इस SUV का लोहा निकला फौलाद सा मजबूत, सेफ्टी में 5-स्टार मिले; अभी कीमत का नहीं हुआ खुलासा
कंपनी ने इस SUV को लेकर घोषणा की है कि न्यू टाइगुन को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट और बच्चे, दोनों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है। ये कार कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में सबसे सुरक्षित गाड़ियों में से एक बनी हुई है।

फॉक्सवैगन इंडिया (Volkswagen India) ने अपनी न्यू टाइगुन फेसलिफ्ट से 9 अप्रैल को पर्दा उठा दिया। कंपनी ने इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में कुछ बदलाव भी किए हैं। अब इसमें 1.0-लीटर TSI इंजन के लिए नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा। फिलहाल इसकी कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है। ग्राहक 11,000 रुपए से 50,000 रुपए देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इस SUV की खास बात ये है कि इसे ग्लोबल NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यानी ये कार एडल्ट और चाइल्ड दोनों के लिए पूरी तरह से सेफ है।






कंपनी ने इस SUV को लेकर घोषणा की है कि न्यू टाइगुन को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट और बच्चे, दोनों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है। ये कार कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में सबसे सुरक्षित गाड़ियों में से एक बनी हुई है। अपडेटेड टाइगुन उसी MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है, जो स्कोडा कुशाक का भी आधार है। इस प्लेटफॉर्म की मजबूत बनावट SUV के हाई सेफ्टी स्कोर दिलाने में हमेशा से अहम रोल प्ले कर रहा है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Hector
₹ 11.99 - 19.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Taigun
₹ 11.42 - 19.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kushaq
₹ 10.69 - 18.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Venue N Line
₹ 10.65 - 15.58 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 9.66 - 18.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सेफ्टी इक्युपमेंट के मामले में फॉक्सवैगन टाइगुन की पूरी रेंज में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, EBD के साथ ABS, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, हिल-होल्ड कंट्रोल और मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग दी गई है। हालांकि, इसमें अभी भी ADAS और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स नहीं मिलते हैं। यह एक बड़ी कमी है, क्योंकि इस सेगमेंट में ज्यादातर कॉम्पटीटर्स कंपनियां अब अपनी SUVs में ये फीचर्स दे रही हैं।
बीते कुछ सालों में कई कार मैन्युफैक्चरर्स ने सेफ्टी पर फोकस करना शुरू कर दिया है, ताकि उनके मॉडल ग्लोबल NCAP और भारत NCAP द्वारा किए गए क्रैश टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करें। टाइगुन को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलना भी इसका एक बड़ा उदाहरण है। अब जब भारत में BNCAP क्रैश टेस्ट शुरू हो गया है और ग्राहक भारतीय टेस्टिंग स्थितियों के तहत क्रैश टेस्ट रेटिंग पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि जब BNCAP द्वारा नई टाइगुन को कितना सेफ्टी स्कोर मिलता है।
टाइगुन के इंजन ऑप्शन
नई फॉक्सवैगन टाइगुन में पहले वाला 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ही ऑफर किया जा रहा है, जो 114 हॉर्सपावर और 178 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें पहले की तरह ही 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है, जबकि पहले के 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से रिप्लेस कर दिया गया है। 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी इस लेटेस्ट मॉडल में मौजूद है, जो 147 हॉर्सपावर और 250 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


