मारुति की नई इलेक्ट्रिक कार कैमरे में कैद! फोटोज ने खोल दी फीचर्स की डिटेल; इंटीरियर का भी खुलासा

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति की इस अपकमिंग कार के बारे में अभी बहुत कम जानकारी है, क्योंकि ये पहली बार ही देखी गई है। यह एक बड़ी गाड़ी जैसी दिखती है, जिसमें SUV जैसी स्टाइलिंग और बनावट है। यह एक इलेक्ट्रिक कार जैसा एहसास देती है। हालांकि, यह एक ICE (पेट्रोल/डीजल) गाड़ी, या फिर एक प्लग-इन हाइब्रिड कार भी हो सकती है।

मारुति की नई इलेक्ट्रिक कार कैमरे में कैद! फोटोज ने खोल दी फीचर्स की डिटेल; इंटीरियर का भी खुलासा

ई-विटारा इलेक्ट्रिक SUV के साथ मारुति सुजुकी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो की शुरुआत हो चुकी है। भले ही कंपनी इस सेगमेंट में काफी देरी से आई हो, लेकिन उसकी ग्राोथ का असर साफ तौर पर दिखने लगा है। अब कंपनी की नई SUV को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जो पूरी तरह से ढकी हुई नजर आई है। इस देखने के बाद ऐसा माना जा रहा कि ये कंपनी का दूसरा इलेक्ट्रिक मॉडल हो सकता है। सामने आए फोटोज में इस गाड़ी की और भी बेहतर डिटेलिंग सामने आई हैं। जिनमें इसका पिछला डिजाइन, साइड प्रोफाइल, सामने का हिस्सा और हल्का इंटीरियर भी भी दिखाई दे रहा है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मारुति की इस अपकमिंग कार के बारे में अभी बहुत कम जानकारी है, क्योंकि ये पहली बार ही देखी गई है। यह एक बड़ी गाड़ी जैसी दिखती है, जिसमें SUV जैसी स्टाइलिंग और बनावट है। यह एक इलेक्ट्रिक कार जैसा एहसास देती है। हालांकि, यह एक ICE (पेट्रोल/डीजल) गाड़ी, या फिर एक प्लग-इन हाइब्रिड कार भी हो सकती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra 3XO EV

Mahindra 3XO EV

₹ 13.89 - 15.46 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Inster

Hyundai Inster

₹ 12 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Windsor EV

MG Windsor EV

₹ 14.1 - 18.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch EV

Tata Punch EV

₹ 9.69 - 12.59 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार के एक्सपेक्टेड डिटेल

इस अपकमिंग मारुति सुजुकी कार के इलेक्ट्रिक गाड़ी होने की सबसे ज्यादा संभावना दिख रही है, जो मौजूदा ई-विटार से साइज में बड़ी नजर आ रही है। इसे देखने के बाद सभी संकेत मारुति सुजुकी YMC की तरफ इशारा कर रहे हैं। यह एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार है, जिसे 5-सीटर ऑप्शन में भी पेश किया जा सकता है। पीछे की तरफ पार्सल ट्रे की मौजूदगी से लगता है कि यह वही 5-सीटर वाला टेस्ट म्यूल हो सकता है।

माकुति सुजुकी YMC उसी हार्टेक्ट-e/27PL प्लेटफॉर्म पर तैयरी होगी, जिस पर eVitara बनी है। ध्यान से देखने पर पता चलता है कि यह टेस्ट म्यूल भी ई-विटारा की तरह ही 18-इंच के एलॉय व्हील्स पर चल रहा है। शायद इसमें 225-सेक्शन वाले टायर्स लगे हैं। एक और बात जो यह बताती है कि यह एक EV है, क्योंकि इस टेस्ट म्यूल में एग्जॉस्ट भी नजर नहीं आया।

फ्रंट से इसमें संभावित YMC EV का फेसिया देखकर लगता है कि यह विक्टोरिस ICE SUV से इंस्पायर्ड है। इसमें हेडलाइट्स की बनावट पारंपरिक तरीके से दी गई है और LED DRLs का डिजाइन भी विक्टोरिस जैसा ही है। ऊपर की तरफ छोटी ग्रिल भी विक्टोरिस जैसी ही नजर आती है, लेकिन नीचे की ग्रिल और बंपर के आसपास के हिस्से अलग हैं।

साइड से देखने पर लगता है कि इस टेस्ट म्यूल के सामने वाले डोर का साइज विक्टोरिस जैसी दूसरी मारुति कारों जैसा ही है, लेकिन पीछे वाले डोर कुछ अलग तरह के हैं। साथ ही, इसमें डोर खोलने के लिए पारंपरिक हैंडल दिए गए हैं, और वे भी पारंपरिक जगहों पर ही लगे हैं। व्हील आर्च की क्लैडिंग का आकार कुछ हद तक ट्रेपेजॉइडल है, जो विक्टोरिस, ग्रैंड विटारा या ई-विटारा जैसा ही है।

गाड़ी के पिछले हिस्से में मारुति की इस अपकमिंग नई इलेक्ट्रिक कार में एक अनोखी पहचान देखने को मिलती है। ऐसा लगता है कि इसमें एक कनेक्टेड LED टेल लाइट डिजाइन है, जिसका LED सिग्नेचर काफी अनोखा है। बंपर पर रिफ्लेक्टर हॉरिजॉन्टल हैं और इसमें एक शार्क फिन एंटीना भी लगा है। इस खास यूनिट की विंडो पर UV कट ग्लास भी लगा है, जो अब सिर्फ नेक्सा गाड़ियों के अलावा एरिना कारों में भी मिलने लगा है, जिसे विक्टोरिस में देखा गया है।

विक्टोरिस जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद
अपकमिंग मारुति सुजुकी YMC इलेक्ट्रिक गाड़ी होने के अलावा 5-सीटर और 7-सीटर दोनों ऑप्शन में आएगी। सबसे पहले तो, पीछे बाईं ओर लगा फ्यूल फिलर कैप यह इशारा करता है कि यह SUV असल में ग्रैंड विटारा का फेसलिफ्ट मॉडल हो सकता है। इसमें वे सभी फीचर्स होंगे जो अभी विक्टोरिस में मिलते हैं, यानी ADAS, 10.2-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और TFT क्लस्टर शामिल है। यहां यह बात भी ध्यान देने लायक है कि इस यूनिट में पावर्ड टेलगेट नहीं था, जबकि विक्टोरिस में यह फीचर मौजूद है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।