नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन में मचाई 'खलबली', स्वैपेबल बैटरी के साथ आएगा; इतनी होगी रेंज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

डिजाइन रजिस्ट्रेशन से पता चलने वाली सबसे अहम जानकारी स्कूटर का ड्राइवट्रेन है। यामाहा एरोक्स-ई के उलट, जिसमें स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर का इस्तेमाल होता है, इस स्कूटर में बीच में लगी मोटर (EC-06 की तरह) है जो बेल्ट ड्राइव के जरिए पिछले पहिए तक पावर पहुंचाती है।

New Yamaha electric scooter details revealed
नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन में मचाई 'खलबली'
Hero Adventure Scooter
केवल
2,100/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में कई कंपनियां अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। इनका कद भी तेजी से ऊपर उठ रहा है। इस लिस्ट में यामाहा भी तेजी से आगे बढ़ रही है। जापान में इसका एक नया डिजाइन रजिस्ट्रेशन सामने आया है जिसमें यामाहा का इलेक्ट्रिक स्कूटर दिख रहा है जो प्रोडक्शन के लिए तैयार लगता है। हालांकि, यह मॉडल ब्रांड की मौजूदा लाइन-अप में किसी भी मॉडल से मेल नहीं खाता, लेकिन इसका ओवरऑल शेप Ray ZR 125 से इंस्पायर्ड है। इसके मैकेनिकल लेआउट में कुछ खास बदलाव नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसके भारतीय बाजार में आने को लेकर अभी कोई डिटेल नहीं आई है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
TVS iQube
₹ 1.15 - 1.71 लाख
EMI केवल1,600/ माह
अपनी EMI जानें
Okaya EV Ferrato Disruptor
₹ 1.55 लाख
EMI केवल2,100/ माह
अपनी EMI जानें
Ather Energy 450X
₹ 1.55 - 1.9 लाख
EMI केवल2,100/ माह
अपनी EMI जानें
Hero XPulse 200 4V
₹ 1.4 - 1.55 लाख
EMI केवल1,900/ माह
अपनी EMI जानें
Ather Energy 450S
₹ 84,341 - 1.53 लाख
EMI केवल1,200/ माह
अपनी EMI जानें
Hero Splendor Plus XTEC
₹ 91,952 - 95,315
EMI केवल1,300/ माह
अपनी EMI जानें

स्वैपेबल बैटरी से लैस होगा ई-स्कूटर
डिजाइन रजिस्ट्रेशन से पता चलने वाली सबसे अहम जानकारी स्कूटर का ड्राइवट्रेन है। यामाहा एरोक्स-ई के उलट, जिसमें स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर का इस्तेमाल होता है, इस स्कूटर में बीच में लगी मोटर (EC-06 की तरह) है जो बेल्ट ड्राइव के जरिए पिछले पहिए तक पावर पहुंचाती है। रजिस्ट्रेशन से यह भी पता चलता है कि बैटरी सीट के नीचे लगी है। डिजाइन से लगता है कि ये एक स्वैपेबल बैटरी हो सकती है। एक और दिलचस्प बात रियर सस्पेंशन लेआउट है। ट्विन शॉक एब्जॉर्बर स्विंगआर्म पर आम तौर पर लगने वाली जगह से काफी आगे लगे हैं, जो सीट के नीचे बैटरी कम्पार्टमेंट के दोनों तरफ हैं। स्कूटर में दोनों तरफ डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और लंबी सिंगल-पीस सीट भी है।

V-शेप की डे-टाइम रनिंग लैंप LED DRLs
स्कूटर की अन्य डिटेल्स में एक खास हेडलाइट शामिल है जिसमें बीच में V-शेप की डे-टाइम रनिंग लैंप (DRL) के दोनों तरफ दो आयताकार LED यूनिट्स हैं। टेल-लाइट का डिजाइन भी शार्प और एंगुलर है, जबकि फ्रंट एप्रन के अंदर कई स्टोरेज पॉकेट दिख रहे हैं। चाबी लगाने की जगह (की-होल) ना दिखने से लगता है कि इसमें कीलेस इग्निशन और सीट एक्सेस की सुविधा है। एक छोटा TFT डिस्प्ले भी दिख रहा है।

सिंगल चार्ज पर 68Km की रेंज मिलने की उम्मीद
यामाहा की ग्लोबल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लाइन-अप अभी भी काफी सीमित है। कंपनी यूरोप में Neo’s बेचती है, जो एक कॉम्पैक्ट अर्बन कम्यूटर है और जिसकी रेंज 68 Km बताई जाती है। भारत में यामाहा अभी EC-06 और खुद डेवलप की गई एरॉक्स-E बेचती है। इसके साइज और डिजाइन को देखते हुए, यह नया पेटेंटेड स्कूटर 125cc के बराबर मॉडल के तौर पर पेश किया जा सकता है, जो हमारे मार्केट के लिए बहुत सही हो सकता है। हालांकि, अभी इस डिजाइन का रजिस्ट्रेशन सिर्फ जापान के लिए है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन में मचाई 'खलबली', स्वैपेबल बैटरी के साथ आएगा