लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी नई Tata Nexon, डिजाइन में बड़े बदलाव, नए फीचर्स से लैस होगा केबिन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नई टाटा नेक्सॉन एसयूवी को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने इसकी रोड टेस्टिंग भी शुरू कर दी है और हाल ही में इसका एक क्लियर वीडियो सामने आया है। अपकमिंग नेक्सॉन का कोडनेम Garud है।

Tata Nexon
टाटा नेक्सॉन
Tata Nexon CNG
केवल
10,900/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

टाटा नेक्सॉन अपने सेगमेंट में सबसे पॉप्युलर SUVs में से एक है। 2017 में पहली बार लॉन्च होने के बाद से अब तक इसमें बड़े फेसलिफ्ट और कई फीचर अपडेट किए जा चुके हैं। अब टाटा मोटर्स इसका नेक्स्ट-जेनरेशन वर्जन लाने की तैयारी में लगी है। नई टाटा नेक्सॉन एसयूवी को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने इसकी रोड टेस्टिंग भी शुरू कर दी है और हाल ही में इसका एक क्लियर वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को Motoring World ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। टेस्टिंग के दौरान नेक्सॉन को महाराष्ट्र में एक एक्सप्रेसवे पर देखा गया है। वीडियो में एक दूसरी कार टेस्ट म्यूल को ओवरटेक करने के बाद उसके साथ चलती नजर आती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Tata Nexon
₹ 7.4 - 14.4 लाख
EMI केवल9,700/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.79 - 15.04 लाख
EMI केवल10,200/ माह
अपनी EMI जानें
Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख
EMI केवल10,000/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Venue
₹ 8 - 15.64 लाख
EMI केवल10,500/ माह
अपनी EMI जानें
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Glanza
₹ 6.73 - 9.99 लाख
EMI केवल8,800/ माह
अपनी EMI जानें

Garud है नई नेक्सॉन का कोडनेम

नई नेक्सॉन को कंपनी के अंदर Garud कोडनेम दिया गया है। वीडियो में एसयूवी पूरी तरह से कैमोफ्लाज्ड नजर आ रही है और इसीलिए इसके डिजाइन की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसका ओवरऑल सिल्हूट मौजूदा नेक्सॉन जैसा ही दिखाई देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा नई नेक्सॉन में ATLAS प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकती है। मौजूदा मॉडल पुराने X1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जबकि ATLAS प्लेटफॉर्म 3.7 मीटर से 4.6 मीटर लंबाई वाली कारों के लिए तैयार किया गया है। इसकी खासियत यह है कि इसी प्लेटफॉर्म पर ICE और EV दोनों मॉडल तैयार किए जा सकते हैं।

ज्यादा बॉक्सी होगा डिजाइन

नई नेक्सॉन के फ्रंट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। एसयूवी को ज्यादा ऊंचा और बॉक्सी फ्रंट डिजाइन मिलने की उम्मीद है, जिससे इसका लुक टाटा की बाकी बड़ी एसयूवी जैसा हो सकता है। टेस्ट म्यूल में LED DRLs और स्प्लिट-हेडलैंप सेटअप दिखाई दे रहा है। फ्रंट ग्रिल के डिजाइन में भी बड़े बदलाव की उम्मीद है। न्यू जेनरेशन होने के कारण नेक्सॉन के डाइमेंशन में भी बदलाव हो सकते हैं। टाटा के सामने चुनौती इसे 4 मीटर से कम लंबाई में रखते हुए केबिन में ज्यादा जगह देने की होगी।

साइड प्रोफाइल में नई विंडो लाइन नजर आ रही है और रियर विंडो मौजूदा मॉडल से बड़ी लगती है। इसमें नए अलॉय व्हील भी देखने को मिले हैं। पीछे रूफ थोड़ा स्लोपिंग है, जो इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉयलर से जुड़ता है। रियर विंडशील्ड और टेलगेट का डिजाइन भी बदलेगा। प्रोडक्शन मॉडल में नए LED टेललैंप भी मिलने की उम्मीद है।

नए फीचर्स से लैस होगा केबिन

केबिन में भी बड़े बदलाव किए जाने की उम्मीद है। नई नेक्सॉन में बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और नए टाटा स्टीयरिंग व्हील के साथ ज्यादा प्रैक्टिकल फिजिकल बटन मिल सकते हैं। इसके अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदरेट सीट्स, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, रियर AC वेंट्स, Level 2 ADAS और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

पेट्रोल, डीजल और CNG का ऑप्शन

पावरट्रेन की बात करें, तो टाटा नई नेक्सॉन में मौजूदा 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन को ऑफर करना कंटिन्यू रख सकती है। दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। CNG मॉडल में भी टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि टाटा मोटर्स CNG टैंक के लिए अंडरबॉडी टैंक का इस्तेमाल करेगी या मौजूदा ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी को ही ऑफर करती रहेगी।

(Main Image Credit: Automotive Zone)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी नई नेक्सॉन, डिजाइन में बड़े बदलाव, फीचर भी धांसू