हाइलक्स से इंस्पायर्ड होगा। इसमें कंपनी स्लीक LED हेडलाइट्स, नई फ्रंट ग्रिल, नया बम्पर, नए अलॉय वील्स और नई LED टेललाइट्स ऑफर करने वाली है। इंटीरियर में भी कई नए फीचर देखने को मिलेंगे। इसकी कीमत लगभग 36-50 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
Volkswagen Tayron non R-Line
फॉक्सवैगन ने भारत में Tayron R-Line को 46.99 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। नई रिपोर्ट्स के अनुसार अब कंपनी इसका एक नॉन-आर-लाइन वेरिएंट भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस वेरिएंट की कीमत लगभग 40-50 लाख रुपये होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर कहा जाए तो. यह Tayron-R Line का थोड़ा सस्ता वर्जन होगा। डिजाइन के मामले में यह कुछ ग्राहकों को थोड़ा कम स्पोर्टी लग सकता है।
Jeep Meridian Petrol
हमारी इस लिस्ट में आखिरी 7-सीटर जीप मेरिडियन पेट्रोल है। अभी मेरिडियन सिर्फ डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है। उम्मीद है कि इसमें वही 1.5-लीटर TGDi टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा. जो नई टाटा सफारी और हैरियर पेट्रोल में आता है। यह इंजन लगभग 168 bhp की ताकत और 280 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। मेरिडियन 7-सीटर पेट्रोल का डिजाइन और इसके फीचर डीजल वेरिएंट जैसे ही रहेंगे।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


