15 अगस्त को महिंद्रा करेगी बड़ा धमाका, ला रही भौकाली Vision.T SUV; बिल्कुल इलेक्ट्रिक थार जैसी डिजाइन

Jun 30, 2025 08:16 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

महिंद्रा 15 अगस्त को भारतीय बाजार में बड़ा धमाका करने वाली है। जी हां, क्योंकि महिंद्रा आने वाले स्वतंत्रता दिवस को नया कॉन्सेप्ट मॉडल पेश करने वाली है, जिसका SUV का नाम विजन.टी (Vision.T) होगा। आइए इसकी खासियत जानते हैं।

15 अगस्त को महिंद्रा करेगी बड़ा धमाका, ला रही भौकाली Vision.T SUV; बिल्कुल इलेक्ट्रिक थार जैसी डिजाइन

महिंद्रा एक बार फिर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में बड़ा धमाका करने जा रही है। इस बार मौका 15 अगस्त 2025 का है, जब कंपनी मुंबई में अपने खास इवेंट "Freedom_NU" के दौरान कई नई कॉन्सेप्ट गाड़ियों और एक नई प्लेटफॉर्म का अनवील करने वाली है। इन गाड़ियों में सबसे ज्यादा चर्चा जिस मॉडल की हो रही है, उसका नाम महिंद्रा विजन.T (Mahindra Vision.T) है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

Vision.T क्या है?

महिंद्रा ने हाल ही में इस नई कॉन्सेप्ट SUV का पहला टीजर जारी किया है, जिसमें इसकी झलक देखने को मिली है। इसे देख कर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि Vision.T का डिजाइन पिछले साल पेश की गई Thar.e इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट से इंस्पायर है।

Thar.e को 2023 में शोकेस किया गया था और उसने एक इलेक्ट्रिक थार (Thar) की झलक दिखाई थी। अब Vision.T को उसी का अगला कदम माना जा रहा है, जिसमें और भी एडवांस टेक्नोलॉजी, डिजाइन और संभवतः बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है।

क्या हो सकते हैं Vision.T के फीचर्स?

हालांकि, कंपनी ने अभी तक तकनीकी डिटेल्स शेयर नहीं की हैं। लेकिन, इसमें बॉक्सी और दमदार SUV डिजाइन देखने को मिलेगा, जो थार (Thar) की तरह होगी। इसमें फुली इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन देखने को मिलेगा। संभवतः ये एसयूवी ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी। इसमें लंबा व्हीलबेस मिलेगा, जिससे ये 5-डोर वैरिएंट के रूप में आ सकती है। इसके साथ ही फ्यूचरिस्टिक इंटीरियर भी मिलेगा, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और ADAS टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है।

कहां और कब होगी अनवील?

15 अगस्त 2025 को मुंबई में महिंद्रा द्वारा आयोजित Freedom_NU नाम के इवेंट के दौरान Vision.T का ग्लोबल डेब्यू होगा। इस इवेंट में Vision.T के साथ-साथ कम से कम चार और कॉन्सेप्ट मॉडल और एक नया NFA (New Flexible Architecture) प्लेटफॉर्म भी पेश किया जाएगा।

ICE और EV दोनों की झलक

इस इवेंट में महिंद्रा ICE (Internal Combustion Engine) और EV (Electric Vehicle) दोनों सेगमेंट के लिए नए मॉडल्स दिखाने वाली है। यानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों के साथ-साथ भविष्य की इलेक्ट्रिक SUV और पिकअप्स की भी झलक देखने को मिलेगी।

क्यों खास है Vision.T?

Vision.T सिर्फ एक SUV नहीं है, बल्कि ये महिंद्रा के इलेक्ट्रिक फ्यूचर की दिशा में एक बड़ा कदम हो सकता है। थार (Thar) की लोकप्रियता और EV ट्रेंड को देखते हुए Vision.T उस ब्रिज की तरह है, जो परंपरा और भविष्य के बीच संतुलन बनाएगा।

महिंद्रा Vision.T एक ऐसी कॉन्सेप्ट कार है, जिसने लॉन्च से पहले ही चर्चा बटोर ली है। अगर आप SUV प्रेमी हैं, खासतौर पर थार (Thar) जैसे रफ एंड टफ लुक के फैन हैं, तो Vision.T पर नजर जरूर बनाए रखें। 15 अगस्त को इसका खुलासा होते ही यह भारत की सबसे ज्यादा चर्चित कॉन्सेप्ट कारों में से एक बन सकती है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।