टोयोटा फॉर्च्यूनर को टेंशन देने आ रही इस कंपनी की यह बड़ी SUV, जबर्दस्त है रोड प्रेजेंस

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मार्केट में रगेड और ऑफ-रोड एसयूवी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इसी को देखते हुए निसान नेक्स्ट जेनरेशन टेरानो की इंडियन मार्केट में एंट्री कराने की सोच रही है। चीन के ऑटो शो में कंपनी ने इसके कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था। यह प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम से लैस है।

टोयोटा फॉर्च्यूनर को टेंशन देने आ रही इस कंपनी की यह बड़ी SUV, जबर्दस्त है रोड प्रेजेंस

टोयोटा फॉर्च्यूनर को कड़ी टक्कर देने के लिए निसान की नेक्स्ट जेनरेशन Terrano जल्द भारत में एंट्री कर सकती है। यह जानकारी ऑटोकार इंडिया ने दी है। कंपनी ने इसे पिछले महीने चीन में हुए एक ऑटो शो में शोकेस किया था। यह बॉडी-ऑन-फ्रेम D सेगमेंट एसयूवी है। पिछली जेनरेशन टेरानो को भारत में साल 2013 से 2020 के बीच सेल किया गया था। इस एसयूवी का तगड़ी फैन फॉलोइंग थी। मार्केट में रगेड और ऑफ-रोड एसयूवी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इसी को देखते हुए निसान नेक्स्ट जेनरेशन टेरानो की मार्केट में एंट्री कराने की सोच रही है। चीन के ऑटो शो में कंपनी ने इसके कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था। यह प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम से लैस है। कंपनी इसके प्रोडक्शन वर्जन को इसी इलेक्ट्रिफाइड पावरट्रेन के साथ इंडियन मार्केट में भी लाने के बारे में सोच रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिल सकता है 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड 4 सिलिंडर इंजन

इसमें कंपनी 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड 4 सिलिंडर इंजन ऑफर कर सकती है, जो पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर के साथ मिलकर काम करेगा। पेट्रोल इंजन 105 किलोवाट (141 हॉर्सपावर) की ताकत और 220 एनएम का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। जबकि, इसके इलेक्ट्रिक मोटर को 156 किलोवाट (209 हॉर्सपावर) पावर और 350 एनएम का टॉर्क ऑफर करने के लिए ट्यून किया जा सकता है। यह सेटअप टोटल 320 किलोवाट (429 हॉर्सपावर) पावर और 800 एनएम का टोटल टॉर्क जेनरेट कर सकता है।

निसान 92 किलोवाट (123 हॉर्सपावर) ताकत और 100 एनएम का टॉर्क पैदा करने वाली दूसरी इलेक्ट्रिक मोटर का यूज जनरेटर के तौर पर कर सकता है, जो ड्राइविंग कंडीशन के आधार या ट्रैक्शन पर बैटरी पैक को रिचार्ज करती है या डायरेक्ट प्रोपल्शन मोटर को इलेक्ट्रिक एनर्जी की सप्लाई करती है।

2027 में शुरू हो सकता है प्रोडक्शन

ट्रैक्शन बैटरी पैक में NMC सेल हो सकते हैं और इसकी एनर्जी स्टोरेज कैपेसिटी 33 kWh होगी, जो NEDC के अनुसार EV मोड में 100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने के लिए काफी है। इसमें DC चार्जिंग ऑफर की जा सकती है। इसकी मदद से 30 मिनट में 30% से 80% तक चार् हो जाएगा। नेक्स्ट जेनरेशन टेरानो के प्लग-इन हाइब्रिड वेरिएंट में वीइकल-टू-वीइकल (V2V) और वीइकल-टू-लोड (V2L) बाइडायरेक्शन चार्जिंग फंक्शन भी होगा, जिसका मैक्सिमम आउटपुट 6 kW होगा। निसान टेरानो प्लग-इन हाइब्रिड का प्रोडक्शन 2027 में शुरू हो सकता है और यह 2028 में भारत में उपलब्ध हो सकती है।

कंपनी के चेन्नई प्लांट में हो सकती है असेंबल

निसान इस मॉडल के CKPD किट को इंपोर्ट कर सकता है और कॉम्पेटिटिव प्राइसिंग के लिए उन्हें चेन्नई के रेनॉल्ट प्लांट में असेंबल करवा सकती है। टेरानो पीएचईवी डोंगफेंग (Dongfeng) के साथ मिलकर डिवेलप की गई कई नई निसान कारों में से एक हो सकती है, जो आने वाले सालों में भारत के बाजार में आ सकती हैं। जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी भारत के लिए Patrol को लॉन्च करने पर भी विचार कर रही है। इसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

(Photo: Gaadiwaadi)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।