Tata की बड़ी तैयारी, दो नई EV के साथ लॉन्च होगी पहली फ्लेक्स फ्यूल कार, बहुत कुछ है खास

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

टाटा मोटर्स ईवी मार्केट में 45 से 50 पर्सेंट की हिस्सेदारी हासिल करने का टारगेट लेकर चल रही है। इसके लिए कंपनी इस साल अपने नए इलेक्ट्रिक वीइकल्स को लॉन्च करने वाली है। साथ ही अगले साल की शुरुआत में टाटा फ्लेक्स फ्यूल सपोर्ट करने वाली कार भी लॉन्च करेगा।

Tata की बड़ी तैयारी, दो नई EV के साथ लॉन्च होगी पहली फ्लेक्स फ्यूल कार, बहुत कुछ है खास

टाटा मोटर्स अपने प्रोडक्ट लाइनअप को तेजी से एक्सपैंड कर रहा है। साथ ही टाटा अपने ग्रीन इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सल्यूशन्स जैसे सीएनजी मॉडल्स, इलेक्ट्रिक वीइकल्स और हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी पर भी भारी इन्वेस्टमेंट कर रहा है। कंपनी का टारगेट 2030 तक इंडियन ईवी मार्केट में 45 से 50 पर्सेंट की हिस्सेदारी हासिल करना है। इसके लिए कंपनी इस साल अपने नए इलेक्ट्रिक वीइकल्स को लॉन्च करने वाली है। साथ ही अगले साल की शुरुआत में टाटा फ्लेक्स फ्यूल सपोर्ट करने वाली कार भी लॉन्च करेगा। आइए जानते हैं टाटा मोटर्स के इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

टाटा टियागो ईवी

लेटेस्ट स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि नई 2026 टाटा टियागो ईवी फेसलिफ्ट में रीडिजाइन्ड हेडलैंप, अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, नए डिजाइन के अलॉय वील और रिवाइज्ड टेललैंप होंगे। इंटीरियर में बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है। साथ ही इसमें कंपनी नया टू-स्पोक स्टीयरिंग वील भी दे सकती है। इसमें किसी भी तरह के मेकैनिकल चेंज की उम्मीद नहीं है। नई 2026 टाटा टियागो ईवी में 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता रहेगा। ये 250 किमी और 315 किमी की रेंज ऑफर करते हैं। लंबी रेंज वाला वर्जन 5.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी मैक्सिमम स्पीड 120 किमी प्रति घंटे है।

टाटा सिएरा ईवी

टाटा मोटर्स सिएरा ईवी लॉन्च करने की तैयारी में है। यह हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, महिंद्रा बीई 6, मारुति ईविटारा, एमजी ZS ईवी और अपकमिंग टोयोटा ईबेला को टक्कर देगी। टाटा मोटर्स ने कन्फर्म किया है कि सिएरा ईवी रियर-वील ड्राइव और ऑल-वील ड्राइव दोनों कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा पंच ईवी की इंटीग्रेटेड ड्राइव यूनिट (आईडीयू) का इस्तेमाल सिएरा ईवी के लिए कर सकती है। इस सेटअप में एक इलेक्ट्रिक मोटर, कंट्रोलर, कूलिंग कंपोनेंट्स और गियरबॉक्स शामिल होते हैं। यह टाटा हैरियर ईवी वाले पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आ सकती है। इसकी रेंज 500 किमी तक की हो सकती है।

टाटा पंच फ्लेक्स फ्यूल

टाटा ने हाल ही में 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में अपने पहले फ्लेक्स-फ्यूल वीइकल के लॉन्च को कन्फर्म किया है। यह टाटा पंच फ्लेक्स फ्यूल का प्रोडक्शन वर्जन हो सकता है, जिसे भारत मोबिलिटी शो 2025 में एक कॉन्सेप्ट के तौर पर शोकेस किया गया था। इसमें वही 1.2 लीटर, थ्री-सिलेंडर वाला नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन हो सकता है, जो स्टैंडर्ड पंच में लगा है। हालांकि, इस इंजन को हाई इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल पर चलने के लिए बड़े लेवल पर रीकैलिबरेट किया जाएगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।