
बुलेट लेने जा रहे लोग थम जाएं, रॉयल एनफील्ड ला रही इसका नया दमदार मॉडल, कल हो सकती है लॉन्चिंग; जानिए क्या होगा खास
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) नई बुलेट 650 (Bullet 650) लॉन्च करने जा रही है, जो पुरानी पहचान और दमदार इंजन का मेल होगी। आइए इस बाइक की खासियत जानते हैं।
भारत की सबसे प्रतिष्ठित मोटरसाइकिल कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) कल यानी 4 नवंबर को इतिहास रचने जा रही है। कंपनी अपनी सबसे लंबे समय से चल रही और सबसे प्रतिष्ठित मॉडल लाइन बुलेट (Bullet) को एक बिल्कुल नए अवतार में पेश करने वाली है। जी हां, हम बुलेट 650 (Bullet 650) की बात कर रहे हैं। इटली के मिलान में होने वाले दुनिया के सबसे बड़े मोटरसाइकिल शो EICMA 2025 में यह नई बाइक ग्लोबल डेब्यू के लिए तैयार है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BSA Gold Star 650
₹ 3 - 3.35 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Keeway K-Light 250V
₹ 2.89 - 3.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Harley-Davidson 350
₹ 2.5 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Interceptor 650
₹ 3.15 - 3.63 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

QJ Motor SRV 300
₹ 3.19 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
रॉयल एनफील्ड ने एक टीजर वीडियो जारी कर इसकी पुष्टि की है, जिसका कैप्शन ‘A new chapter in motorcycling’s oldest legacy’ (मोटरसाइकिल के सबसे पुराने विरासत में एक नया अध्याय) है।
क्लासिक लुक और मॉडर्न टच
नई बुलेट 650 (Bullet 650) में पुराने और नए का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। कंपनी ने बुलेट (Bullet) की उन सभी सिग्नेचर डिजाइन एलिमेंट्स को बरकरार रखा है, जिन्होंने इसे दशकों से एक पहचान दी है।
क्रोम हेडलाइट नेकेल: हेडलाइट के चारों ओर क्रोम की गोलाकार हाउसिंग (जिसे नेकेल कहते हैं) इसकी क्लासिक पहचान है।
हैंड-पेंटेड पिनस्ट्राइप्स: फ्यूल टैंक पर हाथ से बनाई गई पतली सुनहरी लाइनें (पिनस्ट्राइप्स) इसका सबसे खास आकर्षण होंगी।
मेटल टैंक बैज: मजबूत मेटल के टैंक बैज इसे एक प्रीमियम और मजबूत फील देंगे।
इंटीरियर और फीचर्स
टीजर में जो इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिखाया गया है, वह क्लासिक 650 (Classic 650) में दिए गए डिजी-एनालॉग यूनिट जैसा लगता है। इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ एक छोटी डिजिटल स्क्रीन होगी, जिस पर ओडोमीटर (Odometer) और फ्यूल गेज जैसी जानकारी दिखेगी।
इसमें एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर भी दिए गए हैं। ट्रिपर (Tripper) नेविगेशन पॉड (टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के लिए) एक वैकल्पिक एक्सेसरी के रूप में मिलने की उम्मीद है।
दमदार 650cc इंजन का धमाका
सबसे बड़ा बदलाव इंजन में है। बुलेट 650 (Bullet 650), रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) के लोकप्रिय 650cc पैरेलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल करेगी। यह इंजन पहले से ही Interceptor 650, Continental GT 650, Shotgun 650 और Classic 650 जैसे मॉडल्स को पावर देता है।
यह इंजन लगभग 47 हॉर्सपावर (hp) की पावर और 52.3 न्यूटन मीटर (Nm) का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर-असिस्ट क्लच मिलेगा, जिससे गियर शिफ्ट करना काफी स्मूथ हो जाएगा। हालांकि, बुलेट (Bullet) के शांत और पुराने स्कूल के राइडिंग कैरेक्टर के अनुरूप इंजन को हल्का सा 'सॉफ्ट' ट्यून किया जा सकता है।
यह नई बाइक उन सभी राइडर्स के लिए एक सपने जैसी होगी, जिन्हें बुलेट (Bullet) का क्लासिक लुक पसंद है, लेकिन वे दमदार 650cc ट्विन-सिलेंडर इंजन की पावर और रिफाइनमेंट भी चाहते हैं।
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) की इस नई पेशकश से भारतीय और ग्लोबल मोटरसाइकिल बाज़ार में हलचल मचना तय है, क्योंकि यह अपनी विरासत को आधुनिक परफॉर्मेंस के साथ जोड़कर आगे बढ़ा रही है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




