Maruti Suzuki की नई इलेक्ट्रिक एमपीवी, SUV जैसा धाकड़ लुक, रेंज 500 km तक
मारुति सुजुकी मार्केट में अपनी नई एमपीवी लाने वाली है। नई इलेक्ट्रिक एमपीवी का लुक आम एमपीवी से थोड़ा अलग होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक बार चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक चल सकती है। आइए जानते हैं डीटेल।

आने वाला समय इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों का रहने वाला है। ऐसे में कार कंपनियां तेजी से अपने नए ईवी और हाइब्रिड मॉडल्स को लॉन्च करने में जुटी हैं। मारुति सुजुकी भी इस लिस्ट में शामिल है। कंपनी अपने ईवी पोर्टफोलियों में एक नई इलेक्ट्रिक कार को ऐड करने वाली है। यह एक MPV है। इसका कोडनेम YMC है। इसे टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। माना जा रहा है कि कंपनी इसे साल 2027 के मिड में इंडियन मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इसका डिजाइन एसयूवी इंस्पायर्ड होगा। इसकी सबसे खास बात इसकी रेंज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक बार चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक चल सकती है। आइए जानते हैं कि कंपनी अपनी इस नई इलेक्ट्रिक कार में क्या कुछ ऑफर करने वाली है।
दमदार रोड प्रेजेंस
मारुति की नई इलेक्ट्रिक एमपीवी का लुक आम एमपीवी से थोड़ा अलग होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे एसयूवी जैसा स्टाइलिश और दमदार डिजाइन दे सकती है। टेस्टिंग के दौरान देखे गए मॉडल में ऊंचा फ्रंट, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और रगेड बॉडी डिजाइन देखने को मिला है। इसके कुछ डिजाइन एलिमेंट्स Maruti e Vitara से भी मिलते-जुलते नजर आते हैं। इसके अलावा इसमें नए अलॉय वील्स, LED लाइट्स और दमदार रोड प्रेजेंस देखने को मिल सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
VinFast VF MPV 7
₹ 24.49 लाख
Kia Carens Clavis EV
₹ 17.99 - 24.99 लाख
BYD eMAX 7
₹ 26.9 - 29.9 लाख
Tata Safari EV
₹ 26 - 30 लाख
Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
शानदार केबिन और सेफ्टी फीचर्स
कार के इंटीरियर के फोटोज अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि इसका डैशबोर्ड और केबिन लेआउट e Vitara से इंस्पायर्ड हो सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर और 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स भी ऑफर कर सकती है। सेफ्टी के लिए इसके टॉप वेरिएंट्स में Level-2 ADAS टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है। इसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोमैटिक इमर्जेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं।
मिल सकती है 500 किमी तक की रेंज
बैटरी और रेंज की बात करें तो कंपनी इस इलेक्ट्रिक एमपीवी को दो बैटरी ऑप्शन्स के साथ लॉन्च कर सकती है। शुरुआती मॉडल में 49 kWh का बैटरी पैक मिलने की संभावना है। यह वेरिएंट 142 हॉर्सपावर की पावर और 193Nm का टॉर्क पैदा करेगा। एक बार फुल चार्ज होने पर इसकी रेंज करीब 400 किलोमीटर तक हो सकती है। वहीं, इसके बड़े वेरिएंट में 61 kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है। इसमें 172 हॉर्सपावर की ज्यादा पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी। यह वेरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 500 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। मारुति की इस नई इलेक्ट्रिक एमपीवी का मुकाबला किआ कैरेंस EV से होगा। ज्यादा स्पेस, लंबी रेंज और मॉडर्न फीचर्स के कारण यह उन ग्राहकों को पसंद आ सकती है, जो अपनी फैमिली के लिए इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं।
(Photo: Cartoq)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


