360° कैमरा, 6 एयरबैग, 10-इंच स्क्रीन, बड़ी सनरूफ, ADAS; कल क्रेटा, विटारा को टक्कर देने आ रही न्यू डस्टर

Jan 25, 2026 10:00 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रेनो इंडिया भारतीय बाजार में कल यानी 26 जनवरी को अपना आइकॉनिक मॉडल डस्टर को फिर से लॉन्च करने वाली है। न्यू जनरेशन डस्टर भारत में मिड-साइज SUV सेगमेंट में पहली गाड़ियों में से होगी। बता दें कि डस्टर को भारतीय बाजार में पहली बार जुलाई 2012 में लॉन्च किया गया था।

360° कैमरा, 6 एयरबैग, 10-इंच स्क्रीन, बड़ी सनरूफ, ADAS; कल क्रेटा, विटारा को टक्कर देने आ रही न्यू डस्टर
लॉन्च की सूचना पाएं

रेनो इंडिया भारतीय बाजार में कल यानी 26 जनवरी को अपना आइकॉनिक मॉडल डस्टर को फिर से लॉन्च करने वाली है। न्यू जनरेशन डस्टर भारत में मिड-साइज SUV सेगमेंट में पहली गाड़ियों में से होगी। बता दें कि डस्टर को भारतीय बाजार में पहली बार जुलाई 2012 में लॉन्च किया गया था। उस वक्त ये भारतीय बाजार की सबसे चहेती SUVs में से एक थी। हालांकि, मार्केट में बढ़ते कॉम्पटीशन के बीच डस्टर पिछड़ गई और उसे 2022 में इसका सफर खत्म हो गया था। हालांकि, अब एक बार फिर अपने सेगमेंट में ये एंट्री को तैयार है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

भारत के मिड-साइज SUV सेगमेंट में डस्टर का सीधा मुकाबला, हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा, किआ सेल्टोस, मारुति विक्टोरिस, टाटा कर्व, मारुति ग्रैंड विटारा, स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट, वोक्सवैगन टाइगुन और MG एस्टर जैसे मॉडल से होगा। साथ ही, ये अपकमिंग निसान टेक्टोन को भी टक्कर देगी, जो इसी के प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

न्यू डस्टर का एक्सपेक्टेड एक्सटीरियर, इंटीरियर और इंजन

नई रेनो डस्टर के एक्सटीरियर में कई चेंजेस दिखाई दे रहे हैं। खास तौर से इसका फ्रंट पूरी तरह अलग दिख रहा है। इसमें रेनो बैजिंग के साथ ग्रिल लगाई गई है। ये पारंपरिक रोम्बस प्रतीक की जगह लेता है। इन कॉस्मेटिक चेंजेस के बावजूद डस्टर के डायमेंशन दमदार नजर आ रहा है। इसकी लंबाई 4343mm और व्हीलबेस 2657mm है। इंटीरियर में एक एडवांस्ड 7-इंच वर्चुअल डैशबोर्ड और एक 10.1-इंच टचस्क्रीन मल्टीमीडिया सिस्टम दिया है, जो फ्रंट पैनल से ऊपर उठता है। टैबलेट और सेंटर कंसोल का ड्राइवर-सेंट्रिक ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बढ़ाता है। इसमें वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और एक 360-डिग्री कैमरा सिस्टम, ADAS भी मिलेगा।

तुर्की बाजार में 2025 रेनो डस्टर कई जरूरत को पूरा करने के लिए कई प्रकार के इंजन ऑप्शन से लैस होगी। इसमें एक थ्री-सिलेंडर 1.0 TCe इंजन है, जो 100 hp प्रदान करता है और गैसोलीन पर चलता है। इसके अलावा, 1.2 TCe गैसोलीन टर्बो 3 सिलेंडर इंजन के साथ एक माइल्ड-हाइब्रिड वर्जन होगा, जो 130 हॉर्स पावर जनरेट करता है। ये एक 48-वोल्ट स्टार्टर-जनरेटर उपलब्ध होगा, जो विशेष रूप से ऑल-व्हील ड्राइव की पेशकश करेगा। टॉप रेंज में ई-टेक हाइब्रिड वैरिएंट होगा, जिसमें फोर-सिलेंडर 1.6 इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर शामिल है, ये 140 hp का आउटपुट देगा।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।