Hindi Newsऑटो न्यूज़New Tata Sierra Officially Teased In India, Launch On 25 November
टाटा सिएरा का पहला ऑफिशियल टीजर आया, घोड़े के साथ दौड़ती दिखी; क्रेटा और विटारा की बढ़ाएगी मुश्किलें

टाटा सिएरा का पहला ऑफिशियल टीजर आया, घोड़े के साथ दौड़ती दिखी; क्रेटा और विटारा की बढ़ाएगी मुश्किलें

संक्षेप:

टाटा मोटर्स की सिएरा SUV की ऑफिशियली लॉन्च की तारीख की पुष्टि हो गई है। दरअसल, कंपनी ने सिएरा का पहला ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है। जिसमें इसके 25 नवंबर, 2025 के लॉन्च की पुष्टि हो गई है। इस टीजर में ये घोड़े के साथ दौड़ती दिख रही है।

Nov 01, 2025 08:22 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

टाटा मोटर्स की सिएरा SUV की ऑफिशियली लॉन्च की तारीख की पुष्टि हो गई है। दरअसल, कंपनी ने सिएरा का पहला ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है। जिसमें इसके 25 नवंबर, 2025 के लॉन्च की पुष्टि हो गई है। इस टीजर में ये घोड़े के साथ दौड़ती दिख रही है। इस लेजेंडरी नाम की वापसी का मतलब है कि टाटा की SUV रेंज में कर्व और हैरियर के बीच एक बिल्कुल नई मिडसाइज SUV आने वाली है। यह SUV इलेक्ट्रिक और ICE दोनों पावरट्रेन के साथ उपलब्ध होगी, जिसमें ICE वाला मॉडल पहले आएगा। इसका मुकाबला, हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और होंडा एलिवेट जैसे मॉडल से होगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

फोटोज से इंटीरियर का खुलासा

सिएरा के अंदर सबसे खास बात डैशबोर्ड पर तीन कनेक्टेड डिस्प्ले हैं, जो किसी भी टाटा व्हीकल में पहली बार है। इस सेटअप में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंफोटेनमेंट के लिए एक सेंट्रल टचस्क्रीन और को-पैसेंजर के लिए एक तीसरा डिस्प्ले शामिल है। यह फ्यूचरिस्टिक लेआउट केबिन को एक हाई-टेक, लक्जरी SUV जैसा लुक देता है जैसा पहले महिंद्रा XEV 9e में देखा है। स्क्रीन बड़ी और सिंगल ग्लास हाउसिंग के साथ इंटीग्रेटेड की गई है जो इसे एक साफ-सुथरा लुक देती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Creta N Line

Hyundai Creta N Line

₹ 16.93 - 20.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector Plus

MG Hector Plus

₹ 17.5 - 23.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jeep Compass

Jeep Compass

₹ 17.73 - 30.58 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Force Motors Gurkha

Force Motors Gurkha

₹ 16.75 - 18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.2 - 24.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:मारुति से बस एक कदम पीछे रह गई ये कंपनी, हुंडई और महिंद्रा को आसपास भी नहीं टिकी

इंटीरियर में दिखने वाले अन्य फीचर्स में टेम्परेचर सेटिंग के लिए फिजिकल अप/डाउन कंट्रोल के साथ टच-आधारित HVAC कंट्रोल, टाटा लोगो (कैमो के नीचे छिपा हुआ) वाला एक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील शामिल हैं। गियर लीवर एरिया को सॉफ्ट-टच मटीरियल और मेटैलिक इन्सर्ट के मिक्स से बड़े करीने से डिजाइन किया गया है, जो इसकी प्रीमियम अपील को और बढ़ाता है। बता दें कि इस कार को कंपनी नवंबर में लॉन्च कर सकती है।

ये भी पढ़ें:अपनी ही कंपनी की सेल्टोस और कैरेंस पर भारी पड़ी ये SUV, ग्राहकों ने बनाया नंबर-1

टाटा सिएरा का एक्सपेक्टेड डिजाइन और फीचर्स

नई सिएरा का मॉडल बहुत ज्यादा अलग है, लेकिन इसमें एक बड़ा ग्लास एरिया और बॉक्सी सिल्हुट दिया गया, जो पुरानी सिएरा की याद दिलाता है। इसे 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश किया गया था। वहीं, नई सिएरा का लुक लोगों को काफी पसंद भी आया था। इसके रैप-अराउंड रियर विंडो को शानदार टच देने के साथ ही अलग डिजाइन भी दिया गया है, जो भारतीय बाजार में आने वाली किसी भी कार में देखने के लिए नहीं मिलता है।

सिएरा में 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन देखने के लिए मिल सकता है, या फिर हैरियर वाला 2.0-लीटर मल्टीजेट इंजन भी दिया जा सकता है। इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट को दो बैटरी पैक के साथ ऑफर किया जा सकता है। टाटा मोटर्स ने हाल ही में क्वाड व्हील ड्राइव पेश किया है, जो नई हैरियर ईवी में देखने के लिए मिला है। यह फीचर सिएरा में भी देखने के लिए मिल सकता है। इसमें चार-स्पोक डिजाइन वाले स्टीयरिंग देखने के लिए मिल सकते है। टाटा की इस कार में ADAS फीचर्स देखने के लिए मिल सकता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।