मर्सिडीज-बेंज की नई V-Class भारत में लॉन्च, टोयोटा वेलफायर से होगी टक्कर, कीमत 1.40 करोड़ रुपये

Mar 02, 2026 03:32 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने भारत में अपनी नई लग्जरी MPV- Mercedes-Benz V-Class को लॉन्च कर दिया है। इसका एक्स-शोरूम प्राइस 1.40 करोड़ रुपये है। इसकी टक्कर टोयोटा वेलफायर और लेक्सस एलएम से है। 

मर्सिडीज-बेंज की नई V-Class भारत में लॉन्च, टोयोटा वेलफायर से होगी टक्कर, कीमत 1.40 करोड़ रुपये

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने भारत में अपनी नई लग्जरी MPV- Mercedes-Benz V-Class को लॉन्च कर दिया है। इसका एक्स-शोरूम प्राइस 1.40 करोड़ रुपये है। इसकी टक्कर टोयोटा वेलफायर और लेक्सस एलएम से है। मर्सिडीज-बेंज की यह एमपीवी भारत में ही असेंबल्ड है। कंपनी की लेटेस्ट एमपीवी ड्यूल-टोन 18 इंच के अलॉय वील्स, 7 एयरबैग्स और लेवल 2 ADAS सूट जैसे जबर्दस्त फीचर्स से लैस है। यह 9-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 237hp तक ऑफर करती है। आइए डीटेल में जानते हैं नई V-Class के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

एक्सटीरियर और डिजाइन

वी-क्लास को पहली बार 2023 में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। नई वी-क्लास जबर्दस्त डिजाइन अपडेट के साथ आती है। इसमें ब्रैंड की सिग्नेचर ग्रिल और पहले के मॉडल्स से मिलते-जुलते स्टाइलिंग एलिमेंट्स मौजूद हैं। यह एक्सट्रा-लॉन्ग 3430 मिमी वीलबेस में उपलब्ध है। यह यहां बिकने वाली किसी भी मर्सिडीज कार में ऑफर किया जाने वाला सबसे लंबा वीलबेस है। इसकी कुल लंबाई 5370 मिमी है। जबकि, चौड़ाई 1928 मिमी और ऊंचाई 1,880 मिमी है। इसमें AMG Line स्टाइलिंग स्टैंडर्ड है, जिसमें स्टार-स्टडेड ग्रिल, स्पोर्टी बम्पर और डीआरएल के साथ मल्टी-बीम एलईडी हेडलाइट्स शामिल हैं। एमपीवी ड्यूल-टोन 18 इंच अलॉय वील्स के साथ आती है। हालांकि, इंटरनैशनल मार्केट्स में यह 19-इंच के वील्स के साथ उपलब्ध है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mercedes-Benz E-Class

Mercedes-Benz E-Class

₹ 78.5 - 92.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW 5 Series

BMW 5 Series

₹ 74.4 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi A6

Audi A6

₹ 63.74 - 69.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Audi S5 Sportback

Audi S5 Sportback

₹ 80.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW M340i

BMW M340i

₹ 74.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW i4

BMW i4

₹ 72.5 - 77.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

दो सीटिंग लेआउट के साथ है नई वी-क्लास

वी-क्लास दो लेदर अपहोल्स्ट्री ऑप्शन- ब्लैक और बेज में आती है। इसमें दो सीटिंग लेआउट हैं। पहला, ड्राइवर के साथ सफर करने वाले ग्राहकों के लिए चार सीटों वाला कॉन्फिगरेशन और दूसरा अधिक कंफर्ट के लिए छह सीटों वाला कॉन्फिगरेशन है। चार सीटों वाले वर्जन में पीछे की ओर अलग-अलग कैप्टन सीट्स हैं, जिनमें एक्सटेंडेबल लेग रेस्ट, हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज की सुविधा है। छह सीटों वाले ऑप्शन में बीच वाली रो को आगे की ओर खिसका सकते हैं या थर्ड रो के ऑपोजिट करके लाउंज-स्टाइल सीटिंग का मजा लिया जा सकता है।

V Class

डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला 650W बर्मेस्टर साउंड सिस्टम

वी-क्लास में इंडियन रोड कंडीशन्स के अनुसार एडैप्टिव डैम्पिंग के साथ एयरमैटिक एयर सस्पेंशन स्टैंडर्ड हैं। पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स को डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला 650W बर्मेस्टर साउंड सिस्टम और दूसरी और तीसरी रो के लिए सनशेड मिलते हैं। आगे की सीट्स इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड हैं। वहीं, डैशबोर्ड में दो 12.3 इंच के डिस्प्ले हैं, जिनमें एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरा इंफोटेनमेंट के लिए है।

Mercedes-Benz V Class

सेफ्टी के लिए सात एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट, 360-डिग्री कैमरा

वी-क्लास में सेफ्टी के लिए सात एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट, 360-डिग्री कैमरा, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट, टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग और ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें ड्राइवर मॉनिटरिंग कैमरा भी दिया गया है।

9-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

मर्सिडीज-बेंज इसे दो वेरिएंट- V300d डीजल और V300 पेट्रोल में ऑफर कर रही है। डीजल वर्जन में 2 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन है, जो 237 हॉर्सपावर जेनरेट करता है। जबकि, पेट्रोल वेरिएंट में 2 लीटर का इंजन है, जो 231 हॉर्सपावर पैदा करता है। इसमें माइल्ड-हाइब्रिड असिस्टेंस भी है। दोनों इंजन 9-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।