Toyota की ये नई गाड़ियां मचाएंगी बवाल, लिस्ट में इनोवा हाइक्रॉस का सस्ता वेरिएंट भी
टोयोटा के फैन हैं और नई SUV या MPV खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। कंपनी जल्द ही अपनी नई SUVs को लॉन्च करने वाली है। इनमें नेक्स्ट-जेनरेशन फॉर्च्यूनर के साथ नई हाइलक्स और इनोवा हाइक्रॉस का सस्ता वेरिएंट भी शामिल है।

टोयोटा की कारों की भारत में जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। अगर आप भी टोयोटा के फैन हैं और नई SUV या एमपीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी इंडियन मार्केट में अपनी नई गाड़ियों को लॉन्च करने वाली है। इनमें नेक्स्ट-जेनरेशन फॉर्च्यूनर के साथ नई हाइलक्स और इनोवा हाइक्रॉस का अफोर्डेबल वेरिएंट भी शामिल है। तो आइए जानते हैं इन टोयोटा अपने इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स में क्या कुछ खास ऑफर करने वाला है।
अफोर्डेबल टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस
रिपोर्ट्स के अनुसार टोयोटा फिलहाल इनोवा हाइक्रॉस के एक अफोर्डेबल हाइब्रिड वर्जन पर काम कर रही है। यह मॉडल मौजूदा डीजल इनोवा क्रिस्टा की जगह लेगा, जिसे कड़े एमिशन नियमों के कारण मार्च 2027 तक बंद किया जा सकता है। नई MPV को खास तौर पर फ्लीट ऑपरेटर्स और बजट को ध्यान में रखने वाले ग्राहकों के लिए डिवेलप किया जा रहा। इसमें मौजूदा हाइक्रॉस वाला 2.0-लीटर का स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है। यह 182 हॉर्सपावर की ताकत जेनरेट करता है और शानदार माइलेज देने के लिए जाना जाता है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार टोयोटा इसमें फ्लेक्स-फ्यूल इंजन का भी ऑप्शन दे सकती है। इस मॉडल को 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 24 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Toyota Hilux
₹ 28.52 - 36 लाख
Toyota Innova Crysta
₹ 19.72 - 26.77 लाख
Toyota Supra
₹ 85 - 95 लाख
Toyota Belta
₹ 10 लाख से शुरू
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
Toyota Rumion
₹ 9.55 - 13.86 लाख
न्यू जेनरेशन टोयोटा हाइलक्स
न्यू जेनरेशन हाइलक्स का भी इंडियन बायर्स को इंतजार है। कंपनी पहले ही ग्लोबल मार्केट में 9th जनरेशन हाइलक्स को लॉन्च कर चुकी है। माना जा रहा है कि यह मॉडल जल्द ही भारत में भी लॉन्च होगा। ग्लोबल मार्केट में इसका एक ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन भी आता है, लेकिन भारत में इसके आने की संभावना काफी कम है। भारतीय बाजार में कंपनी 2.8-लीटर डीजल इंजन के साथ नया 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम दे सकती है, जो Fortuner Neo Drive में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। नई हाइलक्स का डिजाइन पहले से ज्यादा शार्प, बोल्ड और अग्रेसिव होगा। वहीं, केबिन में ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन, एडवांस ADAS फीचर्स और बेहतर ऑफ-रोड टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है। कंपनी इसे 2027 में लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत 32 लाख रुपये से शुरू होकर 45 लाख रुपये तक जा सकती है।
न्यू जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर
भारत की सबसे पॉप्युलर 7-सीटर SUVs में शामिल फॉर्च्यूनर के कई टेस्टिंग मॉडल हाल के महीनों में देखे जा चुके हैं। नई फॉर्च्यूनर में नई हाइलक्स से इंस्पायर्ड डिजाइन देखने को मिलेगा। इसमें स्लिम LED हेडलैंप्स, बड़ा फ्रंट ग्रिल, नए बंपर और पहले से ज्यादा प्रीमियम एक्सटीरियर दिया जाएगा। SUV के इंटीरियर में भी बड़े बदलाव किए जाएंगे। नई फॉर्च्यूनर में 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और लेवल-2 ADAS जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
इंजन के मामले में टोयोटा कोई बड़ा बदलाव नहीं करेगा। कंपनी इसमें मौजूदा 2.7-लीटर पेट्रोल और 2.8-लीटर डीजल इंजन ही ऑफर कर सकती है। इसके साथ ही 48V माइल्ड-हाइब्रिड डीजल टेक्नोलॉजी का ऑप्शन भी मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार नई फॉर्च्यूनर का ग्लोबल डेब्यू इसी साल के आखिर तक हो सकता है। जबकि, भारत में इसकी लॉन्चिंग 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में होने की संभावना है। कीमत की बात करें, तो नई फॉर्च्यूनर की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 38 लाख रुपये से शुरू होकर 60 लाख रुपये तक जा सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


