नई वैगन R और ग्रैंड विटारा के लिए हो जाइए तैयार, 6 गियर वाली ब्रेजा भी होगी लॉन्च

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मारुति सुजुकी इस साल इंडियन मार्केट में अपनी बेहतरीन कारें लॉन्च करने वाली है। इस लिस्ट में नई ब्रेजा (फेसलिफ्ट) के साथ ग्रैंड विटारा और वैगन-R का फेसलिफ्ट शामिल है। आइए जानते हैं इन कारों में कंपनी क्या कुछ खास ऑफर करने वाली है।

नई वैगन R और ग्रैंड विटारा के लिए हो जाइए तैयार, 6 गियर वाली ब्रेजा भी होगी लॉन्च

मारुति सुजुकी फैन्स के लिए 2026 के आने वाले महीने बेहद एक्साइटिंग रहने वाला है। कंपनी इस साल इंडियन मार्केट में अपनी बेहतरीन कारें लॉन्च करने वाली है। इस लिस्ट में नई ब्रेजा (फेसलिफ्ट) के साथ ग्रैंड विटारा और वैगन-R का फेसलिफ्ट शामिल है। फेसलिफ्ट ब्रेजा में कंपनी नया 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन ऑफर करने वाली है। वहीं, विटारा का मार्केट में 7 सीटर वेरिएंट आने वाला है। वैगन R के भी अपडेट का ग्राहकों को लंबे समय से इंतजार था। आइए डीटेल में इन अपडेट में आपको क्या कुछ खास देखने को मिलेगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

वैगन R फेसलिफ्ट

वैगन R के नए मॉडल में भी वही Heartect प्लेटफॉर्म ऑफर किया जा सकता है। नई वैगन R में सबसे बड़े बदलाव इसके एक्सटीरियर में देखने को मिलेंगे। इसमें नए हेडलाइट्स, अपडेटेड बंपर और ग्रिल का नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। इनके अलावा, इसमें नया इन्फोटेनमेंट सिस्टम और पहले से बेहतर केबिन क्वॉलिटी भी देखने को मिल सकती है। मारुति सुजुकी अपनी इस पॉप्युलर हैचबैक को मौजूदा मॉडल से ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए इसमें और भी फीचर्स जोड़ सकती है। वैगन R दो नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इनमें 1.0 लीटर और 1.2 लीटर के पेट्रोल इंजन शामिल हैं।

मारुति सुजुकी की नई 7 सीटर

मारुति सुजुकी ग्राहकों के लिए अपनी नई 7 सीटर लाने की तैयारी कर रही है। यह ग्रैंड विटारा का 7 सीटर वर्जन हो सकता है। कंपनी की इस अपकमिंग 7 सीटर का कोडनेम Y17 है। सड़कों पर इसके टेस्ट म्यूल्स को भी देखा गया है। इसकी टक्कर अल्काजार, सफारी, महिंद्रा XUV700 और एमजी हेक्टर प्लस से होगी। इसके इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रहेंगे। इसका मतलब है कि इसमें वही 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 104 bhp जेनरेट करता है। साथ ही इसमें दमदार हाइब्रिड इंजन भी मिलेगा, जो लगभग 116 bhp की पावर जेनरेट करेगा। इसके मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन पहले जैसे ही रहेंगे।

मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट

कंपनी मिड-साइड एसयूवी ब्रेजा को भी अपडेट देने वाली है। यह एक मिड-साइकिल अपडेट होगा। एसयूवी में आपको रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल, एलईडी हेडलाइट्स और नए लोअर बंपर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा ब्रेजा फेसलिफ्ट में नए अलॉय वील्स और रिफ्रेश्ड टेललाइट्स भी ऑफर किए जा सकते हैं। केबिन के अंदर, ब्रेजा फेसलिफ्ट में आपको 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और प्रीमियम सॉफ्ट-टच मटेरियल के साथ एक नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड देखने को मिल सकता है। मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट में पहले की तरह ही 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे। सीएनजी वर्जन में विक्टोरिस की तरह अंडरबॉडी सीएनजी किट मिलेगी। नई ब्रेजा में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया जा सकता है।

(Photo: Cardekho)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।