एक बार फिर कैमरे में कैद हुई ये कार, पहली बार इंटीरियर का हुआ खुलासा; अब ज्यादा लग्जरी हो जाएगी

Mar 05, 2026 04:15 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

हुंडई के पोर्टफोलियो में i20 लग्जरी कार है। कंपनी ने कई मौके पर इसे अपडेट भी किया है। इसका मौजूदा मॉडल काफी स्पोर्टी लुक के साथ आता है। हालांकि, अब कंपनी इसे एक बार फिर अपडेट करने वाली है। दरअसल, कंपनी न्यू जनरेशन की i20 पर काम कर रही है जिसे पहले भी कुछ मौकों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।

एक बार फिर कैमरे में कैद हुई ये कार, पहली बार इंटीरियर का हुआ खुलासा; अब ज्यादा लग्जरी हो जाएगी
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

हुंडई इंडिया के पोर्टफोलियो में i20 लग्जरी हैचबैक है। कंपनी ने कई मौके पर इसे अपडेट भी किया है। इसका मौजूदा मॉडल काफी स्पोर्टी लुक के साथ आता है। हालांकि, अब कंपनी इसे एक बार फिर अपडेट करने वाली है। दरअसल, कंपनी न्यू जनरेशन की i20 पर काम कर रही है जिसे पहले भी कुछ मौकों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। पहले की स्पाई तस्वीरों में इसके एक्सटीरियर की झलक मिली है। अब जो नए फोटोज सामने आए हैं उसमें इसके इंटीरियर की झलक देखने को मिली है। नए फोटोज स्कैंडिनेविया से आई हैं, जहां टेस्ट म्यूल अभी बर्फीले मौसम में ठंडे मौसम में टेस्टिंग के दौर से गुजर रहा है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

नेक्स्ट-जेन हुंडई i20 का इंटीरियर
नेक्स्ट-जेन हुंडई i20 के जो नए फोटोज सामने आए हैं इसमें इसका इंटीरियर सेकंड-जनरेशन वेन्यू जैसा है जिसे भारत में नवंबर 2025 में लॉन्च किया गया था। सबसे बड़ी बात डैशबोर्ड पर एक नई कर्व्ड ट्विन स्क्रीन है जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम है। दूसरा बड़ा बदलाव एक नया स्टीयरिंग व्हील डिजाइन है जिसमें मोर्स कोड में नया 'H' लेटर है जैसा कि हाल ही में हुंडई के लॉन्च में देखा गया है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai i20 N Line

Hyundai i20 N Line

₹ 9.14 - 11.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai i20

Hyundai i20

₹ 5.99 - 10.43 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Altroz Racer

Tata Altroz Racer

₹ 9.49 - 10.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Altroz

Tata Altroz

₹ 6.89 - 11.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago EV

Tata Tiago EV

₹ 7.99 - 11.14 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Comet EV

MG Comet EV

₹ 7.5 - 10 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कार में सेंटर कंसोल का लेआउट भी बदला गया है। अब इसमें रीडिजाइन किए गए डोर कम्पार्टमेंट और नई फ्रंट सीटें भी देखने को मिल रही हैं जो फैब्रिक अपहोल्स्ट्री में लिपटी हुई हैं। इसमें मोटे साइड बोल्स्टर और एडजस्टेबल हेडरेस्ट हैं। फीचर्स की बात करें तो, नई जनरेशन की i20 में वेन्यू की तरह 360-डिग्री कैमरा और ADAS फंक्शनैलिटी मिल सकती है।

नेक्स्ट-जेन हुंडई i20 का एक्सटीरियर
न्यू जेन i20 के एक्सटीरियर की बात करें तो इसके भारी कैमोफ्लाज वाले टेस्ट म्यूल में डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) के साथ LED हेडलैंप और रीडिजाइन की गई ग्रिल के संकेत मिलते हैं। एलॉय व्हील्स में नया डुअल-टोन, स्टार-पैटर्न डिजाइन है। पीछे की तरफ, कार में शार्प रेक्ड विंडस्क्रीन, LED टेललैंप और एक हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप है।

नेक्स्ट-जेन हुंडई i20 का पावरट्रेन
उम्मीद है कि हुंडई मौजूदा मॉडल जैसा ही 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन देगी जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या CVT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। यह इंजन 87 bhp और 114.7 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। स्पोर्टी i20 N लाइन में ज़्यादा पावरफुल 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 118 bhp और 172 Nm का पीक टॉर्क देगा। इस मोटर के साथ 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स मिल सकता है। पिछले साल, हुंडई ने भारत में 8 हाइब्रिड मॉडल लाने की योजना की घोषणा की थी। नई i20 उनमें से एक होने की उम्मीद है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।