Hindi Newsऑटो न्यूज़New Tata Punch Facelift variant wise price list in India
नई टाटा पंच की फुल प्राइस लिस्ट; कितने में मिलेगा CNG, टर्बो, सनरूफ और AT वैरिएंट? बुकिंग से पहले देखें कीमत

नई टाटा पंच की फुल प्राइस लिस्ट; कितने में मिलेगा CNG, टर्बो, सनरूफ और AT वैरिएंट? बुकिंग से पहले देखें कीमत

संक्षेप:

टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में नई टाटा पंच फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है। इसकी फुल प्राइस लिस्ट सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि इसका CNG, टर्बो, सनरूफ और ऑटोमैटिक वैरिएंट कितने में मिलेगा? 

Jan 13, 2026 01:48 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में एक नया धमाका किया है। कंपनी ने 5.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर टाटा पंच का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। भारत NCAP सेफ्टी क्रैश टेस्ट में इसको 5-स्टार रेटिंग मिली है। नई टाटा पंच फेसलिफ्ट को कंपनी ने 6 वैरिएंट स्मार्ट, प्योर, प्योर प्लस, एडवेंचर, अकम्प्लिश्ड और अकम्प्लिश्ड प्लस में पेश किया है, ताकि हर तरह के ग्राहकों की जरूरत को पूरा किया जा सके। अब टर्बो और CNG इंजन ऑप्शन टाटा पंच के एडवेंचर वैरिएंट से उपलब्ध है। आइए जरा विस्तार से टाटा की नई पंच की इसकी प्राइस लिस्ट पर नजर डालते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:7-सीटर, सेडान और वैन सेगमेंट में मारुति की 3 नंबर-1 कार, इस महीने मिल रहीं सस्ती

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 5.68 - 9.61 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kiger

Renault Kiger

₹ 5.76 - 10.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Triber

Renault Triber

₹ 5.76 - 8.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 5.62 - 10.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कीमतें 5.59 लाख से शुरू

इस कार की शुरुआती कीमत 5.59 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है, जो स्मार्ट पेट्रोल MT वैरिएंट के लिए है। वहीं, टॉप-स्पेक अकम्प्लिश्ड प्लस S पेट्रोल MT की कीमत 8.99 लाख तक जाती है। CNG वैरिएंट की शुरुआती कीमत 6.69 लाख से शुरू होती है।


पेट्रोल
टर्बो पेट्रोलCNG
MTAMTMTMTAMT
स्मार्ट5.59 लाख6.69 लाख
प्योर6.49 लाख7.49 लाख
प्योर प्लस6.99 लाख7.54 लाख7.99 लाख
एडवेंचर7.59 लाख8.14 लाख8.29 लाख8.59 लाख
अकम्प्लिश्ड8.29 लाख8.84 लाख9.29 लाख
अकम्प्लिश्ड प्लस S8.99 लाख9.54 लाख9.79 लाख

नई टाटा पंच की वैरिएंट-वाइज कीमतें

वैरिएंट / इंजनSmartPurePure+AdventureAccomplishedAccomplished + S
पेट्रोल MT5.596.496.997.598.298.99
CNG MT6.697.497.998.599.29

पर्सोना-वाइज कीमतें क्या कहती हैं?

कंपनी ने कार को कुल 6 पर्सोना ट्रिम्स (Smart, Pure, Pure+, Adventure, Accomplished और Accomplished + S) में पेश किया है। स्मार्ट (Smart) और प्योर (Pure) वैरिएंट बजट ग्राहकों के लिए रखे गए हैं। वहीं, प्योर+ और एडवेंचर टेक्नोलॉजी और फीचर्स का बैलेंस देते हैं। इसके अलावा अकम्प्लिश्ड और अकम्प्लिश्ड प्लस S प्रीमियम फीचर्स के साथ आते हैं।

tata punch

पेट्रोल और CNG – दोनों ऑप्शन

ग्राहकों को इसमें पेट्रोल MT और CNG MT दोनों विकल्प मिलते हैं। CNG वैरिएंट खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए हैं, जो कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं। पेट्रोल MT की कीमतें 5.59 लाख से 8.99 लाख तक जाती हैं। वहीं, CNG MT की कीमतें 6.69 लाख रुपये से 9.29 लाख रुपये तक जाती हैं। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली की हैं।

टर्बो इंजन और AMT का भी विकल्प

इस कार में iTurbo पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दिया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 8.29 लाख (Adventure Persona) रखी गई है। इसके अलावा AMT ट्रांसमिशन प्योर+, एडवेंचर और अकम्प्लिश्ड वैरिएंट में उपलब्ध कराया गया है।

ये भी पढ़ें:7-सीटर, सेडान और वैन सेगमेंट में मारुति की 3 नंबर-1 कार, इस महीने मिल रहीं सस्ती

सेगमेंट में किसे मिलेगी टक्कर?

इस प्राइस ब्रैकेट में यह कार सीधे तौर पर मारुति, हुंडई और टाटा की पॉपुलर कारों को टक्कर देती है। पेट्रोल + CNG + टर्बो इंजन जैसे ऑप्शन इसे सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं। कंपनी ने इस नई कार को अफोर्डेबल से लेकर प्रीमियम ग्राहकों तक सभी को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया है। पर्सोना-बेस्ड अप्रोच, मल्टी फ्यूल ऑप्शन और आधुनिक फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।