Hindi Newsऑटो न्यूज़New Suzuki XBEE showcased at Japan Mobility Show
स्विफ्ट का इंजन, जिम्नी का इंफोटेनमेंट, विक्टोरिस का स्टीयरिंग; सुजुकी लाई नई XBEE क्रॉसओवर

स्विफ्ट का इंजन, जिम्नी का इंफोटेनमेंट, विक्टोरिस का स्टीयरिंग; सुजुकी लाई नई XBEE क्रॉसओवर

संक्षेप:

सुजुकी ने जापान मोबिलिटी शो 2025 में अपनी नई XBEE कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर पेश की है। इसे क्रॉसबी भी कहा जा रहा है। यह उस मॉडल का फेसलिफ्ट है जिसे पहली बार 2017 में लॉन्च किया गया था। इसका एक्सटीरियर और इंटीरियर अपडेटेड स्टाइलिंग के साथ आता है।

Oct 30, 2025 09:07 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सुजुकी ने जापान मोबिलिटी शो 2025 में अपनी नई XBEE कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर पेश की है। इसे क्रॉसबी भी कहा जा रहा है। यह उस मॉडल का फेसलिफ्ट है जिसे पहली बार 2017 में लॉन्च किया गया था। इसका एक्सटीरियर और इंटीरियर अपडेटेड स्टाइलिंग के साथ आता है। नई सुजुकी XBEE में Z12E पेट्रोल इंजन है, जो भारत में बिकने वाली स्विफ्ट में भी दिया जाता है। XBEE का बॉक्सी और सीधा स्टांस काफी हद तक भारत में बिकने वाली मारुति एस-प्रेसो जैसा है। हालांकि, यह उससे लगभग 200mm लंबी है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

2025 के अपडेट में नए गोल हेडलैंप, सिल्वर गार्निश वाली नई ग्रिल और निचले हिस्से के लिए मोटी क्लैडिंग मिलती है। कार में नया डुअल-टोन पेंटवर्क और नए एलॉय व्हील्स का एक स्मार्ट सेट भी मिलता है जो इसे पहले से थोड़ा ज्यादा प्रीमियम लुक देता है। इंटीरियर की बात करें तो XBEE में नया स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जो भारत में विक्टोरिस जैसा ही है। एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है। सेंटर कंसोल पर नए स्विचगियर हैं, जो भारत में नई मारुति कारों में भी देखे जा सकते हैं। गियर लीवर कंसोल का डिजाइन फ्लोटिंग है। इंफोटेनमेंट स्क्रीन जिम्नी जैसी ही है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki XL6

Maruti Suzuki XL6

₹ 11.94 - 14.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Rumion

Toyota Rumion

₹ 10.54 - 13.83 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Aircross X

Citroen Aircross X

₹ 8.29 - 13.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Bigster

Renault Bigster

₹ 13 - 18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 9.12 - 13.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens

Kia Carens

₹ 10.99 - 12.77 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:ऊनो मिंडा ने नए डैश कैम किए लॉन्च, ड्राइविंग में हर पल की रिकॉर्डिंग करेंगे

कॉम्पैक्ट मॉडल होने के बावजूद, XBEE को स्पेस को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें पूरे केबिन में स्मार्ट स्टोरेज स्पेस हैं। सुजुकी XBEE ब्रांड के हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित है। फेसलिफ्ट से पहले वाले वर्जन में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन था, लेकिन इस 2025 अपडेट में इसे 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर माइल्ड-हाइब्रिड Z12E पेट्रोल इंजन से बदल दिया गया है। यह यूनिट CVT गियरबॉक्स के साथ आती है, जो फ्रंट व्हील को पावर देती है।

ये भी पढ़ें:होंडा ला रही 3.4 मीटर से भी छोटी इलेक्ट्रिक कार, लेकिन 5-डोर से होगी लैस

XBEE सिर्फ जापान में बेची जाती है। सुजुकी की इसे भारत लाने की कोई योजना नहीं है। हालांकि, अगर इसे यहां लाया जाता है, तो यह टाटा पंच और हुंडई एक्सटर जैसी कारों को टक्कर दे सकती है। भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV या क्रॉसओवर का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। लोग हैचबैक से ज्यादा अब इन मॉडल को पसंद कर रहे हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।