डीजल SUV पसंद करने वालों के लिए टाटा लाई ये नए एडिशन, लग्जरी इंटीरियर से लैस; जानिए खासियत
इस साल की शुरुआत में कंपनी ने पेट्रोल वर्जन के साथ एक नया अल्ट्रा रेड डार्क एडिशन पेश किया था, लेकिन यह ट्रिम केवल पेट्रोल मॉडल तक ही सीमित था। इस नए अपडेट के साथ, कंपनी ने अब यही वैरिएंट डीजल वैरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध करा दिया है।

टाटा मोटर्स ने हैरियर (Harrier) और सफारी (Safari) SUV लाइनअप के डीजल वेरिएंट्स में दो नए वेरिएंट्स पेश किए हैं — Safari Ultra और Safari Ultra Red #Dark। साथ ही, Harrier Ultra और Harrier Ultra Red #Dark को शामिल किया गया है। यह कंपनी द्वारा दोनों SUVs के पेट्रोल वर्जन लॉन्च करने के कुछ महीनों बाद आया है। इसमें यह टॉप-स्पेक वैरिएंट पहली बार पेश किया गया था। जनवरी 2026 तक, हैरियर और सफारी सिर्फ डीजल इंजन के साथ उपलब्ध थीं। इस साल की शुरुआत में कंपनी ने पेट्रोल वर्जन के साथ एक नया अल्ट्रा रेड डार्क एडिशन पेश किया था, लेकिन यह ट्रिम केवल पेट्रोल मॉडल तक ही सीमित था। इस नए अपडेट के साथ, कंपनी ने अब यही वैरिएंट डीजल वैरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध करा दिया है।






नए अल्ट्रा रेड डार्क एडिशन की कीमतें
नए पेश किए गए अल्ट्रा रेड डार्क एडिशन डीजल वैरिएंट लाइनअप में सबसे ऊपर रखे गए हैं। इस कदम के साथ, कंपनी उन ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन दे रही है जो डीजल इंजन पसंद करते हैं। हालांकि, इसके लिए इन्हें ब्रांड के सबसे प्रीमियम ट्रिम की तरफ जाना होगा, जो उनके एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाएंगे। इनकी कीमतों की बात करें तो हैरियर अल्ट्रा डीजल मैनुअल की एक्स-शोरूम कीतम 23,84,990 रुपए और सफारी अल्ट्रा डीजल मैनुअल (7-सीटर) की एक्स-शोरूम कीमत 24,49,990 रुपए तय की है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Safari
₹ 13.29 - 26.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier
₹ 12.89 - 25.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon
₹ 7.32 - 14.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Altroz
₹ 6.89 - 11.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 9.66 - 18.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor
₹ 5.55 - 8.84 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
अल्ट्रा रेड डार्क एडिशन की खास बातें
टाटा के इस अल्ट्रा रेड डार्क एडिशन की बात करें तो इसमें खास डार्क एडिशन स्टाइलिंग को एक अनोखे अल्ट्रा रेड एक्सटीरियर फिनिश के साथ जोड़ता है, जिससे इसे और भी प्रीमियम और स्पोर्टी लुक मिलता है। यह मौजूदा वैरिएंट से ऊपर आता है और ढेर सारी खूबियों वाला एक्सपीरियंस देने पर भी जोर देता है। यह टॉप-स्पेक वैरिएंट कई प्रीमियम फीचर्स से लैस है, जिसमें सैमसंग निओ QLED ऑपरेटेड 14.5-इंच का हरमन इंफोटेनमेंट सिस्टम और बेहतर इन-केबिन एक्सपीरियंस के लिए डॉल्बी एटम्स-पावर्ड ऑडियो सिस्टम शामिल है।
इसमें इंटीग्रेटेड डैशकैम और DVR फंक्शनैलिटी वाला VisioneX E-IRVM, ऑटो रिवर्स डिप के साथ VisionSync मेमोरी ORVMs, और ClearView डुअल कैमरा वॉशर सिस्टम भी मिलता है। इसके अलावा, Mappls Auto के साथ इन-बिल्ट नेविगेशन इसकी प्रेक्टिलिटी को और भी बढ़ा देता है। ये सभी फीचर्स मिलकर कम्फर्ट और केबिन एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का काम करते हैं। साथ ही, लंबी यात्रा के दौरान सफर को आसान बनाने का काम करते हैं।
ग्राहकों के लिए पसंदीदा ऑप्शन बनेंगे
डीजल वैरिएंट में अल्ट्रा रेड डार्क एडिशन पेश करके, टाटा मोटर्स अपनी लाइनअप में एक बड़ी कमी को पूरा कर रही है। भारत में कई SUV खरीदारों के लिए डीजल अभी भी एक पसंदीदा ऑप्शन बना हुआ है। खासकर उन लोगों के लिए जो टॉर्क और लंबी दूरी की माइलेज को प्राथमिकता देते हैं। इस अपडेट के साथ, हैरियर और सफारी अब पेट्रोल और डीजल, दोनों ही पावरट्रेन में एक जैसा प्रीमियम वैरिएंट एक्सपीरियंस देती हैं।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


