500km तक की रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक SUV, आधे घंटे से कम में 70% तक चार्जिंग, ADAS भी
विनफास्ट ने भारत में अपनी नई एसयूवी का पेटेंट कराया है। यह एसयूवी सेकेंड-जेनरेशन VF 8 है। इलेक्ट्रिक SUV एक बार चार्ज करने पर 500km की NEDC-सर्टिफाइड रेंज ऑफर करती है। इसे 10 से 70 प्रतिशत तक चार्ज होने में 30 मिनट से भी कम समय लगता है।

इलेक्ट्रिक पैसेंजर वीइकल सेगमेंट में विनफास्ट तेजी से अपनी पकड़ को मजबूत कर रहा है। कंपनी को भारत में एंट्री किए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। कम समय में ही विनफास्ट ने अपनी पहचान बनाई है और भारत के टॉप चार लीडिंग ईवी मैन्युफैक्चरर में से एक बन गया है। विनफास्ट ने कुछ दिन पहले ही भारत में VF MPV 7 को लॉन्च किया था और अब कंपनी के एक नए प्रोडक्ट की चर्चा शुरू हो गई है। कंपनी की इस अपकमिंग एसयूवी का नाम Vinfast VF 8 (सेकेंड जेनरेशन) है। ग्लोबल मार्केट में इसकी एंट्री हो चुकी है और भारत में कंपनी ने इसका पेटेंट फाइल कर दिया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह जल्द इंडियन मार्केट में एंट्री करेगी।
500km की NEDC-सर्टिफाइड रेंज
नई Vinfast VF8 में 60.13kWh का बैटरी पैक है, जो फ्रंट-एक्सल पर लगे इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा है। यह सेटअप मैरक्सिमम 228bhp की ताकत और 330Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इसे पुराने मॉडल से 18bhp अधिक पावरफुल और 20Nm अधिक टॉर्क वाला बनाता है। इलेक्ट्रिक SUV एक बार चार्ज करने पर 500km की NEDC-सर्टिफाइड रेंज ऑफर करती है। इसे 10 से 70 पर्सेंट तक चार्ज होने में 30 मिनट से भी कम समय लगता है। कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल में AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम नहीं देगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
VinFast VF e34
₹ 25 - 30 लाख
BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख
Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
ग्राउंड क्लीयरेंस अब 170 मिमी
पिछली जेनरेशन के मुकाबले नई Vinfast VF8 49mm छोटी, 62mm नैरो और 3mm ऊंची है। वीलबेस को 110mm कम किया गया है, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस को 8mm बढ़ाया गया है। नए मॉडल की लंबाई 4,701 मिमी, चौड़ाई 1,872 मिमी और ऊंचाई 1,670 मिमी है, जबकि वीलबेस 2,840 मिमी है। इस इलेक्ट्रिक वीइकल का ग्राउंड क्लीयरेंस अब 170 मिमी हो गया है।
इन्फोटेनमेंट स्क्रीन का साइज हुआ छोटा
केबिन के अंदर भी खास बदलाव किए गए हैं। नए VF8 में अब 15.6 इंच के बड़े टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम की जगह 12.9 इंच का छोटा टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक वीइकल में टू-स्पोक वाला नया स्टीयरिंग वील, मेमरी फंक्शन के साथ 6-वे एडजस्टमेंट वाली ड्राइवर सीट, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर, 8 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, ADAS सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक भी दिए गए हैं।
नए डिजाइन के हेडलैंप, इंप्रूव्ड रियर बम्पर
मेन डिजाइन चेंज में एक क्लोज्ड ब्लैक ग्रिल, V-शेप की लाइटबार से जुड़े आइब्रो के शेप के डीआरएल के साथ नए डिजाइन के हेडलैंप, लोअर पार्ट में एयर वेंट के साथ ब्लैक-आउट बम्पर, नए डिजाइन के 19-इंच ड्यूल-टोन अलॉय वील, V-शेप की एलईडी स्ट्रिप के साथ बड़े टेललैंप और ब्लैक फिनिश के साथ एक इंप्रूव्ड रियर बम्पर शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


