10-इंच का इन्फोटनेमेंट, 5-स्टार सेफ्टी, हरमन ऑडियो सिस्टम; टाटा की न्यू पंच लॉन्च, कीमत ₹5.59 लाख

Jan 13, 2026 12:17 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टाटा मोटर्स ने अपना न्यू पंच SUV भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी शरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपए तय की है। ये इस कार की इंट्रोडक्ट्री प्राइस है। न्यू पंच को 6 ट्रिम में खरीद पाएंग। इसमें स्मार्ट, प्योर, प्योर प्लस, एडवेंचर, अकम्प्लिश्ड और अकम्प्लिश्ड प्लस शामिल है।

10-इंच का इन्फोटनेमेंट, 5-स्टार सेफ्टी, हरमन ऑडियो सिस्टम; टाटा की न्यू पंच लॉन्च, कीमत ₹5.59 लाख

. टाटा मोटर्स ने अपना न्यू पंच SUV भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी शरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपए तय की है। ये इस कार की इंट्रोडक्ट्री प्राइस है। न्यू पंच को 6 ट्रिम में खरीद पाएंग। इसमें स्मार्ट, प्योर, प्योर प्लस, एडवेंचर, अकम्प्लिश्ड और अकम्प्लिश्ड प्लस शामिल है। खास बात ये है कि इस नए मॉडल को भी भारत NCAP में सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है। कंपनी ने इस नए मॉडल में कई शानदार फीचर्स को जोड़ा है, चलिए इसके बारे में डिटेल से जानत हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

टाटा पंच फेसलिफ्ट का डिजाइन

2026 टाटा पंच अपने बॉक्सी, कॉम्पैक्ट लुक को बरकरार रखती है, लेकिन इसे अब पहले से ज्यादा शार्प लुक दिया गया है। स्लिम LED DRLs, ब्लैक-आउट ग्रिल, नए LED हेडलैंप और रीडिजाइन किए गए बंपर इसे फ्रेश लुक देते हैं। पीछे की तरफ, कनेक्टेड LED टेल-लैंप और एक रिवाइज्ड बंपर इसे मॉडर्न टच देते हैं, जबकि साइड में नए 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Tiago

Tata Tiago

₹ 4.57 - 7.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv

Tata Curvv

₹ 9.66 - 18.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago NRG

Tata Tiago NRG

₹ 7.2 - 8.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टाटा ने पंच लाइनअप को 6 वैरिएंट में बांटा है। इसमें स्मार्ट, प्योर, प्योर प्लस, एडवेंचर, अकम्प्लिश्ड और अकम्प्लिश्ड प्लस S शामिल है। ग्राहकों को 6 कलर्स का ऑप्शन भी मिलेगा। इसमें बंगाल रूज, कैरामल, कूर्ग क्लाउड्स और सियानटैफिक के साथ-साथ डेटोना ग्रे और प्रिस्टीन व्हाइट शामिल हैं। पंच 2024 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी, जो 4 दशकों से भी ज्यादा समय में पहली बार है कि किसी नॉन-मारुति सुजुकी मॉडल ने टॉप स्थान हासिल किया है।

New Tata Punch Facelift Price

टाटा पंच फेसलिफ्ट की सेफ्टी
पंच फेसलिफ्ट मॉडल में सेफ्टी पर खास ध्यान दिया गया है। नई पंच में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग के साथ-साथ ESC, ABS, TPMS, 360-डिग्री कैमरा और रिवर्स पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। सेफ्टी पर अपने फोकस को दिखाने के लिए, टाटा मोटर्स ने नई पंच का क्रैश टेस्ट किया, जिसमें चार डमी यात्रियों के साथ एक ट्रक से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आमने-सामने की टक्कर का सिमुलेशन किया गया। इम्पैक्ट के बावजूद, बॉडी स्ट्रक्चर सही सलामत रहा, और क्रैश के बाद चारों डोर खोले जा सके।

टाटा पंच फेसलिफ्ट के फीचर्स
नई टाटा पंच में कई शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है, इसमें आसान पार्किंग के लिए 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ऑटो-डिमिंग IRVM, एक बड़ा 10.24 HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, हरमन ऑडियो सिस्टम और भी बहुत कुछ शामिल है। नई टाटा पंच अब अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा बूट देती है, जिसमें पेट्रोल वेरिएंट में 366 लीटर की लगेज कैपेसिटी है, जबकि CNG वर्जन में 210-लीटर का इस्तेमाल करने लायक बूट मिलता है।

टाटा पंच फेसलिफ्ट के इंजन
टाटा मोटर्स नई पंच को कई पावरट्रेन ऑप्शन के साथ पेश करेगी। इसमें एक नया 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शामिल है जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है, जो 120 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क देता है। साथ ही, इसमें 1.2-लीटर रेवोट्रॉन नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी जारी रहेगा, जो 88 PS और 115 Nm का टॉर्क देता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगा। इसे 1.2-लीटर रेवोट्रॉन CNG ऑप्शन के साथ भी पेश किया जाएगा, जो 73.4 PS की पावर और 103 Nm का टॉर्क देता है और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। पंच के 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और CNG ऑप्शन के साथ 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का जुड़ना है। यह यूनिट संभवतः 120 PS और 170 Nm का पावर देगी और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगी।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।