मर्सिडीज की नई इलेक्ट्रिक C-Class, 10 मिनट की चार्जिंग में 325 km की रेंज, फुल चार्ज पर 762 km
मर्सिडीज-बेंज ने नई इलेक्ट्रिक C-Class को इंट्रोड्यूस किया है। इसकी रेंज 762 किलोमीटर तक की है। खास बात है कि यह 3.9 सेकेंड में 97 kmph की स्पीड पकड़ लेती है और 10 मिनट की चार्जिंग में 325 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है।

मर्सिडीज-बेंज ने नई इलेक्ट्रिक C-Class को इंट्रोड्यूस किया है। यह परफॉर्मेंस, कंफर्ट और लग्जरी का शानदार कॉम्बिनेशन है। इलेक्ट्रिक C-Class कई सालों से सबसे पॉप्युलर मर्सिडीज-बेंज मॉडल्स में से एक रही ICE C-Class की सफलता को नेक्स्ट लेवल पर ले जाती है। स्पोर्टी एक्सटीरियर डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स की बड़ी रेंज के साथ, इलेक्ट्रिक C-Class बीएमडब्ल्यू और टेस्ला की कारों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार पूरी तरह से तैयार दिखती है। इसकी रेंज 762 किलोमीटर तक की है। खास बात है कि यह 3.9 सेकेंड में 97 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।
10 मिनट की चार्जिंग में 325 किलोमीटर तक की रेंज
इलेक्ट्रिक सी-क्लास में नई 94 kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 762 किलोमीटर तक की रेंज (WLTP) ऑफर करती है। C 400 4MATIC 360 kW (483 हॉर्सपावर) की ताकत ऑफर करता है और मात्र 3.9 सेकंड में 0 से 97 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। यह इलेक्ट्रिक सेडान 330 किलोवाट तक की डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे WLTP कंडीशन में यह सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 325 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करने लायक चार्ज हो जाती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mercedes-Benz V-Class
₹ 1.4 करोड़ से शुरू
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख
रियर एक्सल पर दो-स्पीड ट्रांसमिशन
इसमें रियर एक्सल पर दो-स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। सी-क्लास ईवी में रियर-एक्सल स्टीयरिंग भी है, जिससे टर्निंग सर्कल घटकर 11.2 मीटर हो जाता है। इसके अलावा, बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए सेडान में एडैप्टिव डैम्पिंग के साथ एयर सस्पेंशन भी दिया गया है। इलेक्ट्रिक सेडान में 470 लीटर का लगेज स्टोरेज और 101 लीटर का अडिशनल फ्रंट ट्रंक है।
बड़ा इल्यूमिनेटेड ग्रिल पैनल
नई मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास इलेक्ट्रिक दिखने में काफी हद तक अपने ICE-पावर्ड मॉडल जैसी ही है। इसका लुक कूपे जैसा है, जिसमें स्लोपी रूफलाइन और फास्टबैक स्टाइल का रियर डिजाइन है। फ्रंट में इस इलेक्ट्रिक सेडान में एक बड़ा इल्यूमिनेटेड ग्रिल पैनल है, जिसके सेंटर में मर्सिडीज का स्टार लोगो लगा है। साथ ही इसमें GLC EV जैसी LED हेडलाइट्स हैं, जिनमें कई लाइटिंग फंक्शन इंटीग्रेटेड हैं। एस-क्लास, CLA EV और दूसरी नई मर्सिडीज कारों की तरह, नई सी-क्लास इलेक्ट्रिक में स्टार के शेप वाले एलिमेंट्स के साथ खास DRLs दिए गए हैं। रियर में, सेडान में राउंड, स्टार-पैटर्न वाली टेललाइट्स और स्लोपी रियर डिजाइन है।
बड़ी 39.1 इंच की MBUX Hyperscreen
2026 मर्सिडीज सी-क्लास ईवी में एक बड़ी 39.1 इंच की MBUX Hyperscreen है, जो पूरे डैशबोर्ड को कवर करती है। फीचर्स की बात करें तो, सी-क्लास इलेक्ट्रिक में पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मेमोरी, मसाज और वेंटिलेशन फंक्शन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स मिलती हैं। इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के लिए 27 कैमरे और रडार-बेस्ड सेंसर भी दिए गए हैं। सेडान में 11 एयरबैग तक दिए गए हैं, और फ्रंट सेंटर एयरबैग स्टैंडर्ड है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


