क्रेटा को टक्कर देने आ गई ये नई SUV, 11 वैरिएंट में खरीद पाएंगे; कीमत ₹10.99 लाख से शुरू

Apr 14, 2026 04:25 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

इस कार में बहुत बड़े बदलाव की जगह छोटे-मोटे सुधार ही किए गए हैं। अपडेटेड टाइगुन में अब बाहर के कुछ नए एलिमेंट्स दिए गए हैं, जिनमें एक लाइट वाला लोगो और लाइट बार, ज्यादा बेहतर इंटीरियर जिसमें एक बड़ा डिजिटल कॉकपिट और हायर वैरिएंट में वेंटिलेटेड सीटें और एक पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स शामिल हैं।

क्रेटा को टक्कर देने आ गई ये नई SUV, 11 वैरिएंट में खरीद पाएंगे; कीमत ₹10.99 लाख से शुरू
लॉन्च की सूचना पाएं

फॉक्सवैगन (Volkswagen) ने अपडेटेड टाइगुन (Taigun) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपए तय की है। इसके मुख्य बदलावों में डिजाइन में हल्के चेंजेस, नए फीचर्स का जुड़ना शामिल हैं। वहीं, 1.0-लीटर TSI इंजन के साथ एक नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का मिलना है। भारत के मिडसाइज क्रॉसओवर सेगमेंट में मुकाबला काफी कड़ा हो चुका है। ऐसे में फॉक्सवैगन ने अपनी इस SUV के साथ दो चिंताओं को दूर करने की कोशिश भी की है। नई टाइगुन में अब कुल 11 वैरिएंट मिलेंगे। जिनकी कीमतें 10.99 लाख से 19.29 लाख रुपए तक हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

अपडेटेट टाइगुन में कोई बहुत बड़े बदलाव की जगह छोटे-मोटे सुधार ही किए गए हैं। अपडेटेड टाइगुन में अब बाहर के कुछ नए एलिमेंट्स दिए गए हैं, जिनमें एक लाइट वाला लोगो और लाइट बार, ज्यादा बेहतर इंटीरियर जिसमें एक बड़ा डिजिटल कॉकपिट और हायर वैरिएंट में वेंटिलेटेड सीटें और एक पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स शामिल हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

बात करें मैकेनिकली चेंजेस की तो, इसमें 1.0 TSI रेंज में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जुड़ने से शहरी इलाकों में रोजाना गाड़ी चलाने का एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है। हालांकि, टाइगुन की मुख्य खासियत यानी इसकी ड्राइविंग डायनामिक्स और दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दरअसल, अपडेटेड टाइगुन की कीमत के हिसाब से मिलने वाली वैल्यू और मेंटेनेंस का खर्च को लेकर राहत दी है। कंपनी ने इस SUV के लिए 3 साल बाद (30,000 km तक) 75% सुनिश्चित बायबैक की पेशकश की है। इस कदम से चर्चा शुरुआती कीमत से हटकर गाड़ी के पूरे लाइफ साइकिल के खर्च पर आ जाती है। एक ऐसा एरिया था जहां जर्मन ब्रांड को भारत में पारंपरिक रूप से विरोध का सामना करना पड़ा है।

अब टाइगुन एक ऐसे सेगमेंट में खड़ी हो गई है जिसमें लगातार नए मॉडल आ रहे हैं और ये तेजी से बदल रहा है। किआ सेल्टोस फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में लगातार नए बेंचमार्क तैयार कर रही है। जबकि हुंडई क्रेटा के आने वाले बड़े अपडेट से उम्मीद है कि वह हर मामले में अपनी अपील को और भी हायर लेवल पर ले जाएगी। इसके अलावा, टाटा सिएरा भले ही एक अलग तरह की गाड़ी हो, लेकिन अपने डिजाइन और इमोशन के चलते काफी सुर्खियां बटोर रही है। यह ग्राहकों की सोच में आ रहे बदलाव को भी दिखाता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।