मारुति फ्रोंक्स का नया मॉडल: 35Km का माइलेज, ADAS की सेफ्टी, फ्लेक्स फ्यूल सपोर्ट; जानिए डिटेल
मारुति सुजुकी अब फ्रोंक्स का पहला बड़ा फेसलिफ्ट लाने की तैयारी कर रही है। अपडेटेड मॉडल की अभी टेस्टिंग चल रही है और इसे कई बार भारी से लेकर हल्के कैमोफ्लाज के साथ देखा गया है। हालांकि, नई फ्रोंक्स फेसलिफ्ट के आधिकारिक लॉन्च की जानकारी अभी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि यह मॉडल 2027 में आएगा।

मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2023 में फ्रोंक्स SUV को लॉन्च किया था। यह कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर उस वक्त मार्केट में आई थी, जब खरीदार छोटी कारों से सब-कॉम्पैक्ट और मिड-साइज SUV की ओर बढ़ रहे थे। मारुति फ्रॉन्क्स को हमेशा से इसके कूपे-जैसे SUV डिजाइन, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस, कई पावरट्रेन ऑप्शन और बेहतर माइलेज के लिए पसंद किया गया है। 3 सालों के दौरान इस SUV ने कई माइलस्टोन पार कर लिए हैं। इतना ही नहीं, ये SUV सेगमेंट में भी नंबर-1 मॉडल बन चुकी है। पिछले महीने यानी मई में ये नंबर-1 SUV बनी।
मारुति सुजुकी अब फ्रोंक्स का पहला बड़ा फेसलिफ्ट लाने की तैयारी कर रही है। अपडेटेड मॉडल की अभी टेस्टिंग चल रही है और इसे कई बार भारी से लेकर हल्के कैमोफ्लाज के साथ देखा गया है। हालांकि, नई फ्रोंक्स फेसलिफ्ट के आधिकारिक लॉन्च की जानकारी अभी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि यह मॉडल 2027 में आएगा। नए फेसलिफ्ट मॉडल में कंपनी का खुद का डेवलप किया हुआ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन और साथ ही ADAS (ऑटोनॉमस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) सूट मिलने की उम्मीद है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Fronx EV
₹ 12 लाख से शुरू
Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.49 लाख
Mahindra 3XO EV
₹ 13.89 - 15.46 लाख
Leapmotor C10
₹ 13 - 18 लाख
MG Windsor EV
₹ 14.1 - 18.6 लाख
Tata Punch EV
₹ 9.69 - 12.59 लाख
नई फ्रोंक्स का एक्सपेक्टेड डिजाइन और माइलेज
नई फ्रोंक्स के डिजाइन में हल्के-फुल्के बदलाव की उम्मीद है। नई मारुति फ्रॉन्क्स 2027 फेसलिफ्ट में थोड़ी बदली हुई ग्रिल, नए डिजाइन वाले आगे और पीछे के बंपर और अपडेटेड LED टेललैंप्स देखने को मिल सकते हैं। साइज के मामले में इस कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। सेफ्टी के लिहाज से इसमें की शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे।
मारुति सुजुकी अपने फ्यूचर के मास-मार्केट मॉडल्स (जैसे फ्रोंक्स, बलेनो, स्विफ्ट और ब्रेजा) के लिए इन-हाउस सीरीज हाइब्रिड पावरट्रेन डेवलप कर रही है। HEV कोडनेम वाली इस नई स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के टोयोटा के एटकिंसन साइकिल (जो अभी मारुति ग्रैंड विटारा, विक्टोरिस और इनविक्टो में इस्तेमाल होता है) की तुलना में काफी ज्यादा अफॉर्डेबल होने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति सुजुकी का इन-हाउस डेवलप हाइब्रिड पावरट्रेन सबसे पहले नई 2027 मारुति फ्रोंक्स कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर में आएगा। यह भरोसेमंद 1.2-लीटर Z12E नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन पर बेस्ड होगा। इससे 35kmpl तक की बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है। ये फ्लेक्स फ्यूल सपोर्ट के साथ भी आ सकता है। फेसलिफ्ट का मुकाबला टाटा नेक्सन, किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा XUV 3XO से होगा।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


