लेह-लद्दाख जैसी खतरनाक जगहों पर टेस्टिंग, 10 लाख किमी. की दौड़ पूरी; सबकी टेंशन बढ़ाने 26 जनवरी को आ रही ये धाकड़ SUV

Jan 07, 2026 04:15 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई रेनो डस्टर (Renault Duster) ने लॉन्च से पहले 10 लाख KM की कड़ी टेस्टिंग पूरी कर ली है। टेस्टिंग के दौरान ये एसयूवी लेह-लद्दाख जैसी खतरनाक जगहों पर भी दौड़ चुकी है। कंपनी इसको 26 जनवरी 2026 को लॉन्च कर सकती है। आइए इसकी खासियत जानते हैं।

लेह-लद्दाख जैसी खतरनाक जगहों पर टेस्टिंग, 10 लाख किमी. की दौड़ पूरी; सबकी टेंशन बढ़ाने 26 जनवरी को आ रही ये धाकड़ SUV
लॉन्च की सूचना पाएं

भारतीय SUV मार्केट में एक बार फिर हलचल मचने वाली है। रेनो (Renault) अपनी आइकॉनिक SUV डस्टर (Duster) को नए अवतार में भारत लाने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने बड़ा खुलासा किया है कि नई जेनरेशन रेनो डस्टर (Renault Duster) ने 10 लाख किलोमीटर से ज्यादा की प्री-लॉन्च टेस्टिंग पूरी कर ली है। यह SUV सीधे तौर पर आने वाली टाटा सिएरा (Tata Sierra) और मौजूदा क्रेटा (Creta), सेल्टॉस (Seltos) जैसी पॉपुलर SUVs को चुनौती देगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MG Astor

MG Astor

₹ 9.65 - 15.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 10.99 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kushaq Facelift

Skoda Kushaq Facelift

₹ 11 - 19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11 - 16.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 9.99 - 16.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

10 लाख KM की टेस्टिंग

रेनो (Renault) के मुताबिक, नई डस्टर (Duster) को सिर्फ सड़क पर नहीं बल्कि दुनिया के सबसे कठिन हालातों में टेस्ट किया गया है। इसको 23 डिग्री से लेकर 55 डिग्री सेल्सियस तक टेस्ट किया गया है। इसको लेह-लद्दाख जैसे हाई-एल्टीट्यूड इलाके और ऊंचाई पर टेस्ट किया गया है।

इस एसयूवी को धूल भरी सुरंगें (Dust Tunnel) और पानी से गुजरने वाले रास्तों (Water Wading Zones) पर भी दौड़ाया गया। इतना ही नहीं, 10 लाख किलोमीटर की यह टेस्टिंग ब्राजील, रोमानिया, फ्रांस, चीन और चेक रिपब्लिक जैसे देशों में की गई है।

भारत के लिए अलग डिजाइन

रेनो (Renault) ने साफ किया है कि भारत में आने वाली डस्टर (Duster) का डिजाइन इंटरनेशनल मॉडल से थोड़ा अलग होगा। टीजर में दिखता है कि SUV में मस्क्युलर और मजबूत लुक दिखाई देता है। ये पतली LED हेडलाइट्स और आइब्रो-शेप DRLs के साथ आती है। इसमें नया ग्रिल डिजाइन, फ्रंट बंपर में स्लिम एयर स्लिट्स और फॉग लैंप्स दिए जाएंगे, जिससे यह पहले से ज्यादा प्रीमियम और अग्रेसिव दिखेगी।

साइड और रियर डिजाइन भी दमदार

नई डस्टर (Duster) का साइड प्रोफाइल स्क्वायर शेप के साथ आएगा, लेकिन सतहें पहले से ज्यादा स्मूद होंगी। इसके C-पिलर पर रियर डोर हैंडल दिए गए हैं। व्हील आर्च के चारों ओर मोटी क्लैडिंग देखने को मिलेगी।

टॉप वैरिएंट्स में 18-इंच अलॉय व्हील्स

इसके टॉप वैरिएंट्स में 18-इंच अलॉय व्हील्स और रियर में रैपअराउंड टेललैंप डिजाइन दी गई है। SUV को एक मॉडर्न और रफ-टफ अपील देते हैं। नई डस्टर सिर्फ पेट्रोल इंजन में आएगी। जहां पुरानी डस्टर (Duster) भारत में डीजल इंजन के साथ आती थी, वहीं नई जेनरेशन डस्टर (Duster) के पेट्रोल-ओनली होने की उम्मीद है।

1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन

माना जा रहा है कि इसमें 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो करीब 156hp की पावर जेनरेट करने में सक्षम होगा। ये ग्लोबल मॉडल में पहले से उपलब्ध है।

किन SUVs को देगी सीधी टक्कर?

लॉन्च के बाद नई रेनो डस्टर (Renault Duster) का मुकाबला सीधे हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), किआ सेल्टोस (Kia Seltos) और टाटा सिएरा (Tata Sierra)मारुति विक्टोरिस, टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर और अपकमिंग निसान टेक्टॉन (Nissan Tekton) से होगा। इसका मतलब है कि मिड-साइज SUV सेगमेंट में मुकाबला और भी दिलचस्प होने वाला है।

क्या डस्टर (Duster) दोबारा मचा पाएगी धमाल?

10 लाख किमी. की टेस्टिंग, भारत-स्पेसिफिक डिजाइन और दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ नई रेनो डस्टर (Renault Duster) पूरी तरह तैयार नजर आती है। अब देखना यह होगा कि क्या यह SUV भारतीय ग्राहकों के दिलों में वही भरोसा और लोकप्रियता वापस ला पाती है, जो कभी पुरानी डस्टर (Duster) की पहचान हुआ करती थी।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।