Hindi Newsऑटो न्यूज़New Punch Facelift Got 5 Star BNCAP Safety Rating
नई पंच का लोहा निकला फौलाद सा मजबूत, ट्रक से हुई धमाकेदार टक्कर में रही सेफ; BNCAP में मिले 5-स्टार

नई पंच का लोहा निकला फौलाद सा मजबूत, ट्रक से हुई धमाकेदार टक्कर में रही सेफ; BNCAP में मिले 5-स्टार

संक्षेप:

सेफ्टी पर अपने फोकस को दिखाने के लिए टाटा मोटर्स ने नई पंच का क्रैश टेस्ट एक ट्रक के साथ किया। इस टेस्ट के दौरान इसमें चार डमी पैसेंजर्स को रखा गया। वहीं, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इनका मुकाबला हुआ।

Jan 13, 2026 01:01 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टाटा मोटर्स ने न्यू पंच फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है। ये SUV भारत NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ लॉन्च हुई है। इसे BNCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन दोनों के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली। सेफ्टी पर अपने फोकस को दिखाने के लिए टाटा मोटर्स ने नई पंच का क्रैश टेस्ट एक ट्रक के साथ किया। इस टेस्ट के दौरान इसमें चार डमी पैसेंजर्स को रखा गया। वहीं, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इनका मुकाबला हुआ। इम्पैक्ट के बावजूद बॉडी स्ट्रक्चर सही सलामत रहा और क्रैश के बाद चारों डोर खुल रहे थे।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
नई पंच का लोहा निकला फौलाद सा मजबूत

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 5.68 - 9.61 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kiger

Renault Kiger

₹ 5.76 - 10.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Triber

Renault Triber

₹ 5.76 - 8.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 5.62 - 10.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टाटा ने पंच फेसलिफ्ट में सेफ्टी फीचर्स पर पूरा ध्यान रखा है। इसे मिली BNCAP रेटिंग ने इस बात को साबित भी कर दिया। पंच में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग के साथ-साथ ESC, ABS, TPMS, 360-डिग्री कैमरा और रिवर्स पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। सेफ्टी को और भी बेहतर करने के लिए इसमें रेन सेंसिंग वाइपर, 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, LED ऑटो हेडलैम्प, ISOFIX चाइल्ड सीट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इस तरह पंच साल 2026 में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करने वाली पहली कार भी बन गई है।

नई पंच का लोहा निकला फौलाद सा मजबूत

टाटा पंच फेसलिफ्ट के फीचर्स
नई टाटा पंच में कई शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है, इसमें आसान पार्किंग के लिए 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ऑटो-डिमिंग IRVM, एक बड़ा 10.24 HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, हरमन ऑडियो सिस्टम और भी बहुत कुछ शामिल है। नई टाटा पंच अब अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा बूट देती है, जिसमें पेट्रोल वेरिएंट में 366 लीटर की लगेज कैपेसिटी है, जबकि CNG वर्जन में 210-लीटर का इस्तेमाल करने लायक बूट मिलता है।

टाटा पंच फेसलिफ्ट के इंजन
टाटा मोटर्स नई पंच को कई पावरट्रेन ऑप्शन के साथ पेश करेगी। इसमें एक नया 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शामिल है जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है, जो 120 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क देता है। साथ ही, इसमें 1.2-लीटर रेवोट्रॉन नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी जारी रहेगा, जो 88 PS और 115 Nm का टॉर्क देता है। यह 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगा। इसे 1.2-लीटर रेवोट्रॉन CNG ऑप्शन के साथ भी पेश किया जाएगा, जो 73.4 PS की पावर और 103 Nm का टॉर्क देता है और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।