Hindi Newsऑटो न्यूज़New Skoda Octavia vRS Spied During TVC Shoot
TV शूट के दौरान कैद हुई ये नई कार, 6 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग; हाइपर ग्रीन आपका दिल चुरा लेगा!

TV शूट के दौरान कैद हुई ये नई कार, 6 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग; हाइपर ग्रीन आपका दिल चुरा लेगा!

संक्षेप:

इस परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड सेडान की बुकिंग 6 अक्टूबर, 2025 से शुरू होगी। वहीं, लॉन्च से पहले ऑक्टेविया vRS को एक टीवी विज्ञापन शूट के दौरान देखा गया है। शूट के दौरान, स्कोडा ऑक्टेविया vRS को चमकदार हाइपर ग्रीन रंग में देखा जा सकता है।

Oct 03, 2025 09:08 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत में ऑक्टेविया को 2023 में कर दिया था। हालांकि, 2 साल के बाद एक बार फिर ये कार मार्केट में एंट्री की तैयारी कर चुकी है। दरअसल, ग्राहकों के लिए इस कार का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। इस परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड सेडान की बुकिंग 6 अक्टूबर, 2025 से शुरू होगी। वहीं, लॉन्च से पहले ऑक्टेविया vRS को एक टीवी विज्ञापन शूट के दौरान देखा गया है। शूट के दौरान, स्कोडा ऑक्टेविया vRS को चमकदार हाइपर ग्रीन रंग में देखा जा सकता है। इस सेडान का खूबसूरत डिजाइन और शार्प डिटेलिंग इसे कई कलर्स में उपलब्ध कराती है। हाइपर ग्रीन जैसा बोल्ड कलर इस सेडान के लुक को और बेहतर बना रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इंटरनेशनल मार्केट में ऑक्टेविया vRS रेस ब्लू मेटैलिक, ब्लैक मैजिक पर्ल इफेक्ट, वेलवेट रेड मेटैलिक, रॉयल ग्रीन मेटैलिक, वाटर वर्ल्ड ग्रीन और स्पेस वायलेट जैसे कई बोल्ड कलर्स में उपलब्ध है। हालांकि, भारतीय ग्राहकों को इतने ऑप्शन नहीं मिलेंगे। vRS मॉडल, स्टैंडर्ड ऑक्टेविया का परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड वर्जन है। यह अपने पावरफुल परफॉर्मेंस और फैमिली के लिए कम्फर्टे और सुविधा प्रदान करने के लिए लोकप्रिय है। ऑक्टेविया vRS में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो 265 PS और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे DSG ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। स्कोडा ऑक्टेविया vRS केवल 6.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। इस सेडान की अधिकतम गति 250 किमी/घंटा है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Skoda Kodiaq

Skoda Kodiaq

₹ 39.99 - 45.96 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Tiguan R-Line

Volkswagen Tiguan R-Line

₹ 49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi Q3

Audi Q3

₹ 44.99 - 55.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW X1

BMW X1

₹ 50.8 - 53.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Fortuner

Toyota Fortuner

₹ 36.05 - 52.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan X-Trail

Nissan X-Trail

₹ 49.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:₹7.55 लाख के मॉडल ने कर दिया कमाल, कंपनी को 101% की ग्रोथ दिलाई

स्कोडा ऑक्टेविया vRS का डिजाइन काफी साफ-सुथरा नजर आता है। इसमें LED मैट्रिक्स हेडलाइट्स, विशिष्ट LED DRLs और सिग्नेचर वर्टिकल-स्लेटेड ग्रिल जैसी विशेषताएं हैं। साइड प्रोफाइल में गोलाकार व्हील आर्च, स्पोर्टी 19-इंच एलॉय व्हील, पारंपरिक डोर हैंडल, शार्क फिन एंटीना और ब्लैक-आउट बी पिलर हैं। पीछे की तरफ, इस सेडान में ढलान वाली छत, रेक्ड विंडशील्ड, बूट पर स्कोडा के अक्षर, नुकीले टेललैंप और ब्लैक रंग के एग्जॉस्ट पाइप हैं।

स्कोडा ऑक्टेविया vRS के इंटीरियर की बात करें तो इसमें लाल सिलाई के साथ प्रीमियम अपहोल्स्ट्री, कार्बन प्रभाव वाले सजावटी इन्सर्ट, एल्युमीनियम पैडल, एम्बिएंट लाइटिंग और 8-स्पीकर साउंड सिस्टम शामिल हैं। टेक्निकली किट में 13-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वॉइस कमांड, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, और कूलिंग फंक्शन के साथ वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर शामिल हैं। इसमें ट्रैफिक जाम असिस्ट के साथ अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, वर्चुअल पैडल के साथ इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड बूट, कीलेस एंट्री और स्टार्ट/स्टॉप और सेंटर कंसोल में स्टोरेज बॉक्स शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:मारुति की इस SUV को खरीदने टूट पड़े लोग, हर दिन 500 बुकिंग मिल रहीं

सेफ्टी के लिए इसमें ड्राइवर सहायता सुविधाओं की एक लंबी लिस्ट शामिल है। प्रमुख सेफ्टी फीचर्स में ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड असिस्ट, रियर-व्यू कैमरा, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन, इमरजेंसी ब्रेकिंग और प्रोग्रेसिव डायनेमिक स्टीयरिंग शामिल हैं। स्कोडा ऑक्टेविया vRS को भारत में CBU यूनिट के तौर पर लाया जाएगा। इस प्रकार, इसकी कीमत 45 से 50 लाख रुपए के करीब हो सकती है। कंपनी इसकी सिर्फ 100 यूनिट ही बेचेगी। हालाँकि, डिमांड को देखते हुए इस प्लान में बदलाव भी संभव है।

फोटो क्रेडिट: 91wheels

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।