Hindi Newsऑटो न्यूज़New Renault duster to be offered with 3 engine options, check all details
हाइब्रिड इंजन के साथ लौटी ये भौकाली SUV, इन 3 इंजन ऑप्शन के साथ मचाएगी तहलका

हाइब्रिड इंजन के साथ लौटी ये भौकाली SUV, इन 3 इंजन ऑप्शन के साथ मचाएगी तहलका

संक्षेप:

भारतीय बाजार में नई रेनो डस्टर SUV की बुकिंग शुरू हो गई है। अब ग्राहकों को इस एसयूवी में 3 दमदार इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इनमें से एक इंजन हाइब्रिड ऑप्शन भी रहेगा। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Jan 26, 2026 11:32 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

कार निर्माता रेनो (Renault) अपनी आइकॉनिक SUV डस्टर (Duster) को एक बार फिर भारतीय बाजार में नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। स्प्रिंग 2026 (मार्च–अप्रैल–मई) में लॉन्च होने वाली नई रेनो डस्टर (Renault Duster) को कंपनी तीन पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश करेगी। खास बात यह है कि इस बार लाइन-अप में हाइब्रिड (Hybrid) इंजन भी शामिल होगा, जो डस्टर (Duster) को सेगमेंट में और ज्यादा खास बना देगा। कंपनी की योजना मार्च 2026 में कीमतों का ऐलान करने की है, जबकि हाइब्रिड (Hybrid) वर्जन को फेस्टिव सीजन से पहले उतारा जाएगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:टाटा मोटर्स, महिंद्रा, मारुति के शेयरों में कल दिख सकता है हलचल, जानें क्यों?

1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (TCe 100)

नई डस्टर (Duster) का एंट्री-लेवल इंजन 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल होगा, जिसे रेनो TCe 100 (Renault TCe 100) कहती है। ये इंजन 101 bhp की पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल (MT) गियरबॉक्स मिलता है।

यह वही इंजन है, जो काइगर (Kiger) में भी मिलता है, लेकिन डस्टर (Duster) में इसे सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही पेश किया जाएगा। यह ऑप्शन उन ग्राहकों के लिए होगा, जो डेली की ड्राइविंग में अच्छा माइलेज और स्मूद परफॉर्मेंस चाहते हैं।


1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल (TCe 160)

जिन लोगों को ड्राइविंग में पावर और स्पीड चाहिए, उनके लिए रेनो (Renault) 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लेकर आ रही है, जो 162 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT) गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है।

रेनो (Renault) इसे TCe 160 नाम से पेश करेगी। यह इंजन नई डस्टर (Duster) को एक स्पोर्टी और प्रीमियम SUV का फील देगा, जो हाईवे ड्राइव और ओवरटेकिंग में शानदार परफॉर्म करेगा।

1.8-लीटर Hybrid GDi टर्बो पेट्रोल (E-Tech 160)

नई रेनो डस्टर (Renault Duster) का सबसे खास इंजन इसका हाइब्रिड (Hybrid) पावरट्रेन होगा। इसे E-Tech 160 कहा जाएगा और यह टॉप-स्पेक वैरिएंट्स में मिलेगा। इसमें मिलने वाला 1.8-लीटर (Atkinson Cycle) पेट्रोल इंजन 162 bhp की कुल पावर और 172 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इसमें 1.4 kWh का बैटरी पैक भी मिलेगा।

ट्रांसमिशन: ऑटोमैटिक, 2 इलेक्ट्रिक मोटर्स

यह हाइब्रिड (Hybrid) सिस्टम EV मोड, ICE मोड और कंबाइंड मोड में काम करेगा। साथ ही इसमें रीजेनरेशन मोड भी मिलेगा, जिससे ब्रेकिंग के दौरान बैटरी चार्ज होगी। रेनो (Renault) का दावा है कि काफी दूर की सिटी ड्राइविंग सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में पूरा किया जा सकेगा।

नई डस्टर को क्या बनाती है खास?

इसमें मिलने वाला 3 अलग-अलग इंजन ऑप्शन हर तरह के ग्राहक को अपनी ओर लुभाता है। इसमें पहली बार हाइब्रिड (Hybrid) टेक्नोलॉजी, मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्प मिलते हैं।

ये भी पढ़ें:ऑल्टो, वैगनआर, सेलेरियो और एस-प्रेसो पर 100% रोड़ टैक्स की छूट; देखें डिटेल

नई रेनो डस्टर (Renault Duster) सिर्फ वापसी नहीं कर रही, बल्कि नए जमाने की SUV बनकर आ रही है। तीन इंजन ऑप्शन, दमदार टर्बो पेट्रोल और फ्यूचर-रेडी हाइब्रिड (Hybrid) टेक्नोलॉजी के साथ डस्टर (Duster) एक बार फिर क्रेटा (Creta), ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) और अन्य SUVs को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मार्च 2026 में इसकी कीमत इसे सेगमेंट में कितना बड़ा गेम-चेंजर बनाती है

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।