नई Tata Nexon के लिए हो जाइए तैयार, मिलेगा तगड़ा अपडेट, लॉन्च से पहले सामने आया लुक

Apr 08, 2026 04:25 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

टाटा अपनी नेक्सॉन का अपडेटेड वर्जन लाने की तैयारी कर रहा है। यह अपडेट नेक्सॉन के पावरट्रेन से जुड़ा होगा। रिपोर्ट के अनुसार नेक्सॉन में कंपनी सीएनजी + ऑटोमैटिक का ऑप्शन देने वाली है। इस नेक्सॉन का स्पाई शॉट भी सामने आया है।

नई Tata Nexon के लिए हो जाइए तैयार, मिलेगा तगड़ा अपडेट, लॉन्च से पहले सामने आया लुक
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टाटा नेक्सॉन FY 2026 में टॉप-सेलिंग कम्पैक्ट एसयूवी रही है। नेक्सॉन अपने शानदार लुक, 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग और बेहतरीन फीचर्स के साथ लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। अगर आप भी नेक्सॉन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। टाटा अपनी नेक्सॉन का अपडेटेड वर्जन लाने की तैयारी कर रहा है। अपडेटेड नेक्सॉन की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसी बीच इस नेक्सॉन के टेस्ट म्यूल को रोड पर देखा गया है। इसके स्पाई शॉट को मोटरऑक्टेन ने शेयर किया है। स्पाई शॉट में दिख रहा नेक्सॉन फेसलिफ्ट कैमोफ्लाज रैप में कवर्ड है। आइए जानते हैं डीटेल।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

नए पावरट्रेन के साथ आ सकती है नई नेक्सॉन

नेक्सॉन का अभी कोई फेसलिफ्ट प्लान्ड नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह एक नया पावरट्रेन वर्जन हो सकता है। टेस्ट के लिए तैयार की गई इस गाड़ी के सिल्हाउट, लाइटिंग और प्लास्टिक एलिमेंट्स मौजूदा मॉडल से हूबहू मिलते-जुलते हैं। हालांकि, इसमें ICE इंजन (जिसका एग्जॉस्ट दिख रहा है) के साथ CNG + AMT का कॉम्बिनेशन भी मिल सकता है। यह कॉम्बिनेशन मौजूदा लाइनअप में नहीं आता है। नेक्सॉन को टर्बो-CNG सेटअप के साथ पेश किया गया है, जबकि कॉम्पिटिटर गाड़ियां सिर्फ NA (नैचुरली एस्पीरेटेड) + CNG का कॉम्बिनेशन ऑफर करती हैं। इसमें पावर में कमी ज्यादा महसूस नहीं होती। साथ ही, ट्विन-सिलेंडर इंजन से बूट स्पेस भी बचता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.32 - 14.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.37 - 14.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kylaq

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Bolero Neo

Mahindra Bolero Neo

₹ 8.69 - 10.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue N Line

Hyundai Venue N Line

₹ 10.65 - 15.58 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Photo: MotorOctane

पावरट्रेन ईकोसिस्टम बनाने की तैयारी

टाटा नेक्सन कई इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इनमें पेट्रोल (118bhp/178Nm), सीएनजी (99bhp/170Nm), डीजल (113bhp/260Nm) के साथ इलेक्ट्रिक (30kWh, 127bhp/215Nm और 45kWh, 143bhp/215Nm) शामिल हैं। सीएनजी + एएमटी का कॉम्बिनेशन इंजन ऑप्शन्स की रेंज को बढ़ाएगा, जिससे नेक्सॉन खरीदने की चाहत रखने वाले बायर्स को ऑप्शन्स की एक लंबी रेंज मिलेगी। सीएनजी इंजन आमतौर पर काफी पॉप्युलर है और नेक्सन इसकी सबसे बड़ी मिसाल है। इसीलिए माना जा रहा है कि नेक्सॉन लाइनअप में सीएनजी + ऑटोमैटिक के आने से नेक्सॉन का एक पूरा इंजन ईकोसिस्टम तैयार हो जाएगा।

इतनी हो सकती है कीमत

मोटरऑक्टेन की रिपोर्ट के अनुसार नेक्सॉन सीएनजी + एएमटी वर्जन 1.2 लीटर के टर्बो-पेट्रोल इंजन और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आ सकता है। फिलहाल, नेक्सन सीएनजी सभी वेरिएंट में उपलब्ध है। सीएनजी एमटी वेरिएंट की कीमत मुंबई में ऑन-रोड 9.51 लाख रुपये से 15.52 लाख रुपये के बीच है। वहीं, सीएनजी एएमटी वेरिएंट की कीमत मैनुअल वेरिएंट की तुलना में लगभग 65 हजार रुपये से 80 हजार रुपये अधिक हो सकती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।