जल्द आ सकती है Toyota की यह इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार, मिलेंगे कमाल के फीचर, ADAS भी
टोयोटा की नई इलेक्ट्रिक कार की जल्द मार्केट में एंट्री हो सकती है। यह एक 7 सीटर कार होगी। यह मारुति सुजुकी की वाईएमसी पर बेस्ड होगी। इसमें आपको eBella वाले डिजाइन एलिमेंट्स भी देखने को मिल सकते हैं।

टोयोटा इंडियन मार्केट में अपनी नई 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की यह कार दरअसल अपकमिंग मारुति सुजुकी YMC का टोयोटा वर्जन होगी। यह भारत में टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक 7 सीटर कार हो सकती है। इसमें आपको टोयोटा के खास सिग्नेचर डिजाइन देखने को मिलेंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च टाइमलाइन या कार से जुड़ी किसी जानकारी को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है। फिलहाल आइए रिपोर्ट्स के आधार पर जानते हैं कि टोयोटा की इस अपकमिंग 7 सीटर कार में हमें क्या कुछ देखने को मिल सकता है।
eBella से इंस्पायर्ड लग सकता है लुक
नई टोयोटा 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार को कंपनी के मौजूदा एसयूवी डिजाइन से इंस्पायर्ड लुक मिलने की उम्मीद है। इसका साइज और प्लेटफॉर्म मारुति YMC के काफी करीब हो सकता है। टोयोटा इसे अपनी Urban Cruiser Hyryder और Innova के बीच पोजिशन कर सकती है। डिजाइन में आपको टोयोटा की नई eBella के एलिमेंट भी देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, प्रोडक्शन मॉडल का फाइनल डिजाइन अभी सामने नहीं आया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Toyota Urban Cruiser Ebella
₹ 23.6 लाख
Tata Sierra.ev
₹ 18.79 - 26.48 लाख
Hyundai Creta EV
₹ 18.02 - 25.22 लाख
Mahindra BE 07
₹ 25 - 30 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Tata Harrier EV
₹ 21.79 - 30.54 लाख
मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स
फीचर्स की बात करें, तो टोयोटा इस इलेक्ट्रिक 7-सीटर में काफी प्रीमियम टच दे सकती है। इसमें ड्यूल स्क्रीन सेटअप, पावर एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, Level 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, सनरूफ और JBL साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। सेफ्टी के लिए इसमें 7 एयरबैग, हिल होल्ड कंट्रोल समेत कई दूसरे फीचर दिए जा सकते हैं। थर्ड रो के पैसेंजर्स के लिए अलग AC वेंट भी दिए जाने की संभावना है।
61kWh बैटरी और 543km तक रेंज
टोयोटा की इस नई इलेक्ट्रिक 7-सीटर में 61kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। इसी पावर वाली बैटरी Toyota eBella में भी यूज की जाती है, जिसके साथ 543km तक की क्लेम्ड रेंज मिलती है। हालांकि, 7-सीटर मॉडल का साइज और वजन ज्यादा होने के कारण इसकी रेंज eBella के मुकाबले कम हो सकती है। बैटरी, मोटर और रेंज की ऑफिशियल जानकारी टोयोटा ने अभी नहीं दी है।
2027 में हो सकती है लॉन्च
टोयोटा ने अभी इस नई इलेक्ट्रिक 7-सीटर की लॉन्च डेट को कन्फर्म नहीं किया है। रिपोर्ट्स और मौजूदा प्लानिंग को देखते हुए इसे 2027 के मिड से लेकर साल के आखिर के बीच कभी भी मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 25 लाख रुपये तक जाने की उम्मीद है। ये मुंबई की ऑन-रोड अनुमानित कीमतें हैं।
(Photo: Cartoq)

