
14 सेकंड के टीजर में कंपनी ने दिखाई नई थार, ऐसा हो सकता है इंटीरियर; जानिए क्या खास होगा?
ये टीजर महज 14 सेकंड का है। जिसमें थार को हेडलाइन ऑन करके दिखाया गया है। कंपनी को अक्सर अपडेटेड थ्री-डोर थार की टेस्टिंग करते हुए देखा गया है, जिसका डिजाइन थार रॉक्स से इंस्पायर्ड है। 2025 में प्रोटोटाइप कई बार देखे गए थे, लेकिन यह थ्री-डोर मॉडल के लिए एक मामूली अपडेट निकला।
महिंद्रा के पोर्टफोलियो में अब थार उसकी सबसे पॉपुलर और ज्यादा बिकने वाली SUVs की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। ऐसे में कंपनी इसे समय-समय अपडेट देकर और भी बेहतर बना रही है। कंपनी ने हाल ही में XUV 7XO पेश की, जो XUV 700 का रीब्रांडेड और ज्यादा प्रीमियम वर्जन है। जबकि XUV 3XO ने मार्केट में डेब्यू किया। नए साल के कुछ ही हफ्तों में महिंद्रा एक और नया मॉडल लाने की तैयारी में लग रही है। दरअसल, कंपनी का एक ऑफिशियल टीजर सामने आया है, जिसमें थार रॉक्स का नया मॉडल दिख रहा है।






ये टीजर महज 14 सेकंड का है। जिसमें थार को हेडलाइन ऑन करके दिखाया गया है। कंपनी को अक्सर अपडेटेड थ्री-डोर थार की टेस्टिंग करते हुए देखा गया है, जिसका डिजाइन थार रॉक्स से इंस्पायर्ड है। 2025 में प्रोटोटाइप कई बार देखे गए थे, लेकिन यह थ्री-डोर मॉडल के लिए एक मामूली अपडेट निकला। हालांकि, टीजर को फाइव-डोर थार का माना जा सकता है, जिससे नई थ्री-डोर थार की अटकलें खत्म हो जाती हैं।
यह थार रॉक्स के लिए एक हल्का कॉस्मेटिक एन्हांसमेंट होगा। टीजर इस बात को कन्फर्म करता है कि साइड से देखने पर यह SUV असल में बड़ी थार है। विज़ुअल एन्हांसमेंट होने के अलावा, यह एक स्पेशल एडिशन भी हो सकता है। यह महिंद्रा की लाइनअप में डार्क-थीम वाले लिमिटेड एडिशन को मिली अच्छी प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए है, जिनकी प्रोडक्शन संख्या लिमिटेड थी।
टीजर में 'द स्पॉटलाइट हैज फाउंड इट्स स्टार' लाइन है, एक ऐसी लाइन जो एक बड़े फेसलिफ्ट के बजाय इस तरफ इशारा करता है। यह बताता है कि महिंद्रा एक नया वैरिएंट या लिमिटेड-स्पेक मॉडल जोड़ने की तैयारी कर रही है। ऐसा वर्जन महिंद्रा के पुराने ब्लैक एडिशन वाले जाने-पहचाने तरीके को फॉलो कर सकता है, जिसमें गहरा एक्सटीरियर कलर स्कीम, ब्लैक-आउट डिटेलिंग और एक्सक्लूसिव बैजिंग होगी।
अगर कोई इंटीरियर अपडेट होता है, तो वह मामूली होने की उम्मीद है। इसमें शायद रिवाइज्ड सीट अपहोल्स्ट्री, यूनिक ट्रिम फिनिश या स्पेशल एडिशन गार्निश शामिल हो सकते हैं, जबकि ओवरऑल केबिन लेआउट और फीचर सेट अपरिवर्तित रहेंगे। या फिर टीजर 2026 के लिए प्लान किए गए हल्के फेसलिफ्ट की ओर इशारा कर सकता है। इस स्थिति में अपडेट शायद अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिफ्रेश्ड इंटीरियर मटीरियल और मामूली एक्सटीरियर बदलाव तक सीमित होंगे।
महिंद्रा की इस नई थार में मैकेनिकल बदलाव होने की संभावना नहीं है। SUV अपने मौजूदा इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि, थ्री-डोर थार में मौजूद 1.5L डीजल इंजन को आने वाली रॉक्स के लिए पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता। फिर भी कंपनी कोई सरप्राइज भी दे सकती है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




