Toyota की नई डीजल हाइब्रिड SUV, शुरुआती कीमत करीब 44 लाख रुपये, रोड प्रेजेंस कमाल का

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

टोयोटा ने अपनी 9th जेनरेशन हाइलक्स की कीमत से पर्दा उठा दिया है। पोलैंड में इसके माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट की शुरुआती कीमत इंडियन करेंसी के हिसाब से करीब 44 लाख रुपये है। नई हाइलक्स में अडवांस्ड केबिन के साथ कई धांसू फीचर दिए गए हैं।

Toyota की नई डीजल हाइब्रिड SUV, शुरुआती कीमत करीब 44 लाख रुपये, रोड प्रेजेंस कमाल का
लॉन्च की सूचना पाएं

टोयोटा ने अपनी 9th जेनरेशन Hilux को पिछले साल नवंबर में इंट्रोड्यूस किया था। इसे कंपनी ने यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और थाइलैंड जैसे मार्केट्स में उपलब्ध करा दिया है। भारत में भी इसकी एंट्री इस साल के आखिर में हो सकती है। इसी बीच कंपनी ने पोलैंड के लिए इसके माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत से पर्दा उठा दिया है। कंपनी पोलैंड में इसे चार ट्रिम्स- लाइव, ऐक्टिव, एग्जिक्यूटिव और इन्विंसिबल में ऑफर कर रही है। ये चारों डीजल MHEV (माइल्ड हाइब्रिड) है। बेस वेरिएंट की कीमत €40,102.35 (करीब 43.89 लाख रुपये), ऐक्टिव वेरिएंट की कीमत €45767.19 (करीब 50.09 लाख रुपये) और एग्जिक्यूटिव वेरिएंट की कीमत €48,363.57 (करीब 52.93 लाख रुपये) है। वहीं, इसके टॉप एंड वेरिएंट की कीमत कीमत कंपनी ने €52,140.13 (करीब 57.07 लाख रुपये) रखी है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

जबर्दस्त ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी

नई हाइलक्स अपने माइल्ड हाइब्रिड फॉर्मेट में भी जबर्दस्त ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी ऑफर करती है। अपडेटेड डिजाइन इलेक्ट्रिक कंपोनेंट्स के लिए सेफ प्लेसमेंट को सुनिश्चित करता है। 9th जेनरशन की हाइलक्स पहले की तरह ही 700 mm की वॉटर वेडिंग कैपेबिलिटी के साथ आती है। इस एसयूवी की टोइंग कैपेबिलिटी 3500 किलोग्राम है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mercedes-Benz EQB

Mercedes-Benz EQB

₹ 72.2 - 78.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz EQA

Mercedes-Benz EQA

₹ 67.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW iX1

BMW iX1

₹ 66.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia EV6

Kia EV6

₹ 65.97 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tesla Model Y

Tesla Model Y

₹ 59.89 - 67.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

अडवांस्ड केबिन और धाकड़ फीचर्स

लैडर-ऑन-फ्रेम चेसिस के साथ रफ यूज के लिए डिजाइन की गई नई हाइलक्स का केबिन काफी अडवांस्ड है। हाई ट्रिम्स में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले शामिल हैं। इसके अलावा इसमें पर्फोरेटेड लेदर अपहोल्स्ट्री, 9 स्पीकर वाला जेबीएल प्रीमियम साउंड सिस्टम और हीटेड रियर सीट्स शामिल हैं। नई हाइलक्स में 18 इंच के अलॉय वील, इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट वाली ड्राइवर सीट और 4-कैमरा मल्टी-टेरेन मॉनिटर सिस्टम के साथ 360° कैमरा भी दिया गया है।

इसके अलावा एलईडी फॉग लाइट्स, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड फ्रंट सीट्स, हीटेड स्टीयरिंग वील और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। सेफ्टी किट में फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रियरव्यू कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, स्लोप डिसेंट कंट्रोल, इमरजेंसी ब्रेकिंग सिग्नलिंग सिस्टम और मल्टी-टेरेन सेलेक्ट ऑफ-रोड ड्राइविंग मोड सिस्टम शामिल हैं।

भारत में सेल हो रहा हाइलक्स का पुराना वर्जन

भारत में टोयोटा अभी हाइलक्स का पुराना वर्जन ऑफर कर रहा है। यह 28.52 लाख रुपये से 36 लाख रुपये की कीमत के बीच आती है। इसमें केवल एक इंजन ऑप्शन- 2.8 लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन ऑफर किया जा रहा है। यह 204 पीएस की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ इसका टॉर्क 420 एनएम और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 500 एनएम है।

सभी वेरिएंट 4-वील ड्राइव कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध हैं। यह 2.8 लीटर डीजल इंजन असल में वही है, जो नई 9th जेनरेशन हाइलक्स में दिया जा रहा है। टोयोटा इस इंजन को 48 वोल्ट के माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ ऑफर कर रहा है। इसमें 48 वोल्ट की बैटरी और एक इलेक्ट्रिक मोटर जनरेटर शामिल है। यह माइल्ड-हाइब्रिड सेटअप स्मूथ स्टार्ट और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग की सुविधा देता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।